Responsive Scrollable Menu

अनुराग कश्यप ने ‘The Kerala Story 2’ को कहा बकवास: बीफ सीन पर जताई नाराजगी; कहा - लालची डायरेक्टर…

Anurag Kashyap Reaction On ‘The Kerala Story 2’: फिल्ममेकर और अभिनेता अनुराग कश्यप ने ‘The Kerala Story 2’ की कड़ी आलोचना की। उन्होंने फिल्म को 'प्रोपैगेंडा' और 'बकवास' बताते हुए कहा कि इसका मकसद केवल पैसा कमाना और लोगों को बांटना है।

विवादित बीफ सीन पर प्रतिक्रिया

ट्रेलर में दिखाए गए बीफ-फीडिंग सीन पर कश्यप ने कहा, "ऐसा कौन बीफ खिलाता है? ऐसे तो कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता। ये फिल्म सिर्फ पैसा कमाने और विवाद पैदा करने के लिए बनाई गई है।" उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को लालची बताया।

यह भी पढ़े - The Kerala Story 2 पर छिड़ा विवाद: CM पिनराई विजयन बोले- 'केरल को बदनाम करने की साजिश'

राजनीतिक विवाद में घिरी फिल्म

फिल्म ने राजनीतिक बहस भी शुरू कर दी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने इसे राज्य के सेक्यूलर मूल्यों के खिलाफ बताया और चेतावनी दी कि यह धर्मनिरपेक्ष परंपरा को कमजोर कर सकती है। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के नेता और अभिनेत्री अबू आजमी ने भी फिल्म की आलोचना की।

केरल हाई कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स और सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया है। शिकायत में कहा गया कि फिल्म में केरल की गलत छवि दिखाई गई है और यह समुदायों के बीच दंगे भड़काने वाला कंटेंट है।

यह भी पढ़े - शाहरुख ने लीलावती अस्पताल में सलीम खान से की मुलाकात; देर रात अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई कार

फिल्म के बारे में

‘The Kerala Story 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें मुख्य भूमिका में उल्का गुप्ता, आदिती भाटिया और ऐश्वर्या ओझा हैं। इससे पहले ‘The Kerala Story’ 2023 में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़े - शिखर धवन ने सोफी शाइन से रचाई शादी, आइवरी लहंगा और व्हाइट शेरवानी में दिखा कपल का रॉयल अंदाज

अनुराग कश्यप का वर्कफ्रंट 

वर्कफ्रंट की बता करे तो, अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ का पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, जबकि दूसरा पार्ट ओटीटी पर आया। हालही में उनकी फिल्म ‘केनेडी’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। जिसके बाद पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ भी रिलीज को तैयार हैं।

यह भी पढ़े -  जावेद अख्तर ने तालिबान के नए कानून को बताया अमानवीय; मौलवियों से की ये अपील...

Continue reading on the app

Anurag Kashyap को खटकने लगी The Kerala Story 2, ट्रेलर का दिया ऐसा रिव्यू

अनुराग कश्यप ने ‘द केरल स्टोरी 2’ को प्रोपेगेंडा, बकवास और घटिया फिल्म बताया। उन्होंने ट्रेलर में विवादित गोमांस सीन पर भी सवाल उठाए। कोच्चि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान डायरेक्टर ने 'द केरल स्टोरी 2' की निंदा करते हुए इसे प्रमोशन बताया।

Continue reading on the app

  Sports

डिफेंडिंग चैंपियन भारत की साख दांव पर...जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अब 'करो या मरो', जानें सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा गणित

Team India how can qualify for semifianl: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 76 रनों की हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल की राह को कांटों भरा बना दिया है. 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई, जहां केशव महाराज के एक ही ओवर में तीन विकेटों ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. इस करारी शिकस्त के बाद भारत का नेट रन-रेट पाताल में चला गया है. अब डिफेंडिंग चैंपियन को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे. जानिए सेमीफाइनल का पूरा समीकरण. Mon, 23 Feb 2026 00:05:10 +0530

  Videos
See all

Iran Nuclear Test: क्या ईरान ने भूकंप की आड़ में कर लिया परमाणु परीक्षण? | Trump vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T20:00:24+00:00

Aar Paar with Amish Devgan LIVE: India AI Impact Summit 2026 | Congress Protest | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:45:27+00:00

8th Pay Commission Update: मार्च में मिलेगी मोटी सैलरी! 60% DA बढ़ोतरी का बड़ा संकेत! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T19:00:05+00:00

Gold Silver Price Update : 1 बजते ही सोना-चांदी में भारी उछाल! | Gold Silver Price Hike | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T19:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers