Responsive Scrollable Menu

ट्रंप के 15% टैरिफ का असर! क्या बाजार में रहेगी खुशहाली या टूटेगा कहर?

सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने US में इंपोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी है, जिसके बाद टैरिफ को लेकर नई अनिश्चितता के बीच सोमवार को भारतीय बाजार रिएक्ट करते हुए दिखाई देंगे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की उम्मीद की जा सकती है. एक्सपोर्ट पर आधारित सेक्टर्स में अचानक रिएक्शन देखने को मिल सकते हैं. इन्वेस्टर्स कानूनी जोखिमों, रिफंड के असर और भारत-US व्यापार की बड़ी समझ का आकलन कर रहे हैं.

Continue reading on the app

क्या आपमें है प्रशासनिक क्षमता? तर्जनी के नीचे छुपा है सफलता का राज! ऐसे लोग पाते हैं ऊंचा पद और सम्मान, जानें यहां

Jupiter Mount Palmistry: कभी आपने किसी बुजुर्ग को कहते सुना होगा-“हथेली में लिखा है सब”? सुनने में भले यह एक पुरानी कहावत लगे, लेकिन भारत में आज भी बड़ी संख्या में लोग हस्तरेखा के संकेतों को गंभीरता से देखते हैं. खासकर तब, जब बात करियर, प्रतिष्ठा या जीवन की दिशा से जुड़ी हो. हथेली की रेखाओं के साथ-साथ पर्वतों को भी उतना ही अहम माना जाता है, और इनमें गुरु पर्वत को खास स्थान मिला है. तर्जनी उंगली के नीचे उभरा यह भाग व्यक्ति की महत्वाकांक्षा, नेतृत्व और सामाजिक पहचान का संकेत माना जाता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

Continue reading on the app

  Sports

ICC Pre-Seeding विवाद पर बोले Sunil Gavaskar- 'टूर्नामेंट से पहले क्यों नहीं उठाए सवाल?'

टी20 विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और सुपर 8 मुकाबले शुरू हो गए हैं। कोलंबो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन असली चर्चा अब टूर्नामेंट के प्रारूप को लेकर हो रही है।

दरअसल आईसीसी द्वारा अपनाई गई प्री-सीडिंग व्यवस्था पर सोशल मीडिया में सवाल उठ रहे हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार ग्रुप चरण की सभी शीर्ष टीमों भारतीय टीम, साउथ अफ्रिका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को सुपर 8 के ग्रुप 1 में रखा गया। वहीं दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमें शामिल हैं, जो अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहीं।

गौरतलब है कि इस व्यवस्था के कारण दो मजबूत टीमें सुपर 8 चरण में ही बाहर हो सकती हैं। आम तौर पर बड़े टूर्नामेंटों में ग्रुप विजेताओं को अपेक्षाकृत संतुलित ग्रुप मिलता है, लेकिन यहां उल्टा समीकरण बन गया है। इसी वजह से प्रशंसकों, खासकर श्रीलंका समर्थकों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि श्रीलंका में ग्रुप चरण खेलने के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचने पर टीम को भारत में खेलना पड़ सकता है।

इस विवाद के बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि अब इस मुद्दे को उठाने का ज्यादा मतलब नहीं है। उनके मुताबिक अगर किसी को प्रारूप पर आपत्ति थी तो उसे टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उठाना चाहिए था, जब कार्यक्रम घोषित किया गया था।

गावस्कर ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित करना आसान नहीं होता। चूंकि यह प्रतियोगिता दो देशों में खेली जा रही है, इसलिए यात्रा, वीजा, सीमा शुल्क और आवास जैसी व्यवस्थाएं भी ध्यान में रखनी पड़ती हैं। हर टीम के साथ सहयोगी स्टाफ की संख्या अलग-अलग होती है, जिससे होटल बुकिंग और अन्य इंतजाम प्रभावित होते हैं। संभव है कि इन्हीं व्यावहारिक कारणों से प्री-सीडिंग का फैसला लिया गया हो।

बता दें कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही शीर्ष आठ टीमों की अंतरराष्ट्रीय टी20 रैंकिंग के आधार पर सुपर 8 के स्लॉट तय कर दिए गए थे। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने के बावजूद सीडिंग में नीचे माना गया, क्योंकि न्यूजीलैंड की रैंकिंग ऊंची थी।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि इस प्रारूप ने सुपर 8 को और प्रतिस्पर्धी जरूर बना दिया है, लेकिन इससे असंतुलन की बहस भी तेज हुई है। अब आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि विवाद के बीच कौन सी टीम दबाव झेलते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाती है।
Sun, 22 Feb 2026 21:31:21 +0530

  Videos
See all

Iran students stage first large anti-government protests since deadly crackdown | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:53:56+00:00

Maithili Thakur: 'मेरी आंखों-देखी कहानी है..' मैथिली के भाषण पर बजी तालियां!#shorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:00:12+00:00

'कांग्रेस का नंगापन' Exposed! PM Modi l Namo Bharat l Rahul Gandhi l Congress l BJP l AI Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:00:37+00:00

Iran America War Update LIVE : रनवे पर Trump के 'धुरंधर' बॉम्बर्स..कुछ ही घंटों में भड़केंगे 'शोले'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:07:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers