10वीं पास उम्मीदवारों के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर मौका, 22 फरवरी तक करें आवेदन
अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। जिला प्रोग्राम कार्यालय चित्रकूट ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 86 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
Electric SUV: देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें Tata Punch EV फेसलिफ्ट की खासियतें
Electric SUV: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में मजबूत दावेदार बनकर उभर सकता है। कंपनी ने इसनए मॉडल को आकर्षक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और किफायती कीमत के साथ पेश किया है। लॉन्च के बाद Tata Punch EV Facelift देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। अभी MG Comet EV भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में उपलब्ध है। ऐसे में Punch EV उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बनकर सामने आई है, जो बजट में एक स्टाइलिश और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदना चाहते हैं।
दमदार फीचर्स से लैस
नई Punch EV Facelift में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 360 डिग्री कैमरा, एलईडी हेडलाइट्स, रियर कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट, नए डिजाइन के 16 इंच अलॉय व्हील्स और सिंगल सनरूफ शामिल हैं। इसके अलावा 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। ऑटो डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स इसे और ज्यादा आधुनिक बनाते हैं।
बैटरी विकल्प और रेंज
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 30 kWh और 40 kWh बैटरी पैक के विकल्प दिए हैं। दावा किया गया है कि यह अधिकतम 468 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर से 8295 किलोवाट पावर मिलती है। साथ ही रीजन मोड और मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स भी उपलब्ध हैं।
कीमत और BaaS ऑप्शन
Tata Punch EV को Battery as a Service (BaaS) मॉडल के साथ 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है, जिसमें 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना होगा। बैटरी सहित इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 12.59 लाख रुपये तक जाती है।
कुल मिलाकर, Punch EV Facelift किफायती कीमत में लंबी रेंज और आधुनिक फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi





















