Responsive Scrollable Menu

मिथुन राशिफल: उच्च के गुरु और नीच के मंगल की युति, अचानक धन लाभ के आसार, जानें अचूक उपाय और आज का भाग्य

Aaj Ka Mithun Rashifal 22 October: पापांकुशा एकादशी और वृद्धि योग के शुभ संयोग के बीच आज 22 अक्टूबर का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए साहस, कुशाग्र बुद्धि और अप्रत्याशित गुप्त धन लाभ के प्रबल संकेत दे रहा है. हालांकि, उच्च के देवगुरु बृहस्पति और नीच के मंगल की विशेष युति अहंकार व विवादों को न्योता दे सकती है, जिससे सतर्क रहकर सही उपायों को अपनाने की जरूरत है.

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 22 October 2026: आज पापांकुशा एकादशी, गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, वृद्धि योग, पंचक, भद्रा, पंचांग से जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 October 2026: आज पापांकुशा एकादशी, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. आज के दिन भद्रा सुबह में लगी है, वहीं पंचक पूरे दिन रहेगा. पापांकुशा एकादशी का व्रत रखने से 10 पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है. आज आश्विन शुक्ल एकादशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, विष्टि करण, वृद्धि योग है. आज दक्षिण में यात्रा न करें क्योंकि दिशाशूल है.

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप 2026 फाइनल खेलने वाली टीमों की होगी भिड़ंत:भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 आज; ईशान 7 रन बनाते ही सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच क्राइस्टचर्च में दोपहर 12:30 बजे से शुरु होगा। इस फॉर्मेट में आखिरी बार दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भिड़ी थी। तब भारत ने अहमदाबाद में 96 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। मैच में भारतीय ओपनर ईशान किशन के पास सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। वे 7 रन बनाते ही भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। टी-20 में भारत का पलड़ा भारी भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 31 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 में जीत मिली। एक मुकाबला टाई रहा। जनवरी 2020 से दोनों टीमों के बीच 20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच भारत ने जीते हैं। ईशान ने इस साल 1158 रन बनाए न्यूजीलैंड को सइफर्ट और हेनरी से उम्मीदें विदेश में सीरीज जीतने पर कप्तान श्रेयस की नजर सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान बने श्रेयस अय्यर की भारतीय टीम को शुरुआती 2 सीरीज में हार मिली। टीम को आयरलैंड में 2-0 और इंग्लैंड में 4-0 से शिकस्त मिली। हालांकि इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए जिम्बाब्वे दौरे पर 3-0 से जीत दर्ज की। वहीं एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता, लेकिन फिर घर पर वेस्टइंडीज से सीरीज 2-2 से बराबर रह गई। इस तरह श्रेयस का बतौर कप्तान परफॉर्मेंस मिलाजुला रहा है। क्राइस्टचर्च में मिल सकती है तेज गेंदबाजों को मदद क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरुआती सीजन के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। मैच लोकल टाइम के हिसाब से रात 8 बजे शुरू होगा। उस समय तापमान कम रहने की उम्मीद है। रात में ओस पड़ने की संभावना भी है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह। न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन। Wed, 21 Oct 2026 23:00:00

  Videos
See all

किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T01:05:22+00:00

नीली साड़ी में लेडी सिंघम का धाकड़ अंदाज! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T01:10:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers