'होली पे चले गोली' अक्षरा सिंह का नए गाने पर मदमस्त डांस, वरुण शर्मा संग भोजपुरी क्वीन की मस्ती ने बांधा समां
नई दिल्ली: होली का त्योहार करीब है और माहौल अभी से रंगीन होने लगा है, ऐसे में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने फैंस के लिए एक जबरदस्त धमाका कर दिया है. अक्षरा का नया गाना 'होली पे चले गोली' रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. इस बार खास बात यह है कि गाने में अक्षरा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं, और दोनों की जुगलबंदी वाकई देखने लायक है. गाने में जमकर मस्ती, रंग और जोश दिखाया गया है जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा. अक्षरा ने इसे साल का सबसे बड़ा होली धमाका बताया है. इस गाने को अभि दत्त, दीपाली साठे और विक्रम मोंट्रोज ने अपनी आवाज दी है. फैंस को वरुण और अक्षरा की यह नई जोड़ी काफी पसंद आ रही है और लोग इस गाने पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
जोधपुर की गलियों में गूंजा कैमरा-एक्शन! श्रुति हासन ने पूरी की वेब सीरीज शूटिंग, फैंस ने दी शानदार विदाई
Shruti Haasan Web Series Shooting Jodhpur: राजस्थान की ब्लू सिटी जोधपुर एक बार फिर बॉलीवुड की चकाचौंध से जगमगा उठी. अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपनी आगामी वेब सीरीज की शूटिंग यहां पूरी कर ली है. पिछले कुछ दिनों से शहर की ऐतिहासिक गलियों और खूबसूरत लोकेशनों पर शूटिंग चल रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. शूटिंग के दौरान श्रुति हासन की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ती रही. फिल्म यूनिट ने जोधपुर की मेहमाननवाजी और लोकेशनों की सराहना की. बताया जा रहा है कि आज श्रुति हासन मुंबई के लिए रवाना होंगी, जहां वे अपने अगले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहेंगी. इस शूटिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राजस्थान फिल्म निर्माण के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















