Responsive Scrollable Menu

Shikhar Dhawan Wedding: शिखर धवन की शादी में पहुंचे कौन-कौन से क्रिकेटर, देखें सभी की खूबसूरत तस्वीरें

Shikhar Dhawan Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर से शादी रचा ली है. शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद दोबारा शादी कर ली है. इस शादी की तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि धवन की शादी में किन बड़े-बड़े क्रिकेटर्स ने शिरकत की है. 

शिखर की शादी में पहुंचे जोड़ीदार रोहित

शिखर धवन की शादी में रोहित शर्मा भी पहुंचे. रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ शादी में पहुंचे. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. रोहित शर्मा के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और अब चयनकर्ता बन चुके आरपी सिंह भी शादी में पहुंचे. 

राजीव शुक्ला ने की धवन की शादी में शिरकत

शिखर धवन की शादी में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी पहुंचे. उन्होंने शिखर को शादी की बधाई दी और अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी. 

सुरेश रैना पत्नी प्रियंका संग शादी में पहुंचे

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी शिखर धवन की शादी में उन्हें बधाई देने के लिए अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ पहुंचे, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर मौजूद है. 

आशुतोष शर्मा भी शादी में पहुंचे

शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी में पंजाब किंग्स के पूर्व क्रिकेटर आशुतोष शर्मा जो धवन की कप्तानी में टीम के लिए धमाल मचा चुके हैं. वो भी शादी में पहुचें, उनकी तस्वीर भी सामने आई है.

शिखर धवन की शादी में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी पहुंचे. उनके अलावा युजवेंद्र चहल भी शादी में मौजूद रहे. इन सभी के अलावा कई अन्य स्टार क्रिकेटर्स ने भी धवन की शादी में शिरकत की.

ये भी पढ़ें : IND vs SA: भारत के ये 3 खिलाड़ी आज तोड़ेंगे महारिकॉर्ड, इस दिग्गज को पीछे छोड़ बनेंगे नंबर-1

Continue reading on the app

Holashtak 2026: होलाष्टक में शादी करना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए दांपत्य जीवन से जुड़ी ये मान्यताएं

Holashtak 2026: होलाष्टक वर्ष 2026 में 24 फरवरी से 3 मार्च तक रहेगा. यह अवधि फाल्गुमन मास की अष्टमी तिथि से शुरू होकर होलिका दहनन तक रहती है. इन आठ दिनों को ज्योतिष शास्त्र में विशेष रूप से अशुभ माना गया है.

मान्यता है कि इस दौरान ग्रह-नक्षत्र कमजोर और उग्र स्थिति में रहते हैं. इसका असर व्यक्ति की सोच और वातावरण पर पड़ता है. इसी कारण इन दिनों शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लगाई जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलाष्टक में शादी करना अशुभ माना जाता है. चलिए जानते हैं क्यों. 

होलाष्टक में शादी करने क्यों माना जाता है अशुभ? 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलाष्टक के आठों दिन अलग-अलग ग्रह उग्र अवस्था में होते हैं.

  • अष्टमी तिथि – चंद्रमा
  • नवमी – सूर्य
  • दशमी – शनि
  • एकादशी – शुक्र
  • द्वादशी – गुरु
  • त्रयोदशी – बुध
  • चतुर्दशी – मंगल
  • पूर्णिमा – राहु

इन ग्रहों की नकारात्मक स्थिति के कारण किए गए कार्यों में बाधा, तनाव और कष्ट की आशंका बढ़ जाती है.

होलाष्टक में किन कार्यों से बचना चाहिए

होलाष्टक के दौरान हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से कोई भी संस्कार नहीं किया जाता. इन दिनों विशेष रूप से इन कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है.

  • विवाह और सगाई
  • गृह प्रवेश और नया निर्माण
  • वाहन, भूमि या संपत्ति की खरीद
  • नया व्यापार या नया काम शुरू करना
  • हवन, यज्ञ और बड़े धार्मिक आयोजन

मान्यता है कि इस समय किए गए विवाह या शुभ कार्य भविष्य में कलह, तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं.

होलाष्टक में क्या करना चाहिए? 

भगवान विष्णु, हनुमान और नरसिंह भगवान की पूजा
महामृत्युंजय मंत्र का नियमित जाप
स्वच्छता और संयमित दिनचर्या
सात्विक भोजन और व्रत-उपवास
जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान

होलाष्टक में किए जाने वाले उपाय

संतान प्राप्ति के लिए

लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा करें। गाय के घी और मिश्री से हवन करें.

करियर में सफलता के लिए

जौ, तिल और शक्कर से हवन करने से कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होती हैं.

धन लाभ के लिए

कनेर के फूल, हल्दी, पीली सरसों और गुड़ से हवन करने से आर्थिक समस्याएं कम होती हैं.

अच्छी सेहत के लिए

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और गुग्गुल से हवन करें.

सुखी जीवन के लिए

अगर आप अपने जीवन में सुख चागते हैं तो होलाष्टक के दिन हनुमान चालीसा और विष्णु सहस्रनाम का नियमित पाठ करें.

यह भी पढ़ें: Skanda Sashti 2026: स्कंद षष्ठी का व्रत आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि, महत्व और नियम

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली में घर की आग बुझाने के दौरान फटा LPG सिलेंडर, पुलिस-दमकलकर्मियों समेत 13 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में लगी आग बुझाने के दौरान एक एलपीजी सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। यह हादसा बचाव अभियान के दौरान हुआ, जिसकी चपेट में आने से 6 पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों समेत कुल … Sun, 22 Feb 2026 15:49:51 GMT

  Videos
See all

पेट्रोल पम्प पर हिंसक मारपीट, वीडियो वायरल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T10:30:15+00:00

Iran America War Update: ईरान के लिए जंग करेगा रूस! | Trump | Khamenei | N18G | Top | Putin | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T10:42:48+00:00

CM Yogi | Vikram Singh Interview: माफियाओं का सफाया करने वाले विक्रम सिंह ने क्या-क्या बताया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T10:30:23+00:00

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हमले, दर्जनों हताहत [Rescuers hunt survivors after Pak strike.] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T10:32:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers