Responsive Scrollable Menu

‘तुम वो सब कुछ हो जिसका मैंने सपना देखा था’: रकुलप्रीत सिंह ने शादी की दूसरी सालगिरह पर जैकी भगनानी पर बरसाया प्यार; VIDEO

Rakulpreet Singh Jackky Bhagnani Wedding Anniversary: बी-टाउन के फेमस कपल रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। कपल ने 21 फरवरी 2024 को गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर किए।

रकुल का रोमांटिक अंदाज

शादी की सालगिरह पर रकुलप्रीत ने इंस्टाग्राम पर शादी और वेकेशन के खूबसूरत वीडियो शेयर किए। उन्होंने लिखा कि जैकी उनके सपनों से भी बढ़कर हैं। रकुल ने कहा कि जैकी के साथ रहना उन्हें घर जैसा एहसास देता है। उन्होंने अपने पति को अपना सबसे अच्छा दोस्त, सबसे बड़ा सहारा और एक नेकदिल इंसान बताया। साथ ही रकुल ने जैकी का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने उनकी जिंदगी को प्यार, हंसी और रोमांच से भर दिया।

यह भी पढ़े - कंगना संग कैटफाइट पर तापसी ने तोड़ी चुप्पी: कहा - 'सस्ती कॉपी' और 'बी ग्रेड एक्ट्रेस'...मैं उनसे कभी नहीं भिड़ी!

जैकी ने जताया प्यार

जैकी भगनानी ने भी अपनी पत्नी के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि रकुल उनकी जिंदगी में क्या मायने रखती हैं, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। बीते दो साल पल भर में गुजर गए क्योंकि रकुल के साथ बिताया हर पल समय को थाम लेता है। उन्होंने रकुल को अपनी ताकत और सबसे करीबी दोस्त बताया।

यह भी पढ़े - रणवीर सिंह को धमकाने वाले हैरी बॉक्सर की तलाश तेज: जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर; मांगी थी ₹20 करोड़ की फिरौती

पड़ोसी से जीवनसाथी तक का सफर 

रकुल और जैकी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। पहले दोनो पड़ोसी हुआ करते थे। लॉकडाउन के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और पहले अच्छे दोस्त बने। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2021 में रकुल के जन्मदिन पर कपल ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया।

यह भी पढ़े - आयशा के नाम से व्हाट्सएप पर हो रही धोखाधड़ी, खुद एक्ट्रेस ने फैन्स को दी चेतावनी कहा - ये मैं नहीं हूं!

फैंस ने दी बधाई

शादी की दूसरी सालगिरह पर कपल के पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट्स में दोनों को ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

यह भी पढ़े - Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला! 'अस्सी' या 'दो दीवाने सहर में'; पहले दिन किसने मारी बाजी?

Continue reading on the app

इस स्कूटर को नंबर-1 से हटाना लगभग नामुमकिन! 31 दिन में 272000 घरों तक पहुंची; 13 दूसरे मॉडलों को छोड़ा पीछे

भारतीय ग्राहकों के बीच होंडा के टू-व्हीलर की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो एक बार फिर होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

Continue reading on the app

  Sports

डिफेंडिंग चैंपियन भारत की साख दांव पर...जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अब 'करो या मरो', जानें सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा गणित

Team India how can qualify for semifianl: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 76 रनों की हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल की राह को कांटों भरा बना दिया है. 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई, जहां केशव महाराज के एक ही ओवर में तीन विकेटों ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. इस करारी शिकस्त के बाद भारत का नेट रन-रेट पाताल में चला गया है. अब डिफेंडिंग चैंपियन को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे. जानिए सेमीफाइनल का पूरा समीकरण. Mon, 23 Feb 2026 00:05:10 +0530

  Videos
See all

Aar Paar with Amish Devgan LIVE: India AI Impact Summit 2026 | Congress Protest | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:45:27+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ट्रंप-मुनीर की जोड़ी 'नोबेल' के लिए..मोदी मुहर नहीं लगाएंगे ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:45:06+00:00

8th Pay Commission Update: मार्च में मिलेगी मोटी सैलरी! 60% DA बढ़ोतरी का बड़ा संकेत! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T19:00:05+00:00

Kailash Parvat: एक पर्वत...जिसपर कदम रखना मना है!, दूसरी दुनिया का द्वार | Char Dham | Uttarakhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers