Responsive Scrollable Menu

IND vs SA: भारत के ये 3 खिलाड़ी आज तोड़ेंगे महारिकॉर्ड, इस दिग्गज को पीछे छोड़ बनेंगे नंबर-1

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला खेला जाने वाला है. सुपर-8 के इस तीसरे मैच में भारत के एक नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ियों के पास एक खास मुकाम हासिल करने का मौका होगा. इस मुकाबले में भारत के तीन खिलाड़ियों के पास पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका होगा. 

दरअसल, आर अश्विन भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. उन्होंने भारत के लिए 2012 से लेकर 2022 तक कुल 24 मैच खेले और इस दौरान 32 विकेट हासिल किए हैं. अब जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या के पास उनके इस रिकॉर्ड को तोड़कर भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका होगा. 

बुमराह के पास होगा नंबर-1 बनने का मौका 

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 2016 से लेकर 2026 तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 21 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 30 विकेट हासिल किए हैं. अब अगर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो अश्विन को पीछे छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. 

अर्शदीप भी अश्विन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारतीय के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 2022 से लेकर 2026 तक कुल 17 मैच टी20 वर्ल्ड कप में खेले हैं. इस दौरान उनके नाम भी 30 विकेट दर्ज है. अब अर्शदीप के पास भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौका होगा कि वो 3 विकेट लेकर अश्विन को पीछे छोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएं.

हार्दिक पांड्या भी लाइन में मौजूद

भारत के स्टार पेस ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 2016 से लेकर 2026 तक कुल 28 मैच खेले हैं. इस दौरान हार्दिक ने 29 विकेट चटकाए हैं. अब अगर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट लेते हैं तो अश्विन  के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. वहीं 4 विकेट लेने के साथ ही वो भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें : IND vs SA: आज भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होगा सुपर-8 का मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11

Continue reading on the app

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, CRPF के 2 जवान घायल

Jharkhand IED Blast: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है. झारखंड में भी सुरक्षा बल एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं. शनिवार को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले भी सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाया. इस दौरान हुए एक आईईडी ब्लास्ट हो गया. जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के दो जवान घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, ये धमाका सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी में हुई. जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की 209 कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं. जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ धमाका

ये धमाका चदरी डेरा गांव के पास उस वक्त घटी जब जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस नक्सल प्रभावित इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी. ये सर्च ऑपरेशन प्रतिबंधित संगठन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक जवान का पैर गलती से  नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर बम पर पड़ गया. जिससे जोरदार धमाका हुआ. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, "सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया. एक अन्य जवान को मामूली चोटें आई हैं."

रांची एयरलिफ्ट किए गए घायल जवान

इस धमाके के तुरंब बाद घायल जवानों को जंगल से निकाला गया और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची एयरलिफ्ट किया गया. पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि घायल जवानों को उचित इलाज के लिए रांची भेजा गया है. जल्द ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: पारसनाथ पहाड़ के पास जमीन के नीचे मिला नक्सली बंकर, सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी

तेज किया गया तलाशी अभियान

इस विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है जो आज भी जारी है. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, हाल ही में सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे सफलताओं ऑपरेशन के चलते नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाने के लिए कई स्थानों पर विस्फोटक लगाए हैं. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से बेवजह घने जंगलों में न जाने की सलाह दी है. साथ ही उन्हें किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को देखने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना देने की भी अपील की है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: सारंडा में IED ब्लास्ट, पत्ते तोड़ने गईं महिलाएं आईं चपेट में; एक की मौत

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान का बेड़ागर्क करने की तैयारी में इंग्लैंड, मुकाबले से पहले भरी जीत की हुंकार

Liam Dawson Statement: इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में मिले-जुले प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम बहुत अच्छी स्थिति में है. इंग्लैंड को ग्रुप स्टेज में काफी मेहनत करनी पड़ी थी. नेपाल और स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत के लिए टीम को आखिर तक लड़ना पड़ा, जबकि वेस्टइंडीज ने उसे 30 रन से हरा दिया था. Tue, 24 Feb 2026 00:14:44 +0530

  Videos
See all

यूनिवर्सिटी कैंपस में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T19:45:00+00:00

इजरायल में भारत का जलवा! मोदी पर क्यों जान लूटाते हैं लोग? | PM Modi Israel Visit | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T20:00:06+00:00

सहारनपुर अस्पताल का CCTV आया सामने | #upnews #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T20:00:24+00:00

Bangladesh Army Reshuffle: तारिक रहमान के पीएम बनते ही बांग्लादेशी सेना पर किया बड़ा ऐलान! | Tarique #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T20:00:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers