Responsive Scrollable Menu

शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:‘खामोश’ डायलॉग, नाम-आवाज-तस्वीर के दुरुपयोग पर लगाई रोक, अगली सुनवाई 30 मार्च 2026 को

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स यानी व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आज यानी 21 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद एक बड़ा निर्णय सुनाया है जिसमें कहा गया है कि अभिनेता का प्रसिद्ध डायलॉग ‘खामोश’ उनके व्यक्तित्व से विशेष रूप से जुड़ा हुआ है और इसे, उनके नाम, आवाज या तस्वीर के साथ बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक हाईकोर्ट के फैसले में न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा का यह खास डायलॉग और उनकी डायलॉग बोलने की शैली फिल्मी और डिजिटल दुनियाभर में उनके पहचान का अहम हिस्सा बन चुकी है। इसलिए, किसी भी व्यक्ति या प्लेटफॉर्म द्वारा इसका अनधिकृत उपयोग, खासकर सोशल मीडिया पर उनके नाम, तस्वीर, आवाज या चेहरे के डिजिटल रूपों का इस्तेमाल करना न्यायालय स्वीकार नहीं करेगा। याचिका में अभिनेता ने बताया कि पिछले कुछ समय से कई वेबसाइट, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, इमेज और ‘खामोश’ जैसे डायलॉग का बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही, कई बार AI तकनीक के जरिये उनकी आवाज या चेहरा असली लगने वाले कंटेंट में दिखाया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और साख को भी नुकसान पहुंच रहा है। हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि सभी ऐसी सामग्री को फौरन हटाया जाए और भविष्य में भी ऐसी सामग्री अपलोड नहीं की जाए। कोर्ट ने इसे पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन मानते हुए कहा कि ऐसे डिजिटल दुरुपयोग से अभिनेता की निजता, उन्हें मिले सम्मान और उनकी पहचान को खतरा है। न्यायालय ने आगे स्पष्ट किया कि आज के डिजिटल युग में जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में किसी की नाम, आवाज, इमेज या व्यक्तित्व को बिना सहमति के उपयोग करना उनको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए यह कदम पर्सनैलिटी अधिकार की रक्षा के लिए आवश्यक है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि पर्सनैलिटी राइट्स की अवधारणा अब भारत में तेजी से महत्व पाने लगी है, क्योंकि कई बार सेलिब्रिटीज के नाम और पहचान का कमर्शियल फायदा उठाने के लिए उनके डिजिटल रूपों का गलत इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यह आदेश एक प्रीस्डेंट (पूर्व निर्णय) की तरह काम करेगा और भविष्य में इसी तरह के मामलों में मार्गदर्शन देगा। फैसले में यह भी कहा गया कि यदि कोई प्लेटफॉर्म या व्यक्ति इस आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शत्रुघ्न सिन्हा की अगली सुनवाई 30 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है, जहां अंतिम रूप से इस मामले पर विस्तृत निर्णय हो सकता है।

Continue reading on the app

First manned Moon mission in 50 years is 'ready to go', says Nasa | BBC News

The first manned mission to the Moon in more than 50 years is "ready to go" after final tests, Nasa has said. Artemis II is expected to launch on March 6, and aims to send humans further than ever before into space. The mission isn't to land on the moon, but circle it, with the four North American astronauts getting to see the dark side of the Moon - something we never get to see. It's a major step in the new space race between the US and China to see who can return to the Moon first. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #Nasa #ArtemisII #Space #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, खास स्कीम भी लॉन्च, 23 फरवरी से नए रेट्स लागू

प्राइवेट सेक्टर की आईडीबीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नए इंटरेस्ट रेट्स 23 फरवरी 2026 से लागू होने वाले हैं। 3 करोड़ रुपये से काम के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.50% ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 50 … Sat, 21 Feb 2026 23:46:53 GMT

  Videos
See all

Street Dog Menace & Prevention: आवारा कुत्तों का आतंक! क्या है समाधान? How to survive a dog attack? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T20:00:28+00:00

Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने AI Summit का दौरा किया और AI के भविष्य को लेकर चर्चा की #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T20:08:55+00:00

North India's 1st Semiconductor Plant: CM Yogi का बड़ा तोहफा | Semiconductor Unit Inauguration #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T19:15:01+00:00

Maithili Thakur Speech: सदन में मैथिली ने RJD को जमकर लताड़ा #shorts #ytshorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T19:17:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers