पाक बॉर्डर के पास 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या:गुरदासपुर की चौकी में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग; ASI कुर्सी पर, होमगार्ड चारपाई पर डेड मिले
गुरदासपुर में 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भारत-पाक बॉर्डर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रात करीब 1 बजे हमलावर गांव आदियां पुलिस चौकी के अंदर घुसे और ताबड़तोड़ 6 गोलियां मारीं। दोनों पुलिसकर्मियों को संभलने तक का टाइम नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह थाना दोरांगला के SHO बनारसीदास ने कॉल किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच कमलजीत सिंह को कॉल किया, जिसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंचे, जहां कमरे के अंदर दोनों की लाश पड़ी हुई थी। मृतकों की पहचान होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह के नाम से हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भेज दिया गया है। एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी एक ही चौकी में तैनात थे और रात में ड्यूटी के दौरान उन्हें गोली मारी गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल सका है। वहीं BSF के डीआईजी जेके विरदी भी मौके पर पहुंचे हैं। सरपंच की 3 बड़ी बातें… पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की एसएसपी आदित्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की गोली लगने से मौत हुई है। उनको गोली किसने मारी अभी तक इसका कुछ पता नहीं लग पाया। उन्होंने कहा कि दोनों जवान मृतक हालत में चौकी के कमरे में मिले थे। फॉरेंसिक टीमें मैके पर जांच कर रही हैं। पुलिस गैंगस्टर और आतंकवादी एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। एसएसपी आदित्य ने बताया कि हमने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर ली है। हमारी तकनीकी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। दोनों मुलाजिम इंडियन रिजर्व बटालियन के थे।
ओडिशा में 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 घायल:पुलिस वाहन को ट्रेलर ने टक्कर मारी;
ओडिशा के झारसुगुड़ा में ट्रेलर और पुलिस गाड़ी की टक्कर हो गई। घटना में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। 3 पुलिसकर्मी गंभीर घायल हैं। उनका इलाज जारी है। हादसा रविवार सुबह 4 बजे झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास हुआ। पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे, इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण घायल पुलिसकर्मी उसी में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला था। घायलों की भी हालत नाजुक पुलिस ने बताया है कि जिनकी मौत हुई है, उनमें सशस्त्र पुलिस बल रिजर्व (APR) कॉन्स्टेबल काशीराम भोई, देबदत्त सा, ड्रिल SI निरंजन कुजूर, हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड जवान भक्तबंधु मिर्धा शामिल हैं। घायलों में दुबराज मिरिग, आकाश नायक और राजीव भारसागर का नाम है। तीनों का झारसुगुड़ा जिला अस्पताल में इलाज जारी है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। झारसुगुड़ा एसपी गुंडाला राघवेंद्र के मुताबिक ट्रेलर ड्राइवर हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। …………………
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




