Responsive Scrollable Menu

सेहरी टाइम पर बनाएं 6 गुलाब हेयरस्टाइल, इफ्तार की दुआ में दिखेंगी डीवा

Ramadan easy hairstyle With Rose Flowers: रमजान में सेहरी और इफ्तार दोनों के वक्त खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो ये गुलाब हेयरस्टाइल लुक में चार चांद लगा सकती है। देखें 6 खूबसूरत गुलाब हेयरस्टाइल आइडिया।

Continue reading on the app

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की चेतावनी, ‘रिलीज इमरान खान फोर्स’ को बताया असंवैधानिक

इस्लामाबाद, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी की कुर्सी खतरे में है। उन्होंने हाल ही में घोषित किए गए ‘रिलीज इमरान खान फोर्स’ को असंवैधानिक और अवैध बताया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, आसिफ ने कहा क‍ि केपी के मुख्यमंत्री ने अपनी नौकरी बचाने के लिए यह रिलीज फोर्स घोषित की है। संघीय सरकार के अलावा किसी को भी कोई बल बनाने का अधिकार नहीं है।

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को विदेश भेजने या इस्लामाबाद स्थित उनके आवास बनी गाला स्थानांतरित करने संबंधी किसी भी चर्चा से इनकार किया।

उन्होंने कहा क‍ि शायद सुव‍िधाओं को लेकर संपर्क क‍िया गया हो। उन्‍होंने कहा क‍ि कुछ लोग ऐसी बातों से अपनी दुकान खुली रखने की कोशिश करते हैं।

आसिफ की यह बात मुख्यमंत्री अफरीदी के उस ऐलान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए फोर्स बनाने का एलान किया था। इमरान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं।

यह एलान 18 फरवरी को तब हुआ, जब पीटीआई और कई पार्टियों के विपक्षी गठबंधन, तहरीक तहफ्फुज-ए-अय्यान पाकिस्तान (टीटीएपी) के सांसदों ने इस्लामाबाद में पार्लियामेंट हाउस में कई दिनों से चल रहा अपना धरना वापस ले लिया।

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अफरीदी ने कहा कि जेल में बंद पीटीआई संस्थापक ने उन्हें सड़क आंदोलन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत के निर्देशों का उल्‍लंघन क‍िया जा रहा है। उन्‍होंने दावा किया कि इमरान को अब भी उनके निजी डॉक्टरों तक पहुंचने से वंचित रखा जा रहा है।

अफरीदी ने कहा कि नवगठित फोर्स को औपचारिक रूप से पंजीकृत किया जाएगा और वह शांतिपूर्ण तरीके से लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि फोर्स के सदस्य ईद-उल-फितर के बाद पेशावर में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि फोर्स एक साफ चेन ऑफ कमांड के तहत काम करेगी और इमरान तय करेंगे कि कमांड की जिम्मेदारी कौन लेगा।

अफरीदी ने कहा कि संघर्ष शुरू करने से पहले तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन संविधान, लोकतंत्र और एक आजाद मीडिया की सबसे बड़ी ताकत की वकालत करेगा।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान अगस्त 2023 से जेल में हैं, जब उन्हें लाहौर स्थित उनके आवास से एक भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं।

--आईएएनएस

अर्प‍ित/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: सुपर-8 के सारे मैच हुए रद्द, तो पाकिस्तान समेत ये टीम होंगी बाहर, समझिए पूरा नियम

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला ही मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस राउंड में अभी और भी मैच होने हैं, जिनमें बारिश का खतरा बना हुआ है. ऐसे में आगे भी कुछ मैच रद्द हो सकते हैं. Sat, 21 Feb 2026 23:40:55 +0530

  Videos
See all

Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने AI Summit का दौरा किया और AI के भविष्य को लेकर चर्चा की #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T20:08:55+00:00

Iran US War Update: अमेरिकी ने ईरान की दी आखिरी चेतावनी? | Trump | Khamenei | World War 3 | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T20:30:00+00:00

देशभर में नक्सल स्मारकों का होगा जमींदोज, देखिए डीजी CRPF जी पी सिंह से ख़ास बातचीत | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T20:15:21+00:00

FIR Ordered Against Swami Avimukteshwaranand | FIR के आदेश पर क्या बोले अविमुक्तेश्वरानंद? | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T19:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers