Responsive Scrollable Menu

तमिलनाडु में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, 8 मोबाइल-16 सिम बरामद:दिल्ली पुलिस बोली- आतंकियों की मदद के लिए शहरों की रेकी करने का शक

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तमिलनाडु के तिरुप्पुर से 6 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इन सभी ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की थीं। साथ ही इन सभी पर आतंकी गतिविधि में शामिल होने का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक 3 आरोपियों को उथुकुली, 3 को पल्लादम और एक आरोपी तिरुमुरुगनपोंडी से गिरफ्तार किया गया। सभी फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान छिपाकर तिरुप्पुर के गारमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे थे। पुलिस को आरोपियों से 8 मोबाइल और 16 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी आतंकियों की मदद के लिए कई शहरों की रेकी कर चुके थे। इसके अलावा दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाने में भी शामिल रहे हैं। गिरफ्तार संदिग्धों में मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल शामिल हैं। इन सभी को ट्रेन के जरिए दिल्ली ला रही है। यहां आगे पूछताछ की जाएगी। एक दिन पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने देश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर टेरर अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दिल्ली में लाल किला, चांदनी चौक में सुरक्षा बढ़ाई गई है। गिरफ्तार आतंकियों की 2 तस्वीरें… लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ी, 3 तस्वीरें सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई गई दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। संवेदनशील इलाकों में CCTV से निगरानी, वाहनों की जांच और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीमों को तैनात की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत पुलिस या आपात सेवाओं को सूचना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह कदम केवल सावधानी के तौर पर उठाए गए हैं। 10 नवंबर को लाल किले के पास धमाका हुआ था यह अलर्ट 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए एक कार बम धमाके के बाद आया है। उस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी कार फटने से आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई थी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए धमके का बदला लेने के लिए लश्कर भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:9 की मौत, 24 घायल; हरियाणा के सलमान ने पुलवामा के तारिक को बेची थी कार दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में 10 नवंबर 2025 को शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। धमाके में 11 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन घटना के 3 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 मौतें हुई हैं। इसके बाद अस्पताल से जारी सूची में 9 मौतों की जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

ठाणे के IVF सेंटर में चल रहा था एग-डोनेशन रैकेट:3 आरोपी गिरफ्तार; एग प्रोडक्शन बढ़ाने महिलाओं को इंजेक्शन लगाते, एक एग के बदले ₹30000 देते

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक बड़े एग-डोनेशन रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट बदलापुर ईस्ट के जोवेली में एक रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और एक सोनोग्राफी सेंटर से चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने यहां छापा मारा और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुलक्षणा गाडेकर, अश्विनी चाबुकस्वार, और मंजुषा वानखेड़े के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को लालच देकर बार-बार उनके एग (अंडाणु) निकलवाता था। उन्हें शारीरिक रूप से शोषित करता था। पीड़ितों को हर साइकिल के लिए 25 से 30,000 रुपए दिए जाते थे। पुलिस का दावा है कि पीड़ितों को एग प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते थे। एग तैयार होने के बाद, पीड़ितों को IVF सेंटर भेजा जाता था, जहां सर्जरी करके एग निकाले जाते थे। अब तक 20 से ज्यादा महिलाएं इनका शिकार हो चुकी हैं। एग डोनेशन एक फर्टिलिटी प्रोसीजर है जिसमें एक महिला किसी दूसरे व्यक्ति को कंसीव करने के लिए एग देती है, आमतौर पर IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) के जरिए। डोनर की स्क्रीनिंग और हार्मोन ट्रीटमेंट होता है, एग निकाले जाते हैं, फर्टिलाइज किए जाते हैं और रिसीवर को ट्रांसफर किए जाते हैं। पीड़ित से मिला था रैकेट का सुराग पुलिस ने बताया कि ठाणे सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. ज्योत्सना सावंत को एक पीड़ित से मिली टिप के बाद नैनो सिटी बिल्डिंग में गाडेकर के घर पर रेड की गई। आरोपियों के मोबाइल फोन से प्रेग्नेंसी के दौरान इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन की तस्वीरें, सोनोग्राफी रिपोर्ट, गलत नामों वाले एफिडेविट, नकली डॉक्यूमेंट और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं। पुलिस का दावा है कि यह रैकेट पहले वंगानी में चल रहा था। हाल ही में बदलापुर में शिफ्ट हुआ। पुलिस इस रैकेट में IVF सेंटर, डॉक्टरों और अस्पतालों के शामिल होने की जांच कर रही है। इस गैर-कानूनी धंधे का टर्नओवर करोड़ों में होने का अनुमान है, इसलिए इसमें बड़े नाम सामने आ सकते हैं। ----------------------------- IVF और हेल्थ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फिजिकल हेल्थ- भारत में तेजी से बढ़ रही एग फ्रीजिंग: ये क्या है, कैसे होती है, डॉक्टर से जानें हर जरूरी सवाल का जवाब आज की महिलाएं अपनी जिंदगी की प्लानिंग कैलेंडर और डेडलाइंस के हिसाब से कर रही हैं। कब पढ़ाई पूरी होगी, कब करियर सेट होगा, कब आर्थिक स्थिरता आएगी। लेकिन शरीर का बायलॉजिकल कैलेंडर इन योजनाओं से अलग चलता है। यहीं से शुरू होता है वो टकराव, जहां मन कहता है “अभी नहीं” और बॉडी चुपचाप समय गिनती रहती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

कुक, टेलर से लेकर इंजीनियर और बर्गर तक...रोचक सरनेम वाले क्रिकेटर्स, जिन्होंने क्रिकेट जगत में खूब कमाए नाम

interesting cricketer surnames: एलिस्टर कुक जब क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी करते थे या रॉस टेलर बाउंड्री रोकते थे.सुनने में यह किसी कुक (रसोइये) या टेलर (दर्जी) की कहानी जैसा लग सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट का इतिहास ऐसे दिलचस्प सरनेम वाले खिलाड़ियों से भरा पड़ा है. जिनके नाम कभी किसी पेशे, कभी खाने-पीने की वस्तु, तो कभी नेचर से मेल खाते हैं.'नमक' (साल्ट) से लेकर 'बर्गर' तक और 'जड़' (रूट) से लेकर 'घंटी' (बेल) तक, इन खिलाड़ियों के उपनामों ने खेल की गंभीरता के बीच हमेशा एक रोचक और गुदगुदाने वाला पहलू पेश किया है. Mon, 23 Feb 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

PM Modi Merut Speech: Galgotias University विवाद पर PM Modi का Congress पर प्रहार! #bjpvscongress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T00:21:54+00:00

World News | 26 का 'मोदी डिफेंस' प्लान...सकते में आया China-Pakistan ! News Ki Pathshala | Sushant #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T00:36:25+00:00

Imran Masood Vs PM Modi: US Trade Deal पर Imran Masood का PM Modi पर बड़ा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T00:35:51+00:00

PM Modi On Congress | ''कांग्रेस के सिरफिरे...बेलगाम नेता''-PM | #shorts #pmmodi #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T00:44:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers