गाजियाबाद के मॉल में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया
गाजियाबाद के मॉल में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया
देशभर की 56% गाड़ियों का कटेगा चालान! सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश, बीमा का बदला नियम
Supreme Court on Vehicles Challan: सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले वाहन चालकों को बड़ा झटका लग सकता है. देश के आधे से ज्यादा वाहनों के चालान काटे जाएंगे. ये चालान बिना बीमा का होगा. सख्त रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिया है. इसके अलावा अब बीमा के नियम भी बदल गए हैं.
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में किसी केस की सुनावई के दौरान सामने आया कि सड़क हादसों में पीड़ितों को मुआवजा मिलने में सबसे बड़ी बाधा बन रहे बिना बीमा वाले वाहन हैं. यह सुप्रीम कोर्ट की चिंता का विषय बन गया. अदालत ने कहा कि देश में आधे से ज्यादा वाहन बिना वैध बीमा के चल रहे हैं, जो गंभीर स्थिति है. इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को बिना बीमा वाले वाहनों पर लगाम लगाने के लिए कई कड़े कदम उठाने का सुझाव दिया है.
बदल गए बीमा के नियम
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि सड़क पर बिना वैध बीमा के चल रहे वाहनों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए नियम और सख्त किए जाएंगे. अदालत ने निर्देश दिया है कि अब नई कार खरीदने पर 4 साल और नई दोपहिया वाहन खरीदने पर 6 साल का थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस लेना अनिवार्य होगा. इससे पहले, 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने नई कारों के लिए 3 साल और दोपहिया वाहनों के लिए 5 साल का थर्ड-पार्टी बीमा अनिवार्य किया था. जस्टिस संजय करोल और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि 8 साल पहले आदेश जारी होने के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन आज भी बिना बीमा के सड़कों पर चल रहे हैं, इसलिए और सख्त कदम उठाने की जरूरत है.
खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation







