Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu Assembly में TVK सरकार का पहला Budget पेश करेंगी वित्त मंत्री Mary Wilson

चेन्नई, पांच अगस्त तमिलनाडु में तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल के बीच तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बुधवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेगी। बजट सुबह 10 बजे विधानसभा में पेश किया जाएगा। राज्य के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए बजट पेश करेंगे।

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पहले ही निर्देश दिया था कि यह बजट मिसाल कायम करने वाला होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गहन समीक्षा के बाद तमिलनाडु की मौजूदा वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए बजट के लिए कुछ अहम घोषणाओं को अंतिम रूप दिया है। ‘‘वेत्री तमिलगम’’ (समृद्ध तमिलनाडु) नाम से एक दृष्टि-पत्र जारी किए जाने की भी संभावना है।

खबरों के मुताबिक विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के विरोध में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के विधायक बजट सत्र का बहिष्कार कर सकते हैं। लोकप्रिय अभिनेत्री तृषा कृष्णन के बारे में कथित तौर पर द्विअर्थी टिप्पणी करने और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में उदयनिधि को मंगलवार को चेन्नई में गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें तंजावुर में जमानत पर रिहा कर दिया था।

Continue reading on the app

MP Assembly अध्यक्ष Narendra Singh Tomar ने कुशवाहा समाज पर टिप्पणी के बाद जताया खेद

भोपाल, पांच अगस्त मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाहा समाज के लिए कथित तौर पर की गई अपनी एक आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए बुधवार को खेद जताया और कहा कि वह सपने में भी इस समाज का अपमान नहीं कर सकते हैं। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुरैना के जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोमर ने कुशवाहा समाज को ‘गुलाटी मारने वाला’ और ‘खुद की विश्वसनीयता को खंडित करने वाला’ बताया था। उनकी इस टिप्पणी को लेकर कुशवाहा समाज के कुछ प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई थी और विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने उनके बयान को पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया था।

तोमर ने इस मामले में सफाई पेश करते हुए बुधवार को कुशवाहा समाज के नाम एक पत्र जारी किया और कहा कि कमलेश कुशवाहा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम पारिवारिक था और उसी माहौल में चर्चा हो रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘कुशवाहा और हम लोग एक दूसरे के पूरक हैं और इसी भाव से जीवन भर इस समाज का सम्मान करता रहा हूं और जीवन पर्यंत करता रहूंगा। मैं अपमान करने की बात सपने में भी नहीं सोच सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि मेरे शब्दों से समाज के बंधुओ को ठेस लगी है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं और आप लोगों को जो तकलीफ हुई है उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।’’ मुरैना में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में तोमर ने कहा था कि एक समय था जब कुशवाहा समाज को भाजपा का समर्थक समाज मानते थे और तब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जैसे दलों का जन्म भी नहीं हुआ था।

उन्होंने कहा कि उस कालखंड में भाजपा ने कालीचरण कुशवाहा को टिकट दिया, जब कोई पार्टी कल्पना भी नहीं कर सकती थी कि कुशवाहा समाज को टिकट मिल सकता है। तोमर ने कहा, ‘‘भाजपा कुशवाहा समाज के प्रति समर्पित और सहिष्णु रही है, लेकिन यह बात अलग है कि बीच-बीच में कुशवाहा समाज थोड़ा इधर-उधर गुलाटें खाता रहा और उसके कारण आपने अपनी विश्वसनीयता को खंडित किया।’’ तोमर की इन टिप्पणियों का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ, जिसे एक्स पर साझा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे नेता की ओर से ऐसी टिप्पणी शोभा नहीं देती। उन्होंने इस बयान को पिछड़ा वर्ग विरोधी करार देते हुए तोमर से माफी मांगने को कहा था।

Continue reading on the app

  Sports

WI vs PAK: वेस्टइंडीज 26 साल बाद भी नाकाम, पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज की बराबर, बाबर आजम ने ऐसे जिताया मैच

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया ये दूसरा टेस्ट मैच सिर्फ 4 दिन के अंदर खत्म हो गया और पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. विंडीज गेंदबाज दोनों पारियों में अब्दुल्ला शफीक को आउट नहीं कर सके. Thu, 06 Aug 2026 00:06:00 +0530

  Videos
See all

Bypoll Result Analysis: Datia में BJP की हार के बाद पार्टी में हुआ बड़ा बदलाव! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T18:40:38+00:00

Bypoll Result Analysis: Bankipur में BJP की हार से विपक्ष क्यों हुआ गदगद? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T18:35:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers