Air India: एयर इंडिया ने रद्द की सोमवार की अपनी न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें, जानें क्या है वजह
Air India Flight Cancelled: एयर इंडिया ने रविवार को कहा कि उसने सोमवार (23 फरवरी) को न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी समेत अमेरिका के कई शहरों में जाने वाली अपनी फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है. इस बात का एलान एयर इंडिया ने रविवार दोपहर में किया. एयर इंडिया ने अमेरिका के कई शहरों की अपनी फ्लाइट कैंसिल करने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्मय से दी. एयर इंडिया ने कहा कि, भीषण शीतकालीन तूफान और भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी के कारण, उसने रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क और नेवार्क से सोमवार को आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं.
सोमवार की सभी फ्लाइट कैंसिल
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि, "22 और 23 फरवरी को न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और अमेरिका के पूर्वी तट के आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ भीषण शीतकालीन तूफान आने की आशंका है, जिससे हवाई संचालन पर काफी असर पड़ने की संभावना है. यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा, भलाई और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं." Air India ने बयान में आगे कहा कि, "यदि आपने इस तिथि पर हमारे साथ उड़ान भरने के लिए बुकिंग की है, तो हमारी समर्पित टीमें आपको हर संभव सहायता प्रदान करेंगी."
#TravelAdvisory
— Air India (@airindia) February 22, 2026
A severe winter storm with heavy snow is forecast for New York, New Jersey and adjoining areas in the US East Coast on 22 and 23 February which is likely to have a significant impact on flight operations.
In view of the safety, well-being and convenience of our…
न्यूयॉर्क में 'सुपर बम' जैसी भीषण बर्फीली आंधी की चेतावनी
बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क शहर और देश के उत्तरपूर्वी हिस्से में 3 करोड़ लोगों को बर्फीले तूफान की चेतावनी दी गई है, क्योंकि रविवार से तेज हवाओं के साथ भारी बर्फबारी होने की आशंका है. जिसके चलते 1,000 से अधिक उड़ानें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं. जिसके चलते सभी प्रकार की यात्रा लगभग असंभव हो सकती है. इसके साथ ही बड़े पैमाने पर बिजली कटौती का भी अनुमान है.
न्यूयॉर्क के मेयर ने दी लोगों को चेतावनी
वहीं न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने स्थानीय लोगों को चेतावनी दी है कि यह बर्फीला तूफान जनवरी के अंत में आए तूफान से भी अधिक खतरनाक हो सकता है. उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं सभी न्यूयॉर्कवासियों से अपनी सुरक्षा के लिए घर के अंदर रहने और सड़कों से दूर रहने का आग्रह करता हूं. ये स्थितियां पिछली बार की तुलना में कहीं अधिक खतरनाक हो सकती हैं."
ये भी पढ़ें: DGCA ने एअर इंडिया पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना, लापरवाही का लगा आरोप
हार्दिक पांड्या ने अपनी X वाइफ और बेटे को दिया 4 करोड़ का लग्जरी गिफ्ट, तो यूजर्स करने लगे जमकर तारीफ
Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या महिका शर्मा ने अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक और अपने बेटे अगस्त्य को 4 करोड़ का लग्जरी गिफ्ट दिया है. इस गिफ्ट में उन्होंने एक लग्जरी कार दी है, जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हार्दिक पिछले कई महीनों से महिका शर्मा को डेट कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था. ऐसे में उनका X वाइफ और बेटे को गिफ्ट देना फैंस को अटपटा लग रहा है और वह सोशल मीडिया पर अतरंगी कमेंट करते दिख रहे हैं.
हार्दिक पांड्या ने दिया 4 करोड़ का गिफ्ट
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों या तो मैदान पर नजर आते हैं या फिर महिका शर्मा के साथ नजर आते हैं. मगर, इस बीच उन्होंने अपनी एक्स वाइफ और अपने बेटे को लग्जरी गिफ्ट दिया है. उन्होंने गिफ्ट में 4 करोड़ की नई लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की है, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में नताशा और अगस्त्य गाड़ी की चाभी लेते दिख रहे हैं. वहीं, पीछे एक बोर्ड लगा है, जिसमें लिखा है PAPA TO AGASTYA.
Separation doesn’t mean bitterness. This gesture by Hardik Pandya reflects maturity and pure class. ???? pic.twitter.com/VYiFwnJS8L
— Unlimited Kalesh (@unlimitedkalesh) February 22, 2026
यूजर्स कर रहे हार्दिक की तारीफ
Whatever happens, being a good father always comes first. Respect.
— Cricket Insider (@PriceTickerX) February 22, 2026
These 2 handled their divorce so maturely and Hardik is still caring for his son and ex-wife . It's good to see such things
— Phunsuk Wangdu (@Phunsukwangduji) February 22, 2026
Separation doesn’t mean bitterness. This gesture by Hardik Pandya reflects maturity and pure class. ???? pic.twitter.com/VYiFwnJS8L
— Unlimited Kalesh (@unlimitedkalesh) February 22, 2026
Hardik is literally converted the hate he get last week due to his girlfriend into an gentleman behaviour ???? pic.twitter.com/LmFBbowxFs
— ved (@ved_1720) February 22, 2026
Maturity is putting your child’s happiness above everything.
— Cricket Insider (@PriceTickerX) February 22, 2026
सोशल मीडिया पर बता रहे इसे फेक
???? Fake News. pic.twitter.com/rrmKDMaREn
— Warrior ???? (@krrishReloaded) February 22, 2026
हार्दिक पांड्या ने 4 करोड़ की कार अपनी एक्स वाइफ और बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की है. इस खबर को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स फेक बता रहे हैं. ऐसे में News Nation इसके सही होने की पुष्टि नहीं करता है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ईशान किशन साउथ अफ्रीका के खिलाफ तोड़ेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड, भारत में हासिल करेंगे ये खास उपलब्धि
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















