राजस्थान के उदयपुर जिले के नाथद्वारा स्थित डॉ. मदन पालीवाल मिराज स्टेडियम में विधिवत उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ हुए इस समारोह ने देशभर के उभरते एवं ग्रासरूट क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। STCL का उद्देश्य देश के उन प्रतिभाशाली युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जिन्हें अपनी प्रतिभा के बावजूद बड़े क्रिकेट मंचों पर पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते हैं।11 शहरों में आयोजित हुए ओपन ट्रायल, 15,000 खिलाड़ियों ने लिया भाग लिया. STCL Sports द्वारा देश के 11 प्रमुख शहरों—पटना, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, अलीगढ़ एवं लखनऊ—में ओपन ट्रायल आयोजित किए गए. ओपनिंग सेरमनी में पूर्व क्रिकेटर और लीग कमिशनर चेतन शर्मा , सबा करीम और संग्राम सिंह जैसे सितारों ने भाग लिया. Fri, 23 Oct 2026 19:03:09 +0530