Responsive Scrollable Menu

Rajasthan News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, डोली से पहले उठ गई अर्थी; दो सगी बहनों ने दे दी जान

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले के सूरसागर थाना क्षेत्र के मनाई गांव में शादी वाले घर की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. शादी के दिन ही दो सगी बहनों ने कथित रूप से कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक बहनों की पहचान शोभा और विमला के रूप में हुई है. दोनों पेशे से शिक्षिका थीं. परिवार के अनुसार, दोनों की शादी एक ही दिन तय थी और घर में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं. एक दिन पहले ही पारंपरिक घी पिलाने की रस्म भी पूरी की गई थी. घर में रिश्तेदारों की भीड़ थी और शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं.

अचानक बिगड़ गई तबियत

बताया जा रहा है कि देर रात दोनों बहनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिजन तुरंत उन्हें प्रतापनगर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से शव घर लाए गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई. इसी दौरान बहनों के मामा को घटना की जानकारी मिली. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

चाचा ने तुड़वाई थी शादी

मामा का आरोप है कि अगर पुलिस कुछ देर और लेट होती तो अंतिम संस्कार कर दिया जाता. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों की पहले भीनमाल में सगाई हुई थी, जिसे बाद में चाचा ने तुड़वा दिया था. इसके बाद पोकरण के आगे जैम्ला गांव में शादी तय की गई थी.

मौत का क्या है असली कारण

सूचना मिलने पर सूरसागर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मृतक बहनों के पिता दीप सिंह मजदूरी करते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती तौर पर कीटनाशक सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.

यह भी पढ़ें: मोबाइल गेम और रील की लत की भेंट चढ़ा एक और मासूम, यहां 12 साल के बच्चे ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: Bihar: ट्रैफिक जाम के कारण मैट्रिक परीक्षा छूटी, छात्रा ने की आत्महत्या

Continue reading on the app

पीएम मोदी ने रखी HCL-फॉक्सकॉन चिप प्रोजेक्ट की नींव, भारत की पहली OSAT सुविधा से होगी लैस

आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे HCL-Foxconn जॉइंट वेंचर के OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) प्लांट का शिलान्यास किया.पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में जुड़ें.

Continue reading on the app

  Sports

सुपर-8 में इंग्लैंड से हिसाब बराबर करेगी श्रीलंकाई टीम, मैच से पहले दहाड़े फील्डिंग कोच आर श्रीधर

Sri Lankan coach R Sridhar statement on super-8 Match Against England: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका क्रिकेट टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच इंग्लैंड के साथ खेलेगी. विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसके घर में तीन टी20 मैचों की सीरीज में बुरी तरह हराया था, लेकिन फील्डिंग कोच ने आर श्रीधर ने कहा है कि सुपर-8 के लिए श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से तैयार है. Sat, 21 Feb 2026 23:55:02 +0530

  Videos
See all

Salim Khan Health Updates | Salman Khan के पिता सलीम खान से मिलने पहुंचे Shahrukh Khan | Hundi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T23:58:08+00:00

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav | साइकिल की स्पीड और डबल इंजन सरकार की बुलेट स्पीड...’-CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T23:47:36+00:00

AAJTAK 2 । 22 FEBRUARY 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । मकर राशि । CAPRICORN । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T23:30:30+00:00

CM Yogi Speech Today | CM योगी का बड़ा बयान- ‘आगरा के मीना बाजार की जगह छत्रपति शिवाजी..’’ | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T00:07:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers