Responsive Scrollable Menu

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.50 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 2,300 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 8,000 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,55,066 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 2,301 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,42,040 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,39,933 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,574 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,16,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। चांदी की कीमत एक हफ्ते में 7,881 रुपए बढ़कर 2,50,314 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 2,42,433 रुपए प्रति किलो थी।

हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 20 फरवरी को 1,55,066 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 17 फरवरी को 1,51,195 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा।

चांदी ने 20 फरवरी को 2,50,314 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 17 फरवरी को 2,32,955 रुपए प्रति किलो का देखा गया।

इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना और चांदी का दाम क्रमश: 5,080.90 डॉलर प्रति औंस और 82.343 डॉलर प्रति औंस था, जो कि एक हफ्ते पहले 5,046.30 डॉलर प्रति औंस और 77.96 डॉलर प्रति औंस था।

इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव को माना जा रहा है, जिसने कीमती धातुओं के दाम को ऊपर की ओर धकेलने का काम किया है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND W vs AUS W: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 177 रनों का लक्ष्य, मंधाना और जेमिमा ने लगाईं फिफ्टी

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जहां, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. भारत की ओर से बल्लेबाजी करने आईं स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली.

भारत ने दिया 177 रनों का लक्ष्य

एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 177 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है. ओपनिंग करने आईं शेफाली वर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गई थीं, लेकिन फिर दूसरे विकेट के लिए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिक्स के बीच 140 रनों की साझेदारी हुई, जिसने टीम इंडिया को बड़े स्कोर की ओर बढ़ने में मदद की.

जेमिमा 46 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुईं, तो वहीं मंधाना 55 गेंदों पर 82 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. इस तरह स्मृति ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके बाद रिचा घोष 18, अमनजोत कौर 1 और दीप्ति शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गए. हरमनप्रीत कौर 2 रन बनाकर नाबाद लौटीं. आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सुदरलैंड ने 2 विकेट चटकाए. किम गर्थ और कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने 1-1 विकेट झटके.

अर्धशतक ठोक मंधाना ने बनाया रिकॉर्ड

इस मैच में स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक लगाया. ये उनके टी20 करियर का 33वां अर्धशतक है. मंधाना ने 38 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 50 रन बनाकर अपनी फिफ्टी बनाई. इस अर्धशतक के साथ ही स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले महिला क्रिकेटर बन गई है. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका के ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा, नंबर-2 है सबसे खतरनाक

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला आज, यहां जानें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच अपने चरम पर है और अब सुपर-8 की जंग शुरू हो चुकी है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला उस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगी, जिसने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल … Sun, 22 Feb 2026 08:09:33 GMT

  Videos
See all

हाईवे पर आमने सामने की बाइक टक्कर, 1 की मौत | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T03:08:50+00:00

किशोर पर बाघ का हमला, मौत से सनसनी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T03:10:02+00:00

नक्सलियों पर भारी 'कोबरा' की आधुनिक तकनीक | Naxalism in India | Amit Shah | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T03:07:31+00:00

पटना जंक्शन पर भीड़ का सैलाब, ट्रेन में चढ़ने की जंग | #shorts #viralvideo #viralnews #patna #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T03:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers