Responsive Scrollable Menu

लड़की ने किया जबरदस्त डांस, माधुरी के 'चने के खेत में' गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, दिल हार बैठेंगे आप

आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हर किसी को अपना टैलेंट दिखाने का भरपूर मौका दे रहा है.जिनके अंदर वाकई कोई छुपी हुई प्रतिभा है, वे इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर फेमस भी हो रहे हैं. लाखों में फॉलोवर्स भी बना रहे हैं. बड़ों के साथ छोटे-छोटे बच्चे, टीनएजर्स भी पीछे नहीं हैं. पेरेंट्स भी अपने बच्चे को आगे बढ़ाने के लिए उनसे डांस, गाने के रील्स अपलोड कर रहे हैं. अगर आपके बच्चे में टैलेंट है तो उसे दुनिया के सामने लाने में कोई हर्ज नहीं है. ऐसी ही हैं प्यारी सी भूमिका तिवारी, जिनके सभी रील्स फिल्मी गानों पर बेस्ड होते हैं. वह भी पुराने गानों पर उसी लुक में डांस करती हैं. 'छोटी श्रीदेवी' से मशहूर भूमिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट bhumikatiwari.official पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे माधुरी दीक्षित की 1994 में आई फिल्म 'अंजाम' के सुपरहिट गाना 'चने के खेत में' पर डांस कर रही हैं. माधुरी दीक्षित ने हरे रंग के घाघरे में जिस तरह ठुमके लगाए थे, वही सिग्नेचर स्टेप करती भूमिका इस वीडियो में दिख रही हैं. अब तक इस वीडियो को 42 हजार लाइक्स, ढाई हजार से भी ऊपर शेयर किया जा चुका है. इस डांस को देखकर लोगों ने जमकर भूमिका की तराफी की है और टैलेंटेड बताया है. आप भी देखेंगे ये वीडियो तो माधुरी की तरह झूमकर डांस करने को होंगे मजबूर.

Continue reading on the app

Telangana में चल रहा गजब का ड्रामा, निकाय चुनावों में हारे उम्मीदवार जनता से वसूल रहे चुनाव से पहले दिया गया पैसा और उपहार

तेलंगाना के कई नगर निकायों में चुनाव परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह बाद जो दृश्य सामने आ रहे हैं, वह लोकतंत्र के लिए असहज ही नहीं, शर्मनाक भी हैं। राजधानी हैदराबाद से लेकर मेडक मलकाजगिरी, खम्मम, सूर्यापेट, पेद्दापल्ली, भद्राद्रि कोठागुडेम, जगत्याल और निजामाबाद जैसे जिलों तक एक अजीबो गरीब पोस्ट पोल ड्रामा चल रहा है। बताया जा रहा है कि चुनाव हार चुके उम्मीदवार घर घर जाकर वह नकद रकम और उपहार वापस मांग रहे हैं, जो उन्होंने मतदान से पहले बांटे थे।

बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को मतदान से ठीक पहले कुछ नगरपालिकाओं और वार्डों में प्रति वोट ढाई हजार से तीन हजार रुपये तक बांटे गए। महिला मतदाताओं को प्रेशर कुकर और साड़ियां दी गईं। यह सब खुलेआम हुआ। लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए तो अब वही उम्मीदवार या उनके परिजन मतदाताओं के दरवाजे खटखटा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Telangana फतह के बाद Delhi में कांग्रेस का मंथन, CM रेवंत रेड्डी के साथ खरगे-राहुल ने बनाई रणनीति

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने आग में घी का काम किया है। एक वीडियो में एक पुरुष और एक महिला, जिन्हें एक प्रमुख दल से जुड़ा बताया जा रहा है, साड़ियां वापस ले जाते दिख रहे हैं। पूछे जाने पर महिला कहती है कि अगर उन्हें एक वोट मिला तो विपक्ष को चार। दूसरे वीडियो में एक महिला, जिसे उम्मीदवार बताया जा रहा है, एक मतदाता पर दबाव बनाती दिखती है कि वह कसम खाकर बताए कि उसने वोट उसी को दिया। आश्वासन मिलने के बाद वह सूची में नाम के आगे निशान लगाती है।

मेडक मलकाजगिरी जिले में मतगणना के तुरंत बाद एक उम्मीदवार के घर घर जाकर रकम लौटाने की मांग करने की खबर है। येल्लमपेट नगरपालिका में एक निर्दलीय उम्मीदवार के पति ने कथित रूप से लोगों से कहा कि या तो पैसे लौटाओ या कसम खाकर बताओ कि वोट उनकी पत्नी को दिया था। कई जगहों पर कहासुनी और झड़प की भी सूचना है।

विडंबना यह है कि इतने वीडियो वायरल होने के बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उसे कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली और उसने वीडियो भी नहीं देखे। सवाल यह है कि क्या लोकतंत्र केवल शिकायत मिलने पर ही जागता है? क्या सार्वजनिक रूप से प्रसारित हो रहे सबूत भी पर्याप्त नहीं?

अब जरा इस घटनाक्रम पर ठहर कर विचार करें। वोट खरीदने की प्रवृत्ति नई नहीं है, पर हार के बाद रकम वापसी की मांग लोकतांत्रिक नैतिकता के ताबूत में नई कील है। यह मानसिकता बताती है कि कुछ उम्मीदवार चुनाव को जनसेवा का अवसर नहीं, बल्कि निवेश और मुनाफे के सौदे की तरह देखते हैं। पैसा लगाया, वोट नहीं मिला, तो वसूली करो। यह सोच राजनीति को बाजार में बदल देती है, जहां मतदाता ग्राहक नहीं, माल समझा जाता है।

दूसरी ओर, मतदाता भी पूरी तरह निर्दोष नहीं कहे जा सकते। जब नकद और उपहार स्वीकार करने की संस्कृति सामान्य हो जाती है, तब लोकतंत्र की आत्मा कमजोर होती है। जो लेन देन की शुरुआत करता है, वह हार के बाद हिसाब भी मांगेगा। यह एक दुष्चक्र है, जिसमें भरोसा, विचार और नीति पीछे छूट जाते हैं।

सबसे गंभीर प्रश्न संस्थाओं की निष्क्रियता का है। यदि वीडियो सच हैं तो स्वतः संज्ञान क्यों नहीं? और यदि झूठे हैं तो स्पष्ट खंडन क्यों नहीं? चुप्पी संदेह को जन्म देती है। चुनाव केवल मतदान की प्रक्रिया नहीं, बल्कि आचरण की परीक्षा भी है।

यह समय है कि राजनीतिक दल आत्ममंथन करें। टिकट बांटते समय केवल जीतने की क्षमता नहीं, नैतिक विश्वसनीयता भी देखी जाए। निर्वाचन तंत्र को भी सख्त संदेश देना होगा कि वोट खरीदना और हार के बाद वसूली करना दोनों अपराध हैं।

बहरहाल, लोकतंत्र की साख केवल जीतने वालों से नहीं, हारने वालों के व्यवहार से भी तय होती है। यदि पराजय को गरिमा से स्वीकार करने की संस्कृति विकसित नहीं हुई, तो चुनाव उत्सव नहीं, अविश्वास का कारण बन जाएंगे। तेलंगाना की यह घटना चेतावनी है कि लोकतंत्र को बाजार बनने से बचाना होगा, वरना मतदाता और उम्मीदवार दोनों ही अंततः नुकसान में रहेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs PAK Live Score: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान में घमासान, कुछ ही देर में होगा टॉस, कैसा है कोलंबो का मौसम

NZ vs PAK Live cricket Score and updates: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर 8 मैच में आज आमने सामने हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज में चार में से 3-3 मुकाबले जीतकर सुपर आठ में एंट्री मारी है. दोनों टीमें के हौसलें बुलंद हैं. यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले को जीतने वाली टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी. कुछ ही देर में टॉस होगा. Sat, 21 Feb 2026 18:15:59 +0530

  Videos
See all

Russia Ukraine War Live Updates: Trump ने चल दी चाल...तीसरा विश्व युद्ध शुरू? |Zelensky |Putin |Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T13:08:43+00:00

Jhansi Murder Case: छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या #shorts #viral #aajtak #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T13:04:51+00:00

Halla Bol LIVE: 'Yadav Ji Ki Love Story' फिल्म पर सियासी भूचाल! | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T13:08:26+00:00

Breaking News: अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण मामले में FIR का आदेश! | Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T13:10:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers