Responsive Scrollable Menu

जियो IPO को दो दिन में मिला 3.5 गुना सब्सक्रिप्शन:आम निवेशकों का कोटा भी पूरा भरा, 23 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं

देश का सबसे बड़ा आईपीओ 'जियो प्लेटफॉर्म्स' दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे तक 3.50 गुना भर गया है। कंपनी के 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 69.08 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं। संस्थागत निवेशकों का कोटा 9.42 गुना, गैर-संस्थागत हिस्सा 2.42 गुना और रिटेल पोर्शन 1.02 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। यह इश्यू 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। एंकर पोर्शन से पहले ही जुटाए ₹8,110 करोड़ जियो इस आईपीओ के जरिए कुल ₹30,213 करोड़ जुटा रही है। हालांकि, इश्यू खुलने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स को शेयर जारी करके ₹8,110 करोड़ का फंड जुटा लिया था। एंकर कोटा हटने के बाद प्राइमरी मार्केट में आम जनता और संस्थागत खरीदारों के लिए करीब ₹22,103 करोड़ का नेट इश्यू ही रखा गया है, जिस पर लगातार बोलियां लग रही हैं। पहले दिन 3 गुना से ज्यादा भरा था इश्यू आईपीओ पहले दिन यानी 21 अक्टूबर को ही 3.02 गुना भर i/e था। 19.75 करोड़ शेयरों के बदले 59.68 करोड़ शेयरों की मांग आई थी। दूसरे दिन की शुरुआत में संस्थागत निवेशकों की भारी बिडिंग की वजह से यह आंकड़ा 3.50 गुना के पार पहुंच गया। IPO में कम से कम ₹13,428 लगाने होंगे जियो के एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 है। आम निवेशक को शेयर खरीदने के लिए कम से कम ₹13,428 लगाने होंगे, जबकि अधिकतम 14 लॉट यानी 168 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए ₹1.87 लाख रुपए लगेंगे। 1377 रुपए पर हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग लिस्ट होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 23% यानी ₹258 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP के हिसाब से देखें तो अपर प्राइस बैंड ₹1,119 के लिहाज से इसकी लिस्टिंग (1119+258=₹1377) ₹1377 पर हो सकती है। जुटाई गई रकम से कर्ज चुकाएगी कंपनी इस IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी की प्रमुख सब्सिडियरी, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के कर्जों के पेमेंट के लिए किया जाएगा। इसके अलावा जनरल कॉर्पोरेट के कामों के लिए भी फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। इश्यू के बाद प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 66.43% से घटकर 64.48% रह जाएगी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 33.57% से बढ़कर 35.52% हो जाएगी। एंकर बुक यानी कंपनी का 'एडवांस टेस्ट' किसी भी IPO में बड़े निवेशकों जैसे म्यूचुअल फंड्स, विदेशी निवेशक और बीमा कंपनियों के लिए आरक्षित एक विशेष कोटा होता है। आईपीओ आम जनता के लिए खुलने से ठीक एक दिन पहले इन बड़े निवेशकों को एंकर बुक के तहत शेयर अलॉट किए जाते हैं। सरल शब्दों में कहें तो, यह कंपनी के आईपीओ के लिए एक तरह का 'एडवांस टेस्ट' होता है। जब बड़े और अनुभवी निवेशक किसी कंपनी के एंकर बुक में भारी पैसा लगाते हैं, तो इससे कंपनी की साख मजबूत होती है और रिटेल निवेशकों का भरोसा भी आईपीओ पर बढ़ जाता है।

Continue reading on the app

एसएससी सीएचएसल भर्ती 2026 में आधे अभ्यर्थी साफ, 50 फीसदी कम आवेदन, चयन हुआ आसान

SSC CHSL Recruitment 2026 : इस बार एसएससी सीएचएसल के 2536 पदों के लिए महज 15.71 लाख फॉर्म भरे गए हैं। यानी एक पद के लिए 620 अभ्यर्थी दावेदार हैं। जबकि 2025 की सीएचएसएल भर्ती मे एक पद के 981 दावेदार था।

Continue reading on the app

  Sports

Anahat Singh Squash: पहले बचपन की आदर्श को हराया, अब 2-1 से पिछड़कर पलटी बाजी, 18 साल की अनाहत सिंह का बड़ा धमाका

Anahat Singh Squash: भारत की 18 वर्षीय स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने सिलिकॉन वैली ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार पीएसए गोल्ड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई. विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज अनाहत ने क्वार्टरफाइनल में मिस्र की छठी वरीयता प्राप्त सलमा हानी को 4-11, 11-8, 4-11, 11-2, 11-5 से हराया. दो गेम से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की, इससे पहले उन्होंने आठ बार की विश्व चैंपियन और विश्व नंबर तीन नूर एलशेरबिनी को सीधे गेम में हराकर बड़ा उलटफेर किया था. अब सेमीफाइनल में उनका सामना मलेशिया की शिवसंगारी सुब्रमण्यम से होगा. Fri, 23 Oct 2026 14:50:13 +0530

  Videos
See all

Top 100 News Today LIVE : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi | UP Bihar MLC Election | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T09:47:52+00:00

Tum Mere Ho Premiere: ग्लैमरस लुक में Eisha Singh ने बिखेरा जलवा #shorts #latest #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T09:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers