Responsive Scrollable Menu

Oil Free Holi Snacks Recipes: सेहत भी - स्वाद भी, होली पार्टी के लिए बेस्ट ऑयल-फ्री स्नैक्स

Oil Free Holi Snacks: होली रंगों, हंसी और स्वादिष्ट खाने का त्योहार है। हर कोई इस दिन मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहता है, लेकिन बहुत ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में, ऑयल-फ्री स्नैक्स एक स्मार्ट ऑप्शन हैं।

Continue reading on the app

Abhishek Sharma: 3 मैच से नहीं खुला खाता, फिर भी अभिषेक शर्मा ने भरी हुंकार- मैं नहीं बदलने वाला

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अब तक बेहद फीका रहा है। दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज होने के बावजूद वह टूर्नामेंट में अभी तक खाता भी नहीं खोल पाए। ग्रुप स्टेज में वो लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं। ऐसे में फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच उनकी फॉर्म और शॉट सेलेक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई। हालांकि, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक ने साफ कर दिया है वह अपना खेलने का तरीका नहीं बदलने वाले। उनका कहना है कि वह नतीजों से ज्यादा अपने प्रोसेस पर भरोसा करते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में अभिषेक ने कहा कि उन्होंने 2 साल पहले ही दबाव लेना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं बस अपनी बल्लेबाजी एंजॉय करता हूं। मैंने दो साल पहले ही प्रेशर लेना छोड़ दिया। क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे हाथ में सिर्फ प्रोसेस है। प्रैक्टिस और ट्रेनिंग वही चीजें हैं जो मैं कंट्रोल कर सकता हूं।'

लगातार फ्लॉप रहने के बावजूद अभिषेक का आत्मविश्वास बरकरार है। उनका मानना है कि हर बल्लेबाज के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं और यह खेल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कभी रन बनते हैं, कभी नहीं बनते, लेकिन इससे सोच नहीं बदलनी चाहिए। अभिषेक ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में एक समय तय किया था कि उन्हें किस तरह क्रिकेट खेलना है। उसी सोच के साथ वह मैदान में उतरते हैं और आगे भी उसी अंदाज में खेलेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'हो सकता है हर बार रिजल्ट न मिले, लेकिन मैं अपना इंटेंट और प्रोसेस नहीं बदलूंगा।'

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में अब तक उनकी तीन पारियों ने काफी सवाल खड़े किए हैं। खास तौर पर उनकी शॉट सिलेक्शन पर आलोचना हुई है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि उन्हें शुरुआत में थोड़ा संभलकर खेलना चाहिए। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट का भरोसा अभिषेक पर कायम है। टीम को उम्मीद है कि बड़े मुकाबले में वह वापसी कर सकते हैं। टी20 क्रिकेट में एक पारी ही खिलाड़ी की तस्वीर बदल देती है।

अब सबकी नजर भारत और दक्षिण अफ्रीका के सुपर-8 मुकाबले पर टिकी है। अगर अभिषेक इस मैच में बड़ी पारी खेलते हैं तो न सिर्फ उनकी आलोचना थमेगी बल्कि टीम इंडिया को भी मजबूत शुरुआत मिल सकती है। टीम इंडिया के फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि टूर्नामेंट की सबसे खराब शुरुआत के बाद अभिषेक जल्द ही अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CAA प्रक्रिया तेज करने के लिए बनाई एम्पावर्ड कमेटी, जानें कौन होंगे सदस्य और कैसे होगा काम

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक गजट नोटिफिकेशन के जरिए राज्य में एक ‘एम्पावर्ड कमेटी’ यानी अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य में CAA के तहत नागरिकता के लिए … Sat, 21 Feb 2026 20:01:14 GMT

  Videos
See all

AI की रेस में भारतीयों का डेटा कितना सुरक्षित? [How safe is the data of Indians in the race for AI?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:43:03+00:00

Delhi Terror Alert: Chandni Chowk समेत राजधानी दिल्ली के कई मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:40:00+00:00

AI Summit Protest: AI समिट हंगामे को कांग्रेस क्यों कर रही Protest ? | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:39:06+00:00

Shankhnaad: AI Summit में Congress के प्रदर्शन पर घमासान, Indore में भिड़े BJP-Congress कार्यकर्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:40:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers