करेंट अफेयर्स 14 अक्टूबर:दिल्ली में पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम, ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 का समापन
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का आयोजन ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2. प्रथम बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक 2026 का आयोजन बिम्सटेक 3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की 4. भारत–UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 का अहमदाबाद में समापन निधन (DEATH) 6. मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड के एक्टर आरजे मिट्टे का निधन आज का इतिहास पूरी खबर यहां पढ़ें करेंट अफेयर्स 13 अक्टूबर:स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं, गुजरात की दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
वनडे ट्राई सीरीज-जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 99 रन से हराया:एर्विन-टेलर में 150 रन की साझेदारी, ब्रैड इवांस को 4 विकेट
जिम्बाब्वे ने UAE में चल रही वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 99 रन से हरा दिया। 93 रन बनाने वाले क्रेग एर्विन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने बैटिंग चुनी। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन बनाए। ब्रेंडन टेलर ने भी 81 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी कर जिम्बाब्वे की पारी संभाली। जवाब में बांग्लादेश 33.4 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्रैड इवांस ने 45 रन देकर 4 विकेट लिए। टेलर-एर्विन ने संभाली जिम्बाब्वे की पारी जिम्बाब्वे ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी चुनी। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने शुरुआती स्पेल में तीन विकेट लेकर जिम्बाब्वे को दबाव में डाल दिया। उन्होंने सात ओवर के अंदर ब्रायन बेनेट, बेन करन और तफाद्जवा त्सिगा को आउट किया। इसके बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 24 रन पर 3 विकेट हो गया। यहां से टेलर-एर्विन ने पारी संभाली। एर्विन शतक से 7 रन दूर रह गए। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 10 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। सैफ हसन और शोरिफुल इस्लाम ने 2-2 विकेट लिए। तंजीद के आउट होते ही बिखरा बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने तेज शुरुआत की। तंजीद हसन तमीम ने 38 गेंदों पर 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। हालांकि, सौम्य सरकार 9 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजारबानी का शिकार हो गए। इसके बाद न्यूमैन न्यामहुरी ने 10वें ओवर में तंजीद को आउट कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई। ब्रैड इवांस ने मिडिल ऑर्डर को वापसी का मौका नहीं दिया। उन्होंने 45 रन देकर 4 विकेट लिए। --------------------------------------------------------- इंटरनेशनल क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर बारिश की वजह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 रद्द हो गया है। इसी के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। भारत 4 साल बाद घर पर सीरीज नहीं जीत सका। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2022 में 5 मैचों की सीरीज 2-2 ड्रॉ कराई थी। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








