दुनियाभर में गूंजा रजनीकांत का नाम, बॉक्स ऑफिस पर चली 'जेलर 2' की आंधी, बनी 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म
सुपरस्टार रजनीकांत और निर्देशक नेलसन दिलीपकुमार की एक्शन से भरपूर फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज के साथ ही दर्शकों से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के दम पर फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. पहले हफ्ते का सफर पूरा होने से पहले ही इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. खास बात है कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'जेलर 2' साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है.
ऑनलाइन एपल स्टोर से सिर्फ 2 आईफोन खरीद सकेंगे:रिसेलिंग और जमाखोरी रोकने लिमिट लगाई, आईफोन डुओ की बिक्री कल से शुरू होगी
फेस्टिव सीजन में आप दो से ज्यादा आईफोन नहीं खरीद पाएंगे, क्योंकि एपल ने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से एक ग्राहक के लिए अधिकतम 2 आईफोन खरीदने की लिमिट तय कर दी है। आप चाहें तो एक ही मॉडल के 2 फोन खरीदें या दो अलग-अलग मॉडल, जैसे ही आप कार्ट में तीसरा आईफोन जोड़ेंगे, सिस्टम ऑर्डर रोक देगा और वार्निंग मैसेज आ जाएगा। यह नियम एपल के स्टोर पर मौजूद सभी आईफोन मॉडल्स पर लागू है। ऑफलाइन स्टोर पर कोई लिमिट नहीं 2 आईफोन खरीदने की लिमिट सिर्फ ऑनलाइन खरीदारी के लिए है। अगर आपको 2 से ज्यादा फोन खरीदने हैं, तो आप सीधे एपल के ऑफलाइन स्टोर से ले सकते हैं। कालाबाजारी रोकने की कोशिश त्यौहारों में कुछ लोग या रिसेलर्स एक साथ दर्जनों आईफोन खरीद लेते थे, जिससे आम ग्राहकों को फोन नहीं मिलता था। इस नियम से जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी और सभी को फोन खरीदने का मौका मिलेगा। पहला फोल्डेबल आईफोन, शुरुआती कीमत ₹3 लाख एपल ने 9 सितंबर को अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 18 सीरीज के नए प्रीमियम आईफोन लॉन्च किए थे। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है। इसकी सेल 23 अक्तूबर से शुरू होगी। वहीं, आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स में सबसे खास मेन कैमरा है, जिसमें प्रोफेशनल DSLR कैमरे वाली टेक्नॉलॉजी दी गई है। आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 लाख रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की 1,79,900 रुपए है। नए आईफोन्स के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स ग्राफिक्स में देखें... आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम फोन्स एपल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









