Responsive Scrollable Menu

1912 से चली आ रही परंपरा में जुड़ा नया अध्याय, मेलानिया ट्रंप ने 2025 शपथग्रहण गाउन म्यूजियम को किया दान

वॉशिंगटन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने अपनी 2025 के शपथग्रहण समारोह में पहने गए गाउन को स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ अमेरिकन हिस्ट्री को दान कर दिया है। उन्होंने कहा कि “अमेरिका का फैशन उद्योग दुनिया का नेतृत्व कर सकता है।” मेलानिया ने कहा, “हर सिलाई में मानवीय भावना समाई होती है।

यह गाउन अब संग्रहालय के ऐतिहासिक ‘फर्स्ट लेडीज कलेक्शन’ का हिस्सा बन गया है। 1912 में स्थापित इस संग्रह में प्रथम महिलाओं द्वारा पहने गए शपथग्रहण परिधानों को प्रदर्शित किया जाता है और यह स्मिथसोनियन की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली प्रदर्शनियों में से एक है।

मेलानिया ने कहा, “यह सिर्फ एक ड्रेस नहीं है। यह 50 से अधिक वर्षों की शिक्षा, अनुभव और समझ का परिणाम है, जो हर धागे और हर सिलाई में झलकता है।”

यह ऑफ-व्हाइट सिल्क क्रेप का स्ट्रैपलेस गाउन डिजाइनर हार्वे पियरे ने तैयार किया था, जिसे काले सिल्क गजार से सजाया गया है। इसे हैरी विंस्टन द्वारा 1955 में बनाए गए हीरे के ब्रोच की प्रतिकृति के साथ पहना गया था, जिसे काले रिबन चोकर पर लगाया गया था।

मेलानिया ट्रंप ने इस डिजाइन को अमेरिकी कारीगरी को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे जटिल परिधान को तैयार करना आसान नहीं होता और इसके पीछे पैटर्न मेकर्स, दर्जियों और कारीगरों की एक उत्कृष्ट टीम का योगदान होता है। यह इस बात का प्रमाण है कि अमेरिका का फैशन उद्योग दुनिया का नेतृत्व क्यों कर सकता है।

मेलानिया ट्रंप ने कहा, “मुझे डिजाइन की पूरी प्रक्रिया, शुरुआत से अंत तक बेहद पसंद है। इसमें समय लगता है, यह धीमी प्रक्रिया है, लेकिन परिणाम हमेशा जादुई होता है।”

उन्होंने कहा, “हमें न केवल अपनी देखभाल की छोटी-छोटी परंपराओं पर गर्व करना चाहिए, बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति के साहसिक कदम पर भी—जो दुनिया के सामने हमारे व्यक्तित्व को दर्शाता है।”

मेलानिया ट्रंप पहली ऐसी प्रथम महिला हैं जिन्होंने दूसरी बार अपना शपथग्रहण गाउन दान किया है। वह इतिहास की दूसरी प्रथम महिला हैं जिनके दो शपथग्रहण गाउन इस संग्रह में शामिल हैं। उनसे पहले यह सम्मान 1897 और 1901 में आइडा मैकिनले को मिला था।

यह गाउन अब नेशनल म्यूजियम ऑफ अमेरिकन हिस्ट्री में आम जनता के लिए प्रदर्शित है। संग्रहालय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है और प्रवेश निशुल्क है।

स्मिथसोनियन का फर्स्ट लेडीज कलेक्शन एक सदी से भी अधिक पुराना है और इसमें गाउन से लेकर निजी सामान और व्हाइट हाउस की यादगार वस्तुओं तक लगभग 1,000 वस्तुएं शामिल हैं। इस प्रदर्शनी को लंबे समय से राष्ट्रपति जीवनसाथियों की बदलती शैली और सार्वजनिक भूमिकाओं के सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में देखा जाता रहा है।

--आईएएनएस

सत्यम दुबे/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

AUS W vs IND W: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो भारत के पक्ष में गिरा. जहां, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

टॉस पर क्या बोलीं दोनों कप्तान?

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. उम्मीद है कि हम बोर्ड पर अच्छा टोटल बनाएंगे. हमें अपनी पार्टनरशिप पर काम करना चाहिए. बॉलर्स अच्छा काम कर रहे हैं. क्रांति नहीं खेल रही है, श्रेयंका खेल रही है.'

सोफी मोलिनेक्स ने टॉस पर कहा, 'हम बॉलिंग करना चाहते थे. मुझे बहुत पसंद आया कि हमारे बॉलर्स ने कैसे काम किया. कैरी की जगह ग्रेस हैरिस आईं. (कैप्टनी) बहुत अच्छा लग रहा है. अब तक यह बहुत अच्छा रहा है. (पेरी का 350वां मैच) इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. उन्होंने इस टीम और इस गेम के लिए जो किया है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.'

AUS W vs IND W Head to Head

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 37 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इसमें 27 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 8 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. 1 मैच टाई रहा है और एक मैच बेनतीजा रहा है.

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया : बेथ मूनी (विकेट कीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

ये भी पढ़ें: 3 बार शून्य पर आउट होने के बाद क्या अब प्लेइंग-11 से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा? बॉलिंग कोच ने दिया इसका जवाब

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: ICC का वो नियम, जिसके चलते बिना मैच खेले भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा भारत

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के बीच बारिश ने कई टीमों की टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि, ICC ने टूर्नामेंट की प्लेइंग कंडीशंस में सुपर-8 राउंड से आगे क्वालिफिकेशन के लिए अलग-अलग शर्तें बता रखी हैं, जिससे भारत को फायदा मिल सकता है. Sun, 22 Feb 2026 07:55:34 +0530

  Videos
See all

JNU VC Statement: JNU में VC और छात्र संगठन आमने-सामने | JNU Student Protest Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T02:34:00+00:00

Big Action on Avimukteshwaranand LIVE: यौन शोषण में POCSO Court का ऑर्डर | CM Yogi Vs Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T02:33:11+00:00

Afghanistan Air Strike: पवित्र महीने में भी बाज नहीं आया पाकिस्तान! #pakistanairstrike #afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T02:44:19+00:00

Bangladesh New PM: तारिक रहमान को किसने दी चुनौती? | Tarique Rahman | Sheikh Hasina | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T02:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers