Responsive Scrollable Menu

कोर्ट के फैसले ने ​बिगड़ा ट्रंप के ट्रैरिफ का गणित, ट्रेड डील पर होने वाली भारत-अमेरिका के बीच बैठक स्थगित

India-US Trade Deal News Update: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का गणित बिगड़ चुका है. ऐसे में बीते कई दिनों से भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील पर भी असर पड़ा है. अगले सप्ताह दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर होने वाली बैठक को ​स्थगित कर दिया गया है. दरअसल,अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप की टैरिफ नीति को खारिज कर दिया था. यह डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़े झटके की तरह था.

इस दौरान ट्रंप ने एक दूसरे कानून के तहत पहले 10 फीसदी और उसके बाद बढ़ाकर 15 फीसदी टैरिफ लगाने का आदेश दिया. भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय ट्रेड डील पर सहमति बन गई है. इसके तहत अमेरिका की ओर से भारत के सामानों पर 18 फीसदी टैरिफ लगाने की बात सामने आई थी. मगर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अनिश्चितता के हालात पैदा हो गए. इस कारण अगले सप्ताह ट्रेड डील  पर होने वाली वार्ता को स्थगति कर दिया गया है. 

सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत पर फैसला दिया

यह फैसला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के बाद सामने आया है. इसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक टैरिफ नीति को पूरी तरह से खारिज कर दिया. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत पर फैसला दिया. उसने कहा कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने की शक्ति प्रदान नहीं करता है. 

चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स अगुवाई वाली पीठ का कहना था कि IEEPA के तहत लगाए गए रेसिप्रोकल और ड्रग ट्रैफिकिंग से संबंधित टैरिफ अवैध हैं. यह ट्रंप के लिए बड़े झटके की तरह था. इन टैरिफ से अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर भारी ड्यूटी लगाई थी.

ट्रंप ने की जवाबी कार्रवाई

अदालत के निर्णय के तुरंत बाद ट्रंप ने जवाबी कार्रवाई की. शुक्रवार को उन्होंने एक नए आदेश से सभी देशों पर 10 फीसदी का ग्लोबल टैरिफ लगाया. ये 24 फरवरी से 150 दिनों के प्रभावी होने वाला था. शनिवार को उन्होंने इसे बढ़ाकर 15 फीसदी किया. इस कानून के तहत यह अधिकतम सीमा है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह उन देशों के खिलाफ है जो दशकों से अमेरिका का शोषण कर रहे हैं.

Continue reading on the app

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: वैश्विक एआई भविष्य का साझेदार बनकर उभरा भारत

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का संपन्न होना सिर्फ समाप्ति नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का संकेत है। जहां लोग बातचीत में लगे हुए थे, वहां एक संदेश साफ था कि दुनिया ने भारत में सिर्फ एक बाजार ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने के लिए एक साझेदार भी पाया है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, सप्ताह भर चलने वाले समिट में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का आयोजन किया गया, जो दस अलग-अलग क्षेत्रों और 70,000 से अधिक वर्ग मीटर में फैला हुआ था। वैश्विक प्रतिनिधि, तकनीकी नेता, शोधकर्ता और छात्र विशाल हॉल में घूमते हुए संवाद और प्रदर्शन का अनुभव कर रहे थे।

इस सबके केंद्र में एक थीम थी जो सभ्यता पर आत्मविश्वास पर आधारित थी-सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय यानी सभी के लिए कल्याण, सभी के लिए खुशी।

अपने उद्घाटन संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए मानक है। उन्होंने विविधता, जनसांख्यिकी और लोकतंत्र को भारत की स्थायी ताकत बताया।

उन्होंने कहा कि कोई भी एआई मॉडल जो भारत में सफल होता है, उसे वैश्विक स्तर पर लागू किया जा सकता है। भारत में डिजाइन करें और विकसित करें, दुनिया और मानवता तक पहुंचाएं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने वह बनाया है, जो किसी अन्य देश ने नहीं बनाया। 14 लाख लोगों के लिए डिजिटल पहचान। एक भुगतान प्रणाली जो हर महीने 20 अरब लेनदेन संसाधित करती है। एक स्वास्थ्य अवसंरचना जिसने 5 करोड़ डिजिटल स्वास्थ्य आईडी जारी की हैं। उन्होंने श्रोताओं को याद दिलाया कि यही इंडिया स्टैक है। खुला, अंतरसंचालनीय और संप्रभु। उन्होंने आगे कहा कि हम एक अभूतपूर्व गति से विकास के शुरुआती चरण में हैं।

बयान में कहा गया कि इसका पैमाना स्पष्ट है। फिर भी, प्रतिस्पर्धा की बजाय सहयोगात्मक माहौल बना हुआ है। बहुपक्षीय संस्थानों और राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति शिखर सम्मेलन के महत्व को रेखांकित करती है। यह केवल एक व्यापार मेला नहीं है। यह एक निर्णायक मंच है जो यह निर्धारित करेगा कि परस्पर जुड़ी दुनिया में एआई का संचालन और उपयोग कैसे किया जाएगा।

इससे भारत की छवि मेजबान और एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरी। एक ऐसा देश जो अपने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को लेकर आश्वस्त है। एक ऐसा राष्ट्र जो अपने संसाधनों को साझा करने और दूसरों से सीखने के लिए तत्पर है। एक ऐसा मंच जहां संप्रभु महत्वाकांक्षा वैश्विक जवाबदेही के साथ-साथ चलती है।

--आईएएनएस

सत्यम दुबे/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: 20 गेंदों में 4 बार आउट हुए अभिषेक शर्मा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी किया निराश

IND vs SA: T20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा की नाकामियों का सिलसिला थम नहीं रहा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनका बल्ला नहीं चला और इस बार तो खामियाजा टीम इंडिया को भी भुगतना पड़ा. Sun, 22 Feb 2026 22:57:35 +0530

  Videos
See all

माह-ए-रमजान.. मुनीर बना शैतान !| Shorts | Pakistan Airstrike on Afghanistan | Munir | TTP | Pak Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:13:51+00:00

Maithili Thakur On RJD News: मैथिली ठाकुर का आरजेडी पर चौतरफा हमला ! #shorts #ytshorts #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:03:45+00:00

Swami Avimukteshwaranand FIR: शंकराचार्य पर FIR, अब आर-पार! | Hindi News | CM Yogi | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:10:00+00:00

Kishtwar Terrorist Encounter: जैश के टॉप कमांडर का खात्मा, किश्तवाड़ मुठभेड़ में 3 आतंकियों का अंत #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:14:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers