Responsive Scrollable Menu

तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज IND vs SA:दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव संभव

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का तीसरा मैच आज पिछले बार की दोनों फाइनलिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच पिछला यानी 2024 एडिशन का फाइनल खेला गया था। इसमें भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। इस तरह भारत 7 रन से जीत दर्ज करते हुए 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बना। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रही थीं और सभी 4-4 मैच जीते थे। भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और UAE को हराकर ग्रुप-डी में टॉप किया था। भारत ने 60% मुकाबले जीते टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। ये मैच 1 दिसंबर 2006 को खेला गया था। इस मैच को भारत ने 6 विकेट से जीता था। इसके बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया और प्रोटियाज के बीच अब तक 35 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान भारत ने 21 मैच जीते हैं और 13 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। जबकि 1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका। वहीं, वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 7 बार आसने-सामने हुईं। इस दौरान 5 मैच टीम इंडिया ने और 2 साउथ अफ्रीका ने जीते। ईशान भारत के टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ईशान ने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 77 रन रहा है। वहीं, वरुण ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 4 मैचों में 9 विकेट झटके हैं। एनगिडी साउथ अफ्रीका के टॉप बॉलर इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान ऐडन मार्करम बल्ले से शानदार लय में दिखे हैं। उन्होंने 4 मुकाबलों में 178 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 86 रन उनकी बेस्ट पारी रही। वहीं गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं। पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड ड्यू फैक्टर देखने को मिलेगा रविवार को अहमदाबाद में मौसम अच्छा रहेगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। 36 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 20 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। शाम के समय ड्यू फैक्टर भी देखने को मिलेगा। भारतीय टीम में एक बदलाव संभव भारतीय उपकप्‍तान अक्षर पटेल की प्‍लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। पिछले मैच में उन्‍हे आराम दिया गया था। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है। पॉसिबल प्लेइंग इलेवन अभिषेक अब तक खाता नहीं खोल सके टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा का मौजूदा फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, लेकिन उनका खाता भी नहीं खुल पाया है। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं। मुझे ज्यादा फिक्र उन टीमों की है, जिन्हें आगे जाकर उसका सामना करना पड़ेगा। उसने पिछले साल टीम के लिए सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है कि हम उसका साथ दें। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Continue reading on the app

सुपर-8 का दूसरा मैच आज SL vs ENG:आखिरी ग्रुप स्टेज में श्रीलंका जिम्बाब्वे से हारी थी, पाथुम निसांका टॅाप रन स्कोरर

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का दूसरा मैच आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टीमों का मौजूदा फॉर्म ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीते और 1-1 मुकाबला गंवाया। श्रीलंका ने आयरलैंड, ओमान और ऑस्ट्रेलिया को हराया। वहीं इंग्लैंड ने नेपाल, स्कॉटलैंड और इटली को हराया। एक मैच श्रीलंका जिम्बाब्वे से हार गई, जबकि इंग्लैंड वेस्टइंडीज से हार गई। पाथुम निसांका श्रीलंका के लिए बेस्ट बैटर रहे 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका से पाथुम निसांका ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे4 मुकाबलों में 199 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज दुषन हेमंथ 6 विकेट लेकर टीम के टॅाप बॅालर बने हुए हैं। जैकब बेथेल इंग्लैंड के टॅाप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए बनाए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 134.9 के स्ट्राइक रेट से 143 रन हैं। इस दौरान 55 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। वहीं बॅालिग में जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होनें 4 मैचों में 9.31 की इकोनॅामी से रन देते हुए 6 विकेट लिए। पिच रिपोर्ट पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलती है, लेकिन जैसे ही गेंद अपनी चमक खो देती है, मिडिल ओवर्स में स्पिनरों को काफी फायदा मिलने लगता है। हालांकि, अगर कोई बल्लेबाज शुरुआत में टिक जाए तो वह बड़ी पारी भी खेल सकता है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 170 रन तक पहुंच जाती है, तो उसे अच्छा स्कोर माना जाता है। वेदर कंडीशन पल्लेकेले , कैंडी में रविवार को दोपहर में बारिश की आशंका है। रात के समय भी आस-पड़ोस में बादल और बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश की संभावना 60 % से 80% है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की कमजोरी ऑफ-स्पिन:13 टीमों में भारत का स्कोरिंग रेट सबसे खराब; सूर्या नंबर-3 पर कर सकते हैं बल्लेबाजी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन एक बड़ी कमजोरी भी सामने आई है। भारतीय टॉप ऑर्डर के पहले आठ बल्लेबाजों में से छह बाएं हाथ के हैं। टीमें इसी का फायदा उठाते हुए भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार ऑफ स्पिन का इस्तेमाल कर रही हैं। टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोश्चेज ने भी माना है कि टीम को टर्निंग पिचों और बड़े मैदानों के लिए बेहतर रणनीति बनाने की जरूरत है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: जिस टीम को 14 साल से नहीं हराया, अब उसी से भिड़ेगा श्रीलंका, जीत के लिए बदलना होगा इतिहास

T20 World Cup 2026: श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में अपना पहला मैच आज यानी 22 फरवरी को खेलेगी. इस मुकाबले में उसका सामना एक ऐसी टीम से होगा, जिसके खिलाफ उसे 14 साल से जीत नहीं मिली है. Sun, 22 Feb 2026 08:58:52 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Barabanki में जयमाला के दौरान बवाल, दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, ससुर से हाथापाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T04:11:16+00:00

Hyderabad में Shivraj Singh Chouhan ने की समीक्षा, बोले- हमारा लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T04:13:07+00:00

Javed Akhtar ने Taliban के नए कानून की निंदा की. 'भारत के मुफ्ती और मुल्ला इसका विरोध करें' | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T04:12:18+00:00

Bhagya Chakra: Kumbh राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन | Kumbha Rashi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T04:12:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers