Responsive Scrollable Menu

विमेंस क्रिकेट-10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीता भारत:तीसरे मुकाबले में 17 रन से हराया, स्मृति-जेमिमा के अर्धशतक

भारतीय विमेंस टीम ने तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। भारत की ऑस्ट्रेलिया में 2016 के बाद यह पहली टी-20 सीरीज जीत है। तीसरे मैच में टीम इंडिया ने टॅास जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का कमाल देखने को मिला। स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ द मैच बनी इस मैच में स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों से साथ 82 रनों की शानदार पारी खेली। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स के ने 46 गेदों में 59 रनों की पारी खेली। भारतीय विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर पहली बार टी-20 सीरीज का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन भारत की ओर से गेंदबाजी में श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने कमाल किया। दोनों ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा अरुंधती रेड्डी ने 2 विकेट लिए, जबकि रेणुका सिंह ठाकुर को 1 सफलता मिली। 159 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 19 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया। जॉर्जिया वोल सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। बेथ मूनी भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकीं और महज 6 रन बनाकर आउट हो गईं। शुरुआती झटकों के बाद कंगारू टीम संभल नहीं सकी और लगातार अंतराल में विकेट गंवाती रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ एश्ले गार्डनर ने अच्छा खेला। उन्होंने 57 रन की पारी खेली। 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 17 रन से अपने नाम कर लिया। ------------------------------------------------------ टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए सूर्या बोले– अभिषेक के फॉर्म की चिंता न करें:उनकी चिंता करें, जिनके खिलाफ उनका बल्ला चलेगा; वर्ल्डकप के तीनों मैच में 0 पर आउट हुए टी-20 वर्ल्ड कप के तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान आया है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या बोले, अभिषेक शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। मुझे चिंता उन लोगों की है, जो अभिषेक की चिंता कर रहे हैं। मुझे फिक्र उन टीमों की है, जिनके खिलाफ अभिषेक का बल्ला चलेगा। उसने पिछले साल टीम के लिए सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है कि हम उसका साथ दें। भारत का मुकाबला रविवार को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

गुजरात में अब बिना माता-पिता की जानकारी नहीं होगी शादी, मैरिज रजिस्ट्रेशन एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव: 30 दिन की वेटिंग और डिजिटल वेरिफिकेशन अनिवार्य

गुजरात सरकार ने शादी रजिस्ट्रेशन से पहले माता-पिता को सूचना देना अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा, 30 दिन की वेटिंग और डिजिटल जाँच भी होगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से टीम इंडिया की भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें फ्री में लाइव मैच

India vs South Africa: सुपर 8 में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा। इसके ​लिए दोनों टीमें तैयार हैं। आइए जान लेते हैं इस मैच को कब और कहां फ्री में देख सकते हैं। Sat, 21 Feb 2026 23:35:19 +0530

  Videos
See all

Breaking: Agra में Ambulance से 47 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, Police ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:06:14+00:00

अहंकार में शंकराचार्य का अपमान-Akhilesh Yadav #shorts #avimukteshwaranand #akhileshyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:04:19+00:00

Top Headlines Of The Today: Donald Trump | Global Tariff | PM Modi | Congress | Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:03:59+00:00

UP Budget 2026: ‘नए UP’ से पिछड़ा पाकिस्तान | CM Yogi | PM Modi | Shehbaz Sharif | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers