न स्कूल-अस्पताल, न युवा-किसान पर ध्यान… AAP ने गुजरात सरकार के बजट को बताया हर वर्ग से धोखा
कहीं बारिश का अलर्ट तो कहीं बढ़ने लगी गर्मी, जानें अगले कुछ दिनों का मौसम
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अब धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. बंगाल की खाड़ी में बने एक नए मौसमी सिस्टम की वजह से आने वाले दिनों में कई राज्यों में आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है.
दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर) बना हुआ है. इसके असर से 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी इलाकों में ज़ोरदार बारिश होने की संभावना है. केरल में इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं. 23 फरवरी से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मौसम बिगड़ सकता है.
उत्तर भारत में कोहरा और चढ़ता पारा
उत्तर भारत की बात करें तो हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में अभी भी सुबह के समय बहुत घना कोहरा देखा जा रहा है. करनाल और पटियाला जैसे शहरों में धुंध की वजह से सामने देखना भी मुश्किल हो गया. वहीं, तापमान में भी बड़ा बदलाव आ रहा है. पहाड़ों पर जहां पारा अभी भी शून्य के नीचे या उसके करीब है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है. केरल के कोट्टायम में तो पारा 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है, जो देश के मैदानी हिस्सों में सबसे ज़्यादा है.
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
समुद्र में उठ रही तेज़ लहरों और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सावधानी बरतने को कहा है. 21 से 26 फरवरी के बीच मछुआरों को तमिलनाडु, केरल तट, मन्नार की खाड़ी और लक्षद्वीप के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. श्रीलंका के तट के पास भी स्थिति जोखिम भरी रह सकती है.
दिल्ली-एनसीआर और पहाड़ी राज्यों का हाल
दिल्ली और आसपास के इलाकों में 24 फरवरी तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. हालांकि, दिन के समय अब धूप तेज़ होगी जिससे तापमान बढ़ेगा. उधर, पहाड़ों पर 23 और 24 फरवरी को हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, यानी अब दिन में गर्मी और बढ़ने वाली है.
ये भी पढ़ें- कोडिंग और डेटा एनालिसिस में चैटजीपीटी के उपयोग में भारत सबसे आगे: ओपनएआई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















