Responsive Scrollable Menu

क्या आपने खाई है नागालैंड की फेमस स्मोक्ड चटनी? स्वाद और खुशबू दोनों कर देंगे दीवाना, ये रही पारंपरिक रेसिपी

Nagaland Smoked Chutney: नागालैंड की पारंपरिक स्मोक्ड चटनी अपने अनोखे धुएंदार स्वाद और तीखी खुशबू के लिए जानी जाती है. भुनी हुई मिर्च, टमाटर, लहसुन और स्थानीय सामग्री से बनने वाली यह चटनी बेहद आसान है और साधारण खाने को भी खास बना देती है.

Continue reading on the app

प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे होगा:कल कैंसर से निधन हुआ; लगान, गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे

एक्टर प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज यानी बुधवार दोपहर 2 बजे मुंबई की बेस्ट कॉलोनी के पास गोरेगांव (पश्चिम) में होगा। यह जानकारी प्रदीप रावत के करीबी दोस्त और अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी। बता दें कि लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में मंगलवार शाम को निधन हो गया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने बताया था कि एक्टर कैंसर से पीड़ित थे और बीमारी दोबारा लौट आई थी। पिछले एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। महाभारत में अश्वत्थामा का रोल निभाया था प्रदीप रावत ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में अश्वत्थामा की भूमिका से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में उन्होंने लगान, सरफरोश, गजनी और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। वहीं, तेलुगु फिल्म सई (Sye) से उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा और कई यादगार विलेन के किरदार निभाए। तमिल फिल्म गजनी (2005) में उनके डबल रोल को काफी पसंद किया गया। बाद में उन्होंने इसी भूमिका को हिंदी रीमेक गजनी में भी निभाया। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म पैरोडी, मलयालम फिल्म चाइना टाउन, बंगाली फिल्म हीरो 420 और भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर में भी एक्टिंग की थी। सलमान को प्रदीप रावत के कारण गजनी नहीं मिली थी 27 मार्च 2025 को मुंबई में फिल्म सिकंदर की प्रेस मीट के दौरान सलमान से पूछा गया था कि क्या वाकई आमिर से पहले आपको गजनी मिली थी। इस पर एक्टर ने कहा था, 'मैंने भी सुना है। मैंने ये प्रदीप से सुना है, हम उसे गजनी बुलाते हैं। वो मेरे दोस्त हैं, हमने 4-5 फिल्में साथ की हैं। उसने एक बार कहा था, मुरुगदास (गजनी के डायरेक्टर) बहुत अनुशासित हैं, इतने सिंसियर हैं, सलमान कैसे काम कर लेगा उनके साथ, सलमान को गुस्सा बहुत आता है।' आगे सलमान ने कहा था, 'मतलब वो मेरे साथ 5 पिक्चरें कर चुका है, उसके बाद वो ये बोलता है। उसके बाद मैं बेचारे से मिला ही नहीं। मिलेगा तो मैं उससे पूछूंगा कि मैं कब गुस्सा हुआ तेरे से।' सोनू सूद ने प्रदीप रावत को दी श्रद्धांजलि एक्टर सोनू सूद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रदीप रावत की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘प्रदीप रावत भाई, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। आप हमेशा याद आएंगे।’ यह खबर भी पढ़ें… फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन: राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले फिल्ममेकर भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

धोनी या कोहली नहीं... अजिंक्य रहाणे ने इस दिग्गज को बताया भारत का सबसे महान क्रिकेटर

Ajinkya Rahane picks all time great Indian: अजिंक्य रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर को भारत का 'ऑल टाइम ग्रेट' क्रिकेटर बताया है. 2011 से 2023 तक तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रहाणे ने कहा कि किसी एक को चुनना मुश्किल था, लेकिन सचिन का प्रभाव सबसे ऊपर है. 24 साल के करियर में 664 इंटरनेशनल मैच, 100 शतक और 2011 विश्व कप जीत दर्ज करने वाले 'मास्टर ब्लास्टर' को रहाणे ने हर पीढ़ी के लिए सबसे महान बताया. Thu, 6 Aug 2026 23:26:13 +0530

  Videos
See all

Kanwar Yatra Big Update: कांवड़ियों के लिए बदल गए नियम! जाने क्या हुआ फैसला! Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T22:00:39+00:00

RSS Chief Mohan Bhagwat का Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर बड़ा बयान.. Amruta Fadnavis ने क्या कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T22:13:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers