Responsive Scrollable Menu

उज्जैन पुलिस की कार्रवाई, महाकाल सवारी में चोरी की साजिश रच रहे 3 गिरोह के 19 आरोपी गिरफ्तार

श्रावण के महीने में उज्जैन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। वहीं जो स्थानीय रहवासी हैं, वह भी सवारी देखने या फिर मंदिरों में दर्शन करने के लिए जरूर जाते हैं। इन्हीं लोगों को निशाना बनाने की योजना बना रहे 3 अंतर्राज्यीय गिरोह पर महाकाल थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर चोरी की योजना बना रहे तीन गिरोह के 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में इन लोगों के पास से चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

औजार और हथियार किए बरामद

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने चाकू, लोहे के पाइप, धारदार बक्का, पेचकस, लाठियां और चाबी के गुच्छे बरामद किए हैं। ये आरोपित राजस्थान के भरतपुर, हरियाणा के फरीदाबाद, पलवल, पंजाब के भटिंडा, मध्य प्रदेश के भोपाल, मुरैना, कोटा और कोटपूतली के निवासी हैं। इन आरोपितों में राजस्थान के भरतपुर की कुख्यात लेडी गैंग की महिलाएं भी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने महाकाल सवारी के दौरान श्रद्धालुओं के पर्स, मोबाइल और चेन चोरी करने की वारदात स्वीकार की है।

तीन गिरोह गिरफ्तार

महाकाल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं नृसिंह घाट कॉलोनी और गोंड बस्ती क्षेत्र में सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने की नीयत से घूम रही हैं। इस पर घेराबंदी कर 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। ये सभी इकरन जिला भरतपुर राजस्थान की निवासी हैं। वहीं एक महिला छोटी मुरैना की है।

दूसरे गिरोह को पुलिस ने स्मार्ट पार्किंग क्षेत्र के पास दबिश देकर पकड़ा है। ये सभी राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश के अलग अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पूछताह के दौरान आरोपितों ने सवारी के दौरान चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है।

एक अन्य कार्रवाई के दौरान हरियाणा और फरीदाबाद सहित पलवल के 7 आरोपितों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से लोहे के सरिये, पाइप, धारदार चाकू, चाबियां बरामद की गई है।

 

चल रही है पूछताछ

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों से पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है। इस दौरान अन्य राज्यों में चोरी, चैन स्नेचिंग और जेबतराशी की वारदातों सहित कई अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

Continue reading on the app

UP School Holiday: कांवड़ यात्रा के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां कब तक रहेगी छुट्टी

सावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन के चलते उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। हालांकि अलग-अलग जिलों में अवकाश की अवधि अलग-अलग तय की गई है। कुछ जिलों में 10 अगस्त तो कुछ में 12 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे।

इसके अलावा कहीं हर सोमवार तो कहीं सोमवार-शनिवार को स्कूलों में छुट्टी रखी गई है। बरेली में आला हजरत के उर्स के कारण 6 से 8 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि कांवडियों की भीड़ के चलते जिले में प्रत्येक सोमवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। हापुड में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में 7 अगस्त से 12 अगस्त तक अवकाश रहेगा।

जानें किस जिले में कब तक बंद रहेंगे स्कूल

  • मुजफ्फरनगर: 10 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है। सभी आदेश प्री प्राइमरी/प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/मान्यता प्राप्त/माध्यमिक विद्यालय/यूपी बोर्ड/ सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय/डिग्री कॉलेज/डायट/तकनीकी संस्थाओं पर लागू होगा।
  • मेरठ: 12 अगस्त तक बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई, मदरसा बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से जुड़े सरकारी और निजी स्कूल , सरकारी और निजी कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों में अवकाश रहेगा। जिन परीक्षाओं की तारीख पहले से तय है, वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।
  • गाजियाबाद : 12 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है । नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान बंद रहेंगे। आदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से जुड़े संस्थानों पर लागू होगा। हालांकि ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी।
  • ​कासगंज, बदायूं और एटा: हफ्ते में केवल 4 दिन स्कूल खुलेंगे। प्रत्येक शनिवार और सोमवार को स्कूल बंद खुलेंगे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहते हैं। यह आदेश कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त, सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
  • बरेली: जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए सिर्फ प्रत्येक सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षकों/स्टाफ को प्रशासनिक कार्य के लिए उपस्थित रहना होगा।
  • बागपत : कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 12 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है।
  • सहारनपुर : जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने 10 अगस्त तक जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार स्कूल, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन क्लासेस संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि स्कूल की छुट्टी और खुलने की तारीखों की पुष्टि करने के लिए प्रशासन, स्कूल प्रबंधन या प्रिंसिपल से संपर्क कर सकते हैं, ताकी कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका में घुसते ही सबसे बड़ी कमजोरी पर शुरू हुआ काम, लंका दहन की तैयारी का परफेक्ट आगाज

श्रीलंका में टीम इंडिया अपनी उस गलती को नहीं दोहराना चाहती , जो अब उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गई है. यही वजह है कि गौतम गंभीर ने कोलंबो पहुंचते ही सबसे पहले उस पर काम किया. Wed, 05 Aug 2026 14:11:05 +0530

  Videos
See all

Sitapur Carpet : सीतापुर की दरी बनी दुनिया की पसंद, ODOP से बदली बुनकरों की तकदीर! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:45:39+00:00

Jharkhand Student Protest: Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों को कौन खिला रहा भंड़ारा ?JPSC JSSC Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:40:23+00:00

Bangladesh: चलो उधर हिन्दुओं के घर हैं, जला देते हैं उन्हें.. कोई भी काफिर दिखे उसे फौरन मार डालना #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:40:38+00:00

Viral Video | स्कूल जाने के लिए लड़कियों का मौत से मुकाबला | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:40:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers