Responsive Scrollable Menu

Silver Price: कॉमेक्स पर चांदी 9 फीसदी उछली, निवेशकों के लिए आगे क्या?

Silver Price: चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जोरदार उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और वैश्विक तनाव के बीच निवेशकों की सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ती दिलचस्पी ने दामों को ऊपर धकेल दिया। कमोडिटी एक्सचेंज कॉमेक्स पर स्पॉट सिल्वर 21 फरवरी को 84.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। यह पिछले क्लोज के मुकाबले करीब 8.93 फीसदी की बड़ी छलांग है।

भारतीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में मजबूती दिखी। घरेलू फ्यूचर्स मार्केट में शुक्रवार को चांदी 253501 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जो पिछले क्लोज से 3.52 फीसदी ज्यादा है। वहीं इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 999 शुद्धता वाली स्टैंडर्ड सिल्वर की कीमत 250314 रुपये प्रति किलोग्राम रही। यह भी पिछले भाव से करीब 2.26 फीसदी ऊपर है।

निवेशक क्यों खरीद रहे हैं चांदी?
बुलियन मार्केट के जानकारों के मुताबिक फिलहाल निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है। 20 फरवरी को जारी ऑगमेंट बुलियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ते वैश्विक तनाव और डॉलर की मजबूती ने कीमतों की दिशा तय की है। जब भी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है, निवेशक सोना और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर जाते हैं।

हालांकि डॉलर की मजबूती ने एक अलग स्थिति भी बनाई है। जनवरी में महंगाई के आंकड़े थोड़े नरम रहे थे, जिससे उम्मीद जगी थी कि इस साल कई बार ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। लेकिन मजबूत नॉनफार्म पेरोल डेटा, निजी सेक्टर में स्थिर नौकरियां और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती ने तुरंत बड़े कटौती की संभावना कम कर दी। यही वजह है कि डॉलर मजबूत बना हुआ और इससे कीमती धातुओं की चाल प्रभावित हो रही है।

दुनिया की घटनाओं का असर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई घटनाएं बाजार की दिशा तय कर रही हैं। अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता फिर शुरू होने की खबरें हैं, वहीं रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत की कोशिशें भी जारी हैं। ऐसे माहौल में निवेशक सतर्क रहते हैं और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ जाती है। हालांकि फिलहाल विशेषज्ञ मानते हैं कि जियोपॉलिटिकल खबरों से ज्यादा असर करेंसी मूवमेंट का पड़ रहा है।

अब बाजार की नजर फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स पर टिकी है। इनसे यह संकेत मिल सकता है कि आगे ब्याज दरों की दिशा क्या रहने वाली है और इसी से कीमती धातुओं की अगली चाल तय हो सकती है।

आगे क्या रह सकता है रुख?
रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में चांदी 70 से 90 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रह सकती है। भारतीय कीमतों में यह लगभग 225000 से 285000 रुपये प्रति किलो का दायरा बनता है। अगर कीमत 70 डॉलर से नीचे जाती है तो गिरावट 64 डॉलर तक भी जा सकती है। फिलहाल ट्रेडर्स को सलाह दी गई है कि गिरावट में खरीदारी और तेजी में मुनाफावसूली की रणनीति अपनाएं।

भारत के शहरों में चांदी का भाव (प्रति किलो)
चेन्नई- 2,90,100 रुपये
मुंबई-2,75,000 रुपये
दिल्ली-2,75,000 रुपये
कोलकाता-2,75,000 रुपये
बेंगलुरु-2,75,000 रुपये
हैदराबाद-2,90,100 रुपये
केरल-2,90,100 रुपये
पुणे-2,75,000 रुपये
वडोदरा-2,75,000 रुपये
अहमदाबाद-2,75,000 रुपये

कुल मिलाकर बाजार में फिलहाल तेजी का माहौल है लेकिन आगे की दिशा काफी हद तक अमेरिकी ब्याज दरों और डॉलर की चाल पर निर्भर करेगी।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

एआई समिट हंगामा : दिल्ली की कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 'इंडिया एआई इम्पैट समिट' में विरोध प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। गिरफ्तारी के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया।

Continue reading on the app

  Sports

24 फरवरी को CBSE बोर्ड 12वीं अकाउंटेंसी परीक्षा, ऐसे लिखें उत्तर, जान लें पैटर्न और मार्किंग स्कीम

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2026) फिलहाल जारी है। कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 24 फरवरी का दिन जरूरी होने वाला है। इस दिन अकाउंटेंसी विषय का एग्जाम होगा। इस सब्जेक्ट में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सही तैयारी के अलावा बेहतर तरीके से रिवीजन होना भी जरूरी होता है। … Sun, 22 Feb 2026 19:14:44 GMT

  Videos
See all

टैरिफ को लेकर ट्रंप की मनमानी ! PM Modi l Donald Trump l Global Trade l Supreme Court l Trade War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:37+00:00

Pakistan Attack On Afghan Border LIVE: Afghanistan Border पर Pakistan की Air Strike | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:48+00:00

Iran America War: 7 बजते ही अमेरिका-ईरान युद्ध पर आई बड़ी खबर? | Trump | Khamenei | N18G |Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:11+00:00

IND Vs SA Live Score Updates: दक्षिण अफ्रीका की Team India से भिड़ंत Live | T20 World Cup | Surya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:32:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers