Responsive Scrollable Menu

आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद

अर्थशास्त्रियों ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी के अपने रुख को बरकरार रखा, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अक्टूबर बैठक के मिनट्स से केंद्रीय बैंक का रुख पहले की तुलना में अधिक सख्त (हॉकिश) दिखाई दिया है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और रुपए पर बने दबाव को देखते हुए दिसंबर में भी रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। 

एसबीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर की मौद्रिक नीति बैठक में 50 बेसिस प्वाइंट की अतिरिक्त बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। यह बढ़ोतरी या तो सीधे रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि के रूप में हो सकती है या फिर 25 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट बढ़ाने और 25 बेसिस प्वाइंट के असमान समायोजन के जरिए लिक्विडिटी एडजस्टमेंट फैसिलिटी (एलएएफ) कॉरिडोर को चौड़ा किया जा सकता है।

क्या बोले एक्सपर्ट?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्रुप चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. सौम्य कांति घोष ने कहा कि महंगाई का दबाव व्यापक होता जा रहा है और रुपए में कमजोरी भी बनी हुई है। ऐसे में आरबीआई को स्थिति पर करीबी नजर रखने और संतुलित नीतिगत कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि नवंबर तक महंगाई दर 6.5 प्रतिशत से नीचे रह सकती है, लेकिन वर्तमान स्तरों को देखते हुए आरबीआई की सतर्क निगरानी जरूरी है।"

डीबीएस बैंक की वरिष्ठ अर्थशास्त्री और कार्यकारी निदेशक राधिका राव ने कहा कि अक्टूबर नीति बैठक के मिनट्स से यह स्पष्ट हुआ है कि आरबीआई ने सख्त रुख अपनाया है। बैठक में रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया गया और नीति रुख को 'कैलिब्रेटेड टाइटनिंग' में बदला गया।

उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों ने बढ़ते महंगाई दबाव और मजबूत आर्थिक वृद्धि को ब्याज दर बढ़ाने के प्रमुख कारणों के रूप में देखा। कुछ बाहरी सदस्यों ने महंगाई जोखिमों के विस्तार को रेखांकित करते हुए पहले से कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि कुछ अन्य सदस्य क्रमिक बढ़ोतरी के पक्ष में रहे और लंबे समय तक कड़ी मौद्रिक नीति के संकेत देने के खिलाफ दिखे।

महंगाई अब अधिक व्यापक रूप लेती दिखाई दे रही- गवर्नर

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी संकेत दिया कि महंगाई अब अधिक व्यापक रूप लेती दिखाई दे रही है। राधिका राव के अनुसार, यदि चालू कैलेंडर वर्ष की चौथी तिमाही में महंगाई 6 प्रतिशत के आसपास पहुंचती है, तो दिसंबर में एक और ब्याज दर बढ़ोतरी की संभावना खुली रहेगी।

बाजार की बात करें तो बॉन्ड यील्ड ऊंचे स्तर पर बनी हुई है, जबकि विदेशी मुद्रा बाजार से जुड़े नियामकीय उपायों के चलते रुपया मजबूत हुआ है। इन कदमों के प्रभाव से इस महीने रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 1.5 प्रतिशत मजबूत हुआ है, जबकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक जोखिम भावना अभी भी चुनौती बनी हुई हैं।

बॉन्ड बाजार पर दबाव बना रह सकता

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि देश के सबसे बड़े इक्विटी आईपीओ में विदेशी निवेश प्रवाह ने भी रुपए को समर्थन दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल रुपया बाहरी घटनाक्रमों पर सीमित प्रतिक्रिया दिखा रहा है, लेकिन कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण बॉन्ड बाजार पर दबाव बना रह सकता है।

(DISCLAIMER: पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

दाऊद इब्राहिम उसी पाकिस्तान में छिपा है जहां ओसामा मारा गया था... UN में पाकिस्तान और यूएन रिपोर्टर पर भारत का कड़ा प्रहार

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने यूएन रिपोर्टर की रिपोर्ट पर कड़ा एतराज जताते हुए स्पष्ट किया कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही छिपा हुआ है और जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

Continue reading on the app

  Sports

30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल... एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

India at Asian Para Games: इस बार एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन से देश का मान पूरी दुनिया में ऊंचा कर दिया. प्रतियोगिता के आखिरी दिन तक बेहतरीन खेल दिखाते हुए भारतीय दल ने कुल 114 पदक अपने नाम किए, जिसमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं. यह पिछले सभी संस्करणों के मुकाबले भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इस ऐतिहासिक सफलता में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तीरंदाजी और निशानेबाजी के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा. Fri, 23 Oct 2026 23:24:09 +0530

  Videos
See all

Daler Mehndi Controversy | दलेर की 'बेइज्जती' बहुत भारी पड़ेगी? Mika Singh से Anupam Kher तक भड़के! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T18:33:16+00:00

Surat University Installs Anti-Suicide Fans: सूरत में Hostel के कमरों में लगे 'एंटी- सुसाइड' पंखे #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T18:35:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers