मेरठ में पीएम मोदी का हुंकार: बोले- 'अब योजनाएं लटकती-भटकती नहीं',कांग्रेस को बताया 'देश पर बोझ'
मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 30,274 करोड़ रुपये की लागत वाली 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो' परियोजना के शेष हिस्से का उद्घाटन कर उसे राष्ट्र को समर्पित किया।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं घोटालों की भेंट चढ़ जाती थीं और अधर में लटकी रहती थीं, लेकिन आज की कार्य संस्कृति में जिसका शिलान्यास किया जाता है, उसका उद्घाटन भी सुनिश्चित किया जाता है।
30,274 करोड़ की लागत और 82.15 किमी लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर
प्रधानमंत्री ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी बचे हिस्सों और मेरठ मेट्रो का विधिवत उद्घाटन कर दिया है, जिसके साथ ही 82.15 किलोमीटर लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर अब जनता के लिए शुरू हो गया है।
इस पूरी परियोजना को लगभग 30,274 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है। इस विशाल कॉरिडोर में 70 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड है, जबकि 12 किलोमीटर की लंबाई भूमिगत (Underground) तैयार की गई है, जो सफर को बेहद सुगम बनाएगी।
'AI Impact Summit' को राजनीति का अखाड़ा बनाने पर भड़के पीएम
समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत में दुनिया का सबसे बड़ा 'AI Impact Summit' हुआ, जिसमें 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस वैश्विक आयोजन को अपनी 'नंगी और गंदी राजनीति' का अखाड़ा बना दिया।
उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेताओं ने जो आचरण किया, उससे पूरी दुनिया में देश की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गई है।
कांग्रेस की 'जहरीली राजनीति' पर पीएम मोदी का प्रहार
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ पूरा देश भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है, वहीं कुछ राजनीतिक दल भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस को 'दिवालिया' और 'दरिद्र' मानसिकता वाली पार्टी बताया जो देश को बदनाम करने में जुटी है। पीएम ने कहा कि ऐसी नकारात्मक राजनीति करने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और उनकी कार्यशैली देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है।
विकसित देशों के साथ बढ़ती साख और व्यापारिक समझौते
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के अनेक विकसित देश भारत के साथ व्यापारिक समझौते करने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि उन्हें भारत की युवाशक्ति में अपना भविष्य दिखाई देता है।
उन्होंने पिछली सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि एक समय था जब कांग्रेस सरकार घोटालों के डर और बदनामी के कारण विकसित देशों से समझौते करने में हिचकती थी। लेकिन आज पूरी दुनिया को लगता है कि भारत ही वह ताकत है जो 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकती है।
किसानों की आय और चौधरी चरण सिंह का विजन
मेरठ की धरती से किसानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी का विशेष स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का सौभाग्य है कि उन्हें किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' देने का गौरव प्राप्त हुआ।
पीएम ने बताया कि भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार उनके विजन पर चलते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है, जिसके तहत अब तक यूपी के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में लगभग 95 हजार करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में मिल चुके हैं।
आत्मनिर्भरता और मेट्रो नेटवर्क में भारत का तीसरा स्थान
देश के बढ़ते सामर्थ्य पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन चुका है। उन्होंने कहा कि यूपी में मेरठ के अलावा भी कई शहरों में मेट्रो का काम तेज गति से चल रहा है।
पीएम मोदी के अनुसार, वर्तमान सरकार ने न केवल परियोजनाओं में होने वाले घोटालों को बंद किया है, बल्कि देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर भी तेजी से आगे बढ़ाया है, जिससे अब हम विदेशी तकनीक के बजाय स्वदेशी तकनीक पर जोर दे रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण और कांग्रेस को 'देश पर बोझ' करार
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों द्वारा महिला सांसदों के जरिए राजनीति करने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि महिला सांसदों को भेजकर या सीट पर कब्जा करके कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।
उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि कांग्रेस अब देश के लिए 'बोझ' बन गई है और इसकी नीतियां पूरी तरह से खोखली हो चुकी हैं। पीएम ने दिल्ली की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन दलों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कांग्रेस की गलत नीतियों की आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है।
मन की बात’ में पीएम मोदी के 3 बड़े मंत्र: AI से ऑर्गन डोनेशन तक, साइबर क्राइम पर दी चेतावनी
PM Modi in 131st Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में देशवासियों को तीन अहम मंत्र दिए। टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने का संकल्प, ऑर्गन डोनेशन के प्रति जागरूकता और साइबर अपराध से सतर्क रहने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को होली और रमजान की शुभकामनाएं भी दीं।
AI समिट में भारत की ताकत
पीएम मोदी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित Global AI Impact Summit में दुनिया भर के नेता, उद्योग जगत के दिग्गज और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट शामिल हुए। उन्होंने कहा कि AI की मदद से भारत अपने प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहा है। उदाहरण के तौर पर Sushruta Samhita को डिजिटल टेक्स्ट में बदलकर विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध कराया जा रहा है।
Sharing this month’s #MannKiBaat. Do listen! https://t.co/XbKxZCLo9s
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2026
पीएम ने कहा कि युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है और AI के क्षेत्र में भारत की क्षमता दुनिया के सामने आई है।
त्योहारों की शुभकामनाएं
उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और होली का त्योहार भी आने वाला है। सभी देशवासियों से अपील की कि ये त्योहार परिवार के साथ खुशी और सौहार्द के साथ मनाएं।
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के खिलाड़ी
पीएम मोदी ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में कई देशों की टीमों में भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं। कनाडा टीम के कप्तान का जन्म गुरदासपुर में हुआ था। वहीं अमेरिका टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात अंडर-16 और अंडर-18 के लिए खेल चुके हैं। ओमान, इटली और यूएई की टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
ऑर्गन डोनेशन पर भावुक अपील
पीएम ने केरल की 10 महीने की बच्ची आलीन का जिक्र किया, जिसके माता-पिता ने दुख की घड़ी में अंगदान का निर्णय लिया। उन्होंने दिल्ली की लक्ष्मी देवी और राजस्थान के सीकर के रामदेव के उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट से नई जिंदगी मिली। उन्होंने देशवासियों से ऑर्गन डोनेशन के लिए आगे आने की अपील की।
साइबर क्राइम से सावधान
प्रधानमंत्री ने डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बैंक KYC या री-KYC के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज से सतर्क रहें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बैंक डिटेल्स साझा न करें।
राजाजी उत्सव का जिक्र
पीएम मोदी ने बताया कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में C. Rajagopalachari की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसे ‘राजाजी उत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश अब गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़ रहा है और नई प्रेरणाओं को अपना रहा है।
किसानों, छात्रों और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर संदेश
उन्होंने कहा कि देश के किसान परंपरा और टेक्नोलॉजी को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। ओडिशा और केरल के किसानों के नवाचार का जिक्र करते हुए बताया कि भारत आज 15 करोड़ टन चावल का उत्पादन कर रहा है और कृषि उत्पाद विदेशों तक पहुंच रहे हैं। परीक्षा दे रहे छात्रों से उन्होंने कहा कि आपका मूल्य आपकी मार्कशीट से तय नहीं होता। आत्मविश्वास बनाए रखें। अंत में पीएम ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दोहराते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















