Responsive Scrollable Menu

Rajasthan PTET 2026: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Rajasthan PTET 2026: राजस्थान में बीएड कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। Vardhman Mahavir Open University (VMOU), कोटा ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। यह परीक्षा राजस्थान में 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क
राजस्थान PTET 2026 के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र के माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे करें Rajasthan PTET 2026 के लिए आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
  • अब “New Registration” पर क्लिक कर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन आईडी से पोर्टल में प्रवेश करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी से जुड़ी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ₹500 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र की कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

सहायता के लिए संपर्क
यदि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आती है तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9116828238 पर कॉल कर सकते हैं या helpdeskptet2026@vmou.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
 

Continue reading on the app

'नेकी कर दरिया में डाल', यूपी चुनाव से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया लोगों को जुड़ने का मंत्र

मेरठ, 21 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मेरठ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संघ से जुड़े रहने और अन्य लोगों को जोड़ने के लिए पांच मंत्र दिए।

Continue reading on the app

  Sports

टेबल टॉपर 2 टीमों के बीच जंग... उलटफेर में माहिर जिम्बाब्वे के सामने वेस्टइंडीज की होगी अग्नि परीक्षा

WI vs ZIM Super 8 Preview: अपने अपने ग्रुप में टॉप करने वाली दो टीमें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 का मैच सोमवार को मुंबई में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:00 बजे खेला जाएगा. उलटफेर करने में माहिर जिम्बाब्वे से वेस्टइंडीज को सतर्क रहना होगा जिसमें ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सुपर 8 में पहुंची है. Sun, 22 Feb 2026 16:01:16 +0530

  Videos
See all

पेट्रोल पम्प पर हिंसक मारपीट, वीडियो वायरल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T10:30:15+00:00

Iran America War Update: ईरान के लिए जंग करेगा रूस! | Trump | Khamenei | N18G | Top | Putin | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T10:42:48+00:00

CM Yogi | Vikram Singh Interview: माफियाओं का सफाया करने वाले विक्रम सिंह ने क्या-क्या बताया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T10:30:23+00:00

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हमले, दर्जनों हताहत [Rescuers hunt survivors after Pak strike.] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T10:32:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers