Explainer: कौन थे किंग फहद? जिनके नाम पर सऊदी का ये विशाल एयरपोर्ट, यहीं क्यों किया गया हमला?
Saudi Arabia Airport Attack: सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक बार फिर हमले की चपेट में आ गया है. सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (GACA) के मुताबिक 21 अक्टूबर की शाम दम्माम के इस एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और आठ लोग घायल हुए है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही दिन पहले रियाद के एयरपोर्ट पर भी घातक हमला हो चुका है.
यह एयरपोर्ट कहां है और कितना बड़ा है?
किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत के शहर दम्माम के पास है. यह शहर से करीब 31 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है. इसका कुल क्षेत्रफल करीब 776 वर्ग किलोमीटर है जो इसे जमीन के आकार के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक यह आकार पड़ोसी देश बहरीन से भी थोड़ा बड़ा है.
One dead, eight injured in attack on King Fahd International Airport in Saudi Arabia's Dammam
— ANI Digital (@ani_digital) October 22, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/iq0M9AonzO#AbuDhabi #KingFahd #Damman pic.twitter.com/k0OVUgEtYr
इसका नाम किंग फहद पर क्यों रखा गया?
एयरपोर्ट का नाम सऊदी अरब के पूर्व शासक किंग फहद बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के नाम पर रखा गया है. वे 1982 से 2005 तक सऊदी अरब के बादशाह रहे. सऊदी अरब में तीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ऐसे हैं जिनके नाम सऊदी बादशाहों पर रखे गए हैं.
यह एयरपोर्ट कब बना और इससे पहले क्या था?
एयरपोर्ट को 28 नवंबर 1999 को व्यावसायिक उड़ानों के लिए खोला गया. इससे पहले इस इलाके की उड़ानें धहरान इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चलती थीं जो 1962 में शुरू हुआ था. नया एयरपोर्ट बनने के बाद सभी एयरलाइंस की व्यावसायिक उड़ानें धहरान से यहां शिफ्ट कर दी गईं. धहरान का पुराना हवाई अड्डा अब मुख्य रूप से अरामको के आवासीय इलाके और उसके विमानन विभाग से जुड़ा बताया जाता है.
Q: What is your position on the attack on the airport in Saudi Arabia?
— Aaron Rupar (@atrupar) October 9, 2026
TRUMP: Not good. It's not a good thing. I'm not happy about it. pic.twitter.com/jOzzTFjmwC
इलाके के लिए यह एयरपोर्ट इतना अहम क्यों है?
यह पूरे पूर्वी प्रांत का मुख्य अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार है. दम्माम, खोबर, धहरान और कतीफ जैसे शहर इसी एयरपोर्ट पर निर्भर हैं. हर साल यहां से करीब एक करोड़ यात्री गुजरते हैं और दर्जनों एयरलाइंस की उड़ानें चलती हैं. पास में ही बहरीन से सऊदी को जोड़ने वाला किंग फहद कॉजवे भी है. साथ ही यह एयरपोर्ट बहरीन की राजधानी मनामा के एयरपोर्ट से सिर्फ करीब 87 किलोमीटर दूर है जो दुनिया की सबसे छोटी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में गिनी जाती है.
अरामको से इस एयरपोर्ट का क्या रिश्ता है?
यह इस एयरपोर्ट की सबसे खास बात मानी जाती है. इसकी दक्षिणी सीमा पर सऊदी अरामको का करीब 250 वर्ग किलोमीटर का इलाका है जिसका इस्तेमाल तेल की खुदाई और परिवहन से जुड़ी सुविधाओं के लिए होता है. एयरपोर्ट पर अरामको का अपना निजी टर्मिनल भी है जहां से कंपनी के कर्मचारी यानबू, शायबा और तनाजिब जैसी जगहों तक जाते हैं. यह एयरपोर्ट सिर्फ यात्रियों के लिए नहीं बल्कि सऊदी की तेल अर्थव्यवस्था के लिए भी अहम कड़ी है.
21 अक्टूबर हमले की शाम को क्या हुआ?
GACA ने बताया कि बुधवार शाम किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला हुआ जिसमें एक निवासी की मौत हुई और आठ लोग घायल हुए. प्राधिकरण ने प्रारंभिक जांच के बाद इस हमले के नुकसान का आकलन और सुरक्षा जांच जारी होने की बात कही है. बता दें इसी दिन सऊदी वायु रक्षा प्रणाली ने शायबा तेल क्षेत्र को निशाना बना रहे एक ड्रोन को मार गिराया है जिसके मलबे से दो लोगों की जान गई और दो घायल हुए हैं.
????????⚔️???????? U.S. prepares to pull staff and families from Gulf embassies as Iran's Revolutionary Guards tease a "father of all bombs."
— ????????The Informant (@theinformant_x) October 21, 2026
Reuters reported Oct. 21, citing three U.S. officials, that the State Department is preparing an ordered departure of some personnel and family… pic.twitter.com/eYxSQdjBsM
किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला किसने किया?
मीडिया रिर्पोटों के मुताबिक ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को इस हमले का जिम्मेदार बताया गया है. लेकिन GACA ने फिलहाल सार्वजनिक बयानों में किसी पक्ष का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं लिया. जानकारी के मुताबिक 6 से 12 अक्टूबर के बीच भी हूतियों ने अभा, रियाद और दम्माम के एयरपोर्ट्स पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से सिलसिलेवार हमला किया था. इन हमलों में करीब 20 लोगों की मौत और 370 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.
इन हमलों का आसपास की जगहों पर क्या असर पड़ा?
रिपोर्टों के मुताबिक सैकड़ों उड़ानें रद्द हुईं या डायवर्ट की गईं हैं. एयर इंडिया, आकासा एयर, लुफ्थांसा और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस जैसी कंपनियों ने रियाद की सेवाएं रोक दीं हैं. रियाद के स्कूलों को एक हफ्ते के लिए ऑनलाइन पढ़ाई पर भेजा गया है. अमेरिका, कनाडा और जर्मनी समेत कई देशों ने यात्रा चेतावनी जारी की. अमेरिका ने अपने दूतावास कर्मचारियों की रवानगी के आदेश दिए हैं और अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को सऊदी एयरपोर्ट्स से यात्रा के लिए विशेष अनुमति लेनी होगी.
दुश्मन एयरपोर्ट को ही निशाना क्यों बना रहे हैं?
विदेश नीति के जानकारों का मानना है कि एयरपोर्ट ऐसे लक्ष्य होते हैं जिन पर हमले से तुरंत असर दिखता है. उड़ानें रुकती हैं, विदेशी एयरलाइंस और कंपनियां डरती हैं और देश की अर्थव्यवस्था और छवि पर दबाव बनता है. बता दें दम्माम के मामले में तेल क्षेत्रों की नजदीकी भी उसे संवेदनशील बना देती है.
यह हमले किस बड़े संघर्ष का हिस्सा हैं?
ये हमले मध्य-पूर्व में चल रहे बड़े संघर्ष की पृष्ठभूमि में हो रहे हैं. बता दें कुवैत के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इस साल ड्रोन हमले हो चुके हैं.खाड़ी के कई देशों के एयरपोर्ट पहले से ही इस तनाव की जद में हैं.
CA Inter Result 2026 OUT: CA इंटर का रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और साक्षी चांडक बने टॉपर, परिणाम देखने का ये है डायरेक्ट लिंक
CA Inter Result 2026 OUT: सीए की पढ़ाी करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हुआ. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से CA इंटरमीडिएट सितंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट आज 22 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया है. जो कैंडिडेट्स CA इंटर सितंबर की परीक्षा में शामिल हुए थे और सीए इंटर रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सभी उम्मीदवार जल्द ही ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स Intermediate परीक्षा (सितंबर 2026) टॉपर्स की सूची
- ऑल इंडिया प्रथम रैंक पर मुंबई के नील राजेश शाह हैं. इन्हें 502 अंकों के साथ 83.67% प्राप्त हुए हैं.
- ऑल इंडिया प्रथम रैंक पर नासिक की चांडक साक्षी भी हैं, जिन्हें 502 अंकों के साथ 83.67% पर्संटेज मिले.
- ऑल इंडिया सेकंड रैंक पर चेन्नई की श्रुति वी हैं. उन्हें 492 अंक और 82.00% प्राप्त हुए.
- ऑल इंडिया तृतीया रैंक पर सूरत के प्रेम अग्रवाल हैं, जिन्हें 490 अंक और 81.67% मिले हैं.
ये भी पढ़ें- एक और पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द, छात्रों ने किया हंगामा
कैसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट?
CA इंटर सितंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो चुका है. उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
- सबसे पहले रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट के होमपेड पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब CA Inter Result 2026 लिंक को क्लिक करें.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल्स को सबमिट करें.
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- आप इसका स्क्रीनशॉट रख लें और इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.
CA Inter Result 2026 Direct Link
इन वेबसाइटों पर भी देख सकते हैं रिजल्ट
CA इंटर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करने और डाउनलोड करने के लिए तैयार है. ऐसे में उम्मीदवारों को आसान स्टेप्स बताए गए हैं रिजल्ट देखने के लिए और नीचे दी गई वेबसाइटों की सहायता भी ले सकते हैं.
- icaiexam.icai.org
- icai.org
- icai.nic.in
- caresults.icai.org
कब हुई थी परीक्षा?
ICAI द्वारा सीए इंटर सितंबर सेशन की परीक्षा 01 सितंबर 2026 से लेकर 12 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी. ग्रुप-1 की परीक्षा 01, 03 और 06 सितंबर को और ग्रुप-2 की परीक्षा 08, 10 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित हुई थी.
ये भी पढ़ें- NEET में पेपर लीक कैसे रुकेगा? नंदन नीलेकणि ने बताया प्रश्नपत्र तैयार करने का नया तरीका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









