बीजिंग, 22 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन का अनुमान है कि स्प्रिंग फेस्टिवल की छुट्टियों के दौरान देश भर के पोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों की औसत रोजाना संख्या 20.5 लाख से ज्यादा होगी, जो पिछले साल की स्प्रिंग फेस्टिवल की छुट्टियों की तुलना में 14.1% ज्यादा है। ज्यादा से ज्यादा विदेशी पर्यटक स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान चीनी संस्कृति का अनुभव करने, चीन में घूमने और शॉपिंग करने के लिए दूर से आ रहे हैं।
बैंकॉक, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला टीम ने एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है। टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड, बैंकॉक में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 135 का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश की टीम 88 रन पर सिमट गई और 46 रन से खिताबी मुकाबला हार गई।
IND Semi Final Scenario: भारत का टी20 विश्व कप में जीत का सिलसिला थम गया। सुपर-8 राउंड के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हराया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 2024 टी20 विश्व कप फाइनल की हार का हिसाब चुकता कर लिया और डिफेंडिंग चैंपियन भारत के लिए टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल कर दी। अब भारतीय टीम के सामने करो या मरो की स्थिति बन गई है।
अहमदाबाद में रविवार को खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम लगभग हर विभाग में पीछे दिखी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
दक्षिण अफ्रीका की पारी को अनुभवी बल्लेबाजी डेविड मिलर ने संभाला। उन्होंने 63 रन की शानदार पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके साथ युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने भी तेज खेल दिखाया और 45 रन बनाकर रन रेट को बढ़ाकर रखा।
भारत की ओर से गेंदबाजी में सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही असरदार दिखे। उन्होंने घातक स्पेल डालते हुए 3 विकेट सिर्फ 15 रन देकर लिए। हालांकि दूसरे छोर से अफ्रीकी बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं बन पाया और आखिरी ओवरों में उन्होंने तेजी से रन जोड़ दिए।
187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत से ही लय बिगड़ी हुई दिखी। विकेट लगातार गिरते रहे और टीम कभी मैच में वापसी करती नजर नहीं आई। बल्लेबाजी क्रम दबाव में बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 111 रन पर सिमट गई।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज मार्को यानसेन भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी बने। उन्होंने चार विकेट लेकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। इस हार का सबसे बड़ा असर भारत के नेट रन रेट पर पड़ा है, जो गिरकर -3.800 हो गया है।
अब टूर्नामेंट में भारत की स्थिति काफी नाजुक हो गई है। टीम को सुपर-8 के बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। भारत को आगे वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे से भिड़ना है और सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए दोनों मुकाबले जीतना जरूरी है।
भारत कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है?
सिनेरियो-1- अगर भारत दोनों मैच जीत जाता है, तो उसके चार पॉइंट्स हो जाएंगे। ज़्यादातर मामलों में, यह क्वालिफ़ाई करने के लिए काफ़ी होना चाहिए। लेकिन, अगर साउथ अफ़्रीका अपने बचे हुए मैचों में से सिर्फ़ एक जीतता है और वेस्ट इंडीज़ बनाम ज़िम्बाब्वे मैच का विनर भी साउथ अफ़्रीका को हरा देता है, तो मुश्किलें आ सकती। उस परिस्थिति में, 3 टीमों के चार पॉइंट्स हो सकते, जिससे क्वालिफ़िकेशन नेट रन रेट कैलकुलेशन पर निर्भर करेगा। भारत के लिए आदर्श स्थिति तो यही है कि साउथ अफ़्रीका अपने बाकी बचे दोनों मैच जीते और भारत की उम्मीद नेट रन रेट पर आकर न टिके।
सिनेरियो-2- अगर भारत एक मैच जीतता है-अगर टीम इंडियाा सिर्फ़ बाकी बचे दो में से एक मैच जीतती है, तो उसे साउथ अफ़्रीका के लिए ये दुआ करनी होगी कि वो अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत ले। इसके अलावा, भारत की इकलौती जीत वेस्ट इंडीज़ बनाम ज़िम्बाब्वे मुकाबले को जीतने वाली टीम के खिलाफ होनी चाहिए। उस नतीजे से भारत, वेस्ट इंडीज़ और ज़िम्बाब्वे दो-दो पॉइंट्स पर बराबर हो जाएंगे, जिससे एक बार फिर नेट रन रेट पर सारा खेल आकर टिक जाएगा।
भारत अब बहुत ज़्यादा दवाब है। सिर्फ़ हार शायद इतनी बुरी न होती, लेकिन हार का लेवल और उसकी वजह से नेट रनरेट को हुए नुकसान ने सेमीफाइनल की राह में कांटे डाल दिए हैं।