Responsive Scrollable Menu

ईयू एफटीए से भारत और जर्मनी के उद्योगों के बीच सहयोग होगा मजबूत : पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भारतीय और जर्मन उद्योगों के बीच सहयोग मजबूत करने के लिए जर्मनी की संघीय आर्थिक मामलों एवं ऊर्जा मंत्री कैथरीना राइखे के साथ बैठक की।

जर्मनी के आधिकारिक दौरे पर गए गोयल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर, उन्नत विनिर्माण, महत्वपूर्ण खनिजों, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं के क्षेत्र में अवसरों पर चर्चा की। इसके साथ ही भारत के औद्योगिक और डिजिटल इकोसिस्टम में निवेश बढ़ाने पर भी बातचीत की।

उन्होंने कहा, हमने बातचीत में इस बात पर फोकस किया कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) किस तरह एक गेमचेंजर साबित होगा और भारत एवं जर्मनी, दोनों देशों के कारोबारियों को अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने में मदद करेगा।

सरकार बुधवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, लगभग 100 कारोबारों और स्टार्टअप के प्रतिनिधियों के साथ वाणिज्य मंत्री ने 22 से 27 अक्टूबर तक जर्मनी और नीदरलैंड की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य भारत की रणनीतिक आर्थिक साझेदारियों को गहरा करना, द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करना और दोनों देशों के साथ औद्योगिक एवं तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाना है।

जर्मनी दौरे के दौरान गोयल बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में हिस्सा लेंगे। यहां वह अंतरराष्ट्रीय नीति निर्माताओं और वैश्विक कारोबारी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान भारत की व्यापक आर्थिक स्थिरता, विनिर्माण क्षमताओं और मजबूत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण में देश की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया जाएगा।

शिखर सम्मेलन से इतर मंत्री की जर्मनी की संघीय आर्थिक मामलों एवं ऊर्जा मंत्री तथा संघीय चांसलरी में आर्थिक एवं वित्तीय नीति सलाहकार और जी7/जी20 शेरपा के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकें भी निर्धारित थीं।

इन बैठकों में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के रास्तों को मजबूत करने, उन्नत इंजीनियरिंग, हरित परिवहन और स्वच्छ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तकनीकी एवं औद्योगिक सहयोग को तेज करने तथा भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की जारी वार्ताओं से पैदा होने वाले बाजार तक पहुंच और निवेश के अवसरों का पता लगाने पर ध्यान दिया जाएगा।

नीदरलैंड की यात्रा के दौरान मंत्री हेग में सरकार-से-सरकार (जी2जी) स्तर पर व्यापक बातचीत का नेतृत्व करेंगे। वह आर्थिक मामलों एवं जलवायु मंत्री तथा विदेश व्यापार एवं विकास सहयोग मंत्री के साथ द्विपक्षीय मंत्रिस्तरीय बैठकें करेंगे। इन बैठकों में व्यापार के नए अवसरों का विस्तार करने और हरित बदलाव से जुड़ी पहलों पर चर्चा की जाएगी।

इस यात्रा के दौरान उत्तर हॉलैंड के किंग्स कमिश्नर और डच संसद की विदेश व्यापार तथा यूरोपीय मामलों से संबंधित समितियों के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी होंगी।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'दाऊद इब्राहिम कहां है मुझे पता है...', राखी सावंत का बड़ा दावा, बोली- 'मेरे पापा के हाथ में था उसका केस'

Rakhi Sawant Claims She Where is Dawood Ibrahim: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत (Rakhi Sawant)  अक्सर अपने बेबाक और अजीब बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं. इस बार उनके चर्चा में आने वजह थोड़ी अलग है. दरअसल, उन्होंने हाल ही में एक पोडकास्ट में बहुत बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Underworld Don Dawood Ibrahim) कहां है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उनके पापा के हाथ में दाऊद इब्राहिम का केस था लेकिन वो पकड़ नहीं पाए.

पॉडकास्ट में खुलकर बोलीं राखी

शार्दूलॉजी के पॉडकास्ट में राखी सावंत ने अपने बारे में खुलकर बात की. जब राखी से उनके नए लुक के बारे में पूछा कि आज कल आप दुबई जाकर लेडी गागा बनी हुई हो, क्यों ये इंटेंशनली है कि हॉलीवुड को कंपटीशन देना है? इस सवाल पर राखी सावंत ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. रेड गाला, मेट गाला और लोखंडवाला. राखी अपने मस्तीभरे जवाब देने में पीछे नहीं हटी उन्होंने कहा कि जीतने भी गाला फेस्टिवल हैं, वे उन सभी को कंपटीशन देने वाली हैं. इसके आगे उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया कि मेट गाला से पहले उन्होंने, ओरी, उर्वशी और उर्फी ने रोड गाला तो पहले से ही बनाके रखा है. 

राखी सालों से कैसे बनी हुईं हैं रेलेवेंट

राखी से आगे पूछा कि वो 20 सालों से इंडस्ट्री में अब भी कैसे रेलेवेंट बनी हुई हैं. इस पर उन्होंने साफ-साफ जवाब दिया. उन्होंने भावुक हुकर कहा,  'एक वक्त मेरा वो भी था जब मैं बहुत छोटी थी और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे. खाने के लिए दाल चावल भी नहीं थे. लोग झूठन फेंकते थे. हम तीन बच्चे थे. मेरी मां फटी साड़ी पहनती थी. हम शादी में से झूठा खाना चुरा कर लाते थे वो खाते थे.' इसके आगे उन्होंने कहा, 'मैंने जो जिंदगी देखी वो मैं लोगों को याद नहीं दिलाना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि मेरी में जिंदगी गरीबी, लचारी और दुख था.' 

राखी ने बताया क्यों लोग उन्हें प्यार करते हैं?

राखी सावंत ने इस पोडकास्ट ये भी बताया कि लोग उन्हें क्यों प्यार करते हैं. उन्होंने इसका खुलासा करते हुए बताया, 'लोग मुझे मेरी बेबाक, अनफिल्टर्ड बातों की वजह से प्यार करते हैं. क्योंकि मेरी पास कोई ऑप्शन ही नहीं है. मेरा पिता अमिताभ बच्चन या बिजनेस टाइकून नहीं है. मुझे खुद को रोज बेचना पड़ता है. मैं बड़ी हाई सोसाइटी में जाती हूं लोग मुझे प्यार करते हैं. मुझे अंबानी जैसे लोग प्यार करते हैं और वो मेरे साथ सेल्फी लेते हैं क्योंकि मैं उन्हें हंसाती हूं.'

सलमान खान को लेकर कही ये बात

इसके अलावा शार्दूल ने राखी सावंत से सलमान खान संग रिलेशन को लेकर भी सवाल किया. राखी ने बताया,  'सलमान खान वो फरिश्ता हैं उन्हें पता है कि मैं कैसी किचड़ से आई हूं. किचड़ में राखी सावंत जैसा एक कमल खिला है क्योंकि कमल किचड़ में ही खिलता है. सलमान खान मेरी स्टोरी जानते हैं. मेरे पापा कॉन्स्टेबल थे तो उनके साथ बंदोबस्त में थे, मेरे पैदा होने के बाद पापा के दो स्टार लगे. मैं अपने पापा के लिए लकी चार्म थी. मेरे पापा सलमान खान के बॉडीगार्ड में से ही रहे हैं.'

'दाऊद इब्राहिम कहां है मुझे पता है...'

राखी सावंत ने इसी बातचीत में आगे बहुत बड़ा दावा किया. उन्होंने अपने पापा की पदवी और केस के बारे में बात करते हुए कहा,  'दाऊद इब्राहिम का केस मेरे पापा के हाथ में था. लेकिन मेरे पापा कभी दाऊद को नहीं पकड़ पाए.' राखी ने आगे कहा, 'मेरे पापा क्या किसी का बाप भी आता तो दाऊद इब्राहिम को नहीं पकड़ पाता, कोई नहीं पकड़ पाता. उस दौरान मेरा पापा तो दाऊद को पकड़ने में असफल ही रहे क्योंकि दाऊद इब्राहिम जहां है, इसकी किसी को खबर नहीं है.' इसके राखी कहती हैं कि दाऊद इब्राहिम कहां है इसके बारे में मुझे खबर है. राखी मजाकिया अंदाज में हाथ जोड़कर कहती हैं कि हे भाई मुझे मत पकड़ना. 

'पाकिस्तानी मेरे सबसे ज्यादा दोस्त हैं'

राखी ने इसके अलावा पाकिस्तानियों को लेकर भी बात की. उन्होंने खुलासा किया है कि वो सच बोलती है. उन्होंने कहा, 'दुबई में मेरे पाकिस्तानी सबसे ज्यादा दोस्त हैं. पाकिस्तान मुझे सबसे ज्यादा सपोर्ट करते हैं.' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के साथ जो किया उसकी मैं निंदा करती हूं. लेकिन दुबई में मेरे पास शेल्टर पाकिस्तानियों ने ही दिया था. उन्होंने कहा कि दुबई में जहां वे रहती थी वहां ज्यादा लोग पाकिस्तानी हैं. उनका दुबई का ड्राइवर भी पाकिस्तान है और जो घर में खाना बनाता है वो भी पाकिस्तानी है. इसके अलावा उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया कि टिकटॉक पर पाकिस्तानी उन्हें काफी सारे गिफ्ट भेजते हैं, एक गिफ्ट 50 हजार दिरहम से लेकर एक लाख दिहरम तक होता है. राखी ने कहा कि इससे उन्हें 30 से 50 लाख तक की कमाई हो जाती है. उन्होंने इन पैसों से दुबई में विला ले रखा है और गोल्ड भी खरीदा. 

Continue reading on the app

  Sports

जिंदगी ने हाथ छीने तो हौसले से छू लिया आसमान, शीतल देवी ने दो घंटे में दो बार बदला इतिहास

sheetal devi creates history: एशियाई पैरा खेलों में भारत के पदकों की संख्या 88 तक पहुंच गई है. बिना हाथों के तीरंदाज शीतल देवी ने दो घंटे से भी कम समय में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया. एथलेटिक्स दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 52 पदक जीते, जिसमें शैलेश कुमार और सोलाइराज धर्मराज के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन शामिल रहे. तैराकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया. Thu, 22 Oct 2026 23:12:54 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 23 Oct 2026 | Tiger Shroff | Rahul Gandhi | France Protest | CJP Leader #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T17:42:21+00:00

Rahul Gandhi का नाम लिए बिना PM Modi ने कैसे साधा Congress पर निशाना?| PM Modi Speech | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T17:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers