Responsive Scrollable Menu

RBI MPC: आपके होम लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार

RBI MPC Decisions: केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने इशारा किया है कि देश में आगे महंगाई बढ़ सकती है और ग्रोथ रेट में मामूली कमी आ सकती है.

Continue reading on the app

ऑफिस में घंटों बैठते हैं? रोज करें पादहस्तासन, तनाव और अकड़न से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ऑफिस में लंबे समय तक डेस्क पर बैठे रहने से कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्या शरीर को जकड़ने लगती हैं। ऐसी स्थिति में रोजाना समयानुसार, नियमित आहार और योगासन शरीर को इन समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार है, योग के इन्हीं आसनों में पादहस्तासन श्रेष्ठ बताया गया है, जिसके अभ्यास से शरीर को धीरे-धीरे आराम मिलने लगता है।

पादहस्तासन एक ऐसा योगासन है जो तीन शब्दों से मिलकर बना है, पाद + हस्त + आसन। इस आसन में पांव (पाद) को हाथों (हस्त) से पकडते हैं इसलिए इसे पादहस्तासन या हस्त पादासन कहते हैं।

आधुनिक जीवनशैली में हम जहां ज्यादातर समय मोबाइल या कंप्यूटर के सामने झुके रहते हैं, ऐसे में यह आसन रीढ़ को राहत देता है और पूरे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है।

केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस आसन को लेकर सुझाव दिए हैं। उनके अनुसार, इस आसन के नियमिस अभ्यास से तनाव, अकड़न, खराब पाचन और कम ऊर्जा जैसी समस्याएं शरीर में धीरे-धीरे जमा होती रहती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए पादहस्तासन एक ऐसा आसान है, जिसके नियमित अभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है, मन शांत रहता है और आगे की ओर गहरे खिंचाव से शारीरिक तनाव दूर होता है।

इस आसन को करने से सिर की तरफ खून का प्रवाह बढ़ता है, जिससे दिमाग और आंखों को फायदा होता है। साथ ही, यह मन को शांत करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है।

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले खड़े होकर दोनों पैरों को जोड़ें, सांस छोड़ते हुए कमर से आगे की ओर झुकें और हाथों को पैरों के पास जमीन पर रखने की कोशिश करें। शुरुआती दिनों में घुटनों को थोड़ा मोड़ सकते हैं। कुछ सेकंड रुककर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौटें। रोजाना 3 से 5 बार इस आसन का अभ्यास किया जा सकता है।

शुरुआती अभ्यासकर्ता इस आसन को करने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें और योगासन करते समय हमेशा अपनी क्षमता पर ध्यान दें। जबरदस्ती या जरूरत से ज्यादा खिंचाव शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही गंभीर बीमारी और हालिया हुई सर्जरी और गर्भवती महिलाओं को इसको करने से पहले योग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Ireland का 2027 World Cup में सीधे क्वालिफाई करने का सपना टूटा, Rain बनी विलेन!

लगातार बारिश के कारण ब्रेडी में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ पहला वनडे मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो जाने के बाद, आयरलैंड की 2027 ICC पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफ़ाई करने की उम्मीदें खत्म हो गईं। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के बारिश की वजह से धुल जाने के कारण आयरलैंड की ICC पुरुष वनडे रैंकिंग में 30 सितंबर, 2026 की कट-ऑफ तारीख से पहले ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन वाली जगहों पर पहुँचने की जो थोड़ी-बहुत गणितीय संभावना थी, वह खत्म हो गई।
 

इसे भी पढ़ें: 'टेस्ट क्रिकेट को सीनियर खिलाड़ियों की ज़रूरत है', भारतीय टीम पर पूर्व दिग्गज Ajinkya Rahane का बड़ा बयान


अभी ODI रैंकिंग में 12वें नंबर पर मौजूद आयरलैंड को अफ़गानिस्तान से आगे निकलने के लिए अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ 5-0 से सीरीज़ जीतने और वेस्ट इंडीज़ के भारत के ख़िलाफ़ अपने बचे हुए दोनों ODI मैच हारने की ज़रूरत थी, ताकि वे रैंकिंग में अफ़गानिस्तान, वेस्ट इंडीज़ और ज़िम्बाब्वे से आगे निकलकर दक्षिण अफ़्रीका और ज़िम्बाब्वे में होने वाले 2027 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफ़ाई कर सकें।


अब यह रास्ता बंद हो जाने के कारण, आयरलैंड को 10 टीमों वाले ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफ़ायर के ज़रिए क्वालिफ़ाई करना होगा। क्वालिफ़िकेशन के नियम के अनुसार, क्वालिफ़ायर जीतने वाली टीम को 12 टीमों वाले वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री मिलेगी। दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप सुपर सीरीज़ में आगे बढ़ेंगी और मुख्य टूर्नामेंट में आखिरी जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी।
 

इसे भी पढ़ें: मुख्य कोच Andrew McDonald का बड़ा फैसला, भारत के खिलाफ Test सीरीज से पहले नहीं होगा अभ्यास मैच



इस क्वालिफ़ायर में ODI रैंकिंग में सबसे कम रैंक वाले दो 'फ़ुल मेंबर' देश (मेज़बान दक्षिण अफ़्रीका और ज़िम्बाब्वे को छोड़कर), ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की टॉप चार टीमें और वर्ल्ड कप क्वालिफ़ायर प्लेऑफ़ से आगे बढ़ने वाली चार टीमें शामिल होंगी। प्लेऑफ में लीग 2 की निचली चार टीमें और चैलेंज लीग की चार टीमें शामिल होंगी। इस प्रतियोगिता की शीर्ष चार टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफ़ायर में आगे बढ़ेंगी।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 06 Aug 2026 13:09:50 +0530

  Videos
See all

Breaking on Atiq Ahmed Son : अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत | Jhansi Accident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T07:40:25+00:00

PM मोदी का वीडियो हटाने पर आज फिर पेश होंगे Meta अधिकारी | Facebook | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T07:42:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers