Responsive Scrollable Menu

Maruti Alto K10 बनी बजट कार खरीदारों की पसंद, 3.70 लाख रुपये शुरुआती कीमत

क्या आप इस दिवाली नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? कई किफायती कारें अब अपनी पूरी रेंज में छह एयरबैग देती हैं, जिससे खरीदारों को बजट बढ़ाए बिना ज़्यादा सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। हालाँकि, एयरबैग सुरक्षा का सिर्फ़ एक हिस्सा हैं; क्रैश-टेस्ट परफ़ॉर्मेंस, मज़बूत बनावट और दूसरे सुरक्षा फीचर्स भी मायने रखते हैं। मारुति ऑल्टो K10 भारत की सबसे सस्ती कारों में से एक है। इसमें दमदार इंजन और काफी अच्छे फीचर्स वाला केबिन मिलता है। इसकी कीमत ऐसी है कि पिछले कुछ सालों में हैचबैक कारों की बिक्री में गिरावट के बावजूद, ऑल्टो K10 मार्केट में एक बहुत ही काम की कार बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: सितंबर में FADA ने दर्ज की रिकॉर्ड पैसेंजर व्हीकल बिक्री, 32 फीसदी उछाल

मारुति Alto K10 में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन देती है, जो 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ आता है। भले ही यह इंजन सिर्फ़ 69hp की पावर और 91Nm का टॉर्क देता है, लेकिन Alto K10 का इंजन काफी फुर्तीला लगता है, खासकर मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ, जिससे कार तेज़ी से रफ़्तार पकड़ती है। इंजन रेव रेंज के ऊपरी हिस्से में सबसे ज़्यादा दमदार लगता है, जहाँ इसकी आवाज़ भी थोड़ी तेज़ हो जाती है। हालाँकि, ज़्यादा रेव्स पर भी इंजन की आवाज़ कभी भी कर्कश या ज़ोरदार नहीं लगती। शहर में गाड़ी चलाते समय, ट्रैफ़िक के साथ चलने के लिए एक्सीलरेटर पैडल को बस हल्का सा दबाना ही काफ़ी होता है। हालाँकि, रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफ़िक में कम रफ़्तार पर झटके महसूस होते हैं।

2010 में लॉन्च होने के बाद से, और इनपुट लागत व महंगाई बढ़ने के बावजूद, Alto K10 भारत की सबसे सस्ती कारों में से एक बनी हुई है; इसकी शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है। न सिर्फ़ Alto K10 की शुरुआती कीमत बाज़ार में सबसे कम है, बल्कि इसे चलाने का खर्च भी कम है। ऐसा मुख्य रूप से इसकी बेहतरीन फ़्यूल इफ़िशिएंसी (माइलेज) की वजह से है; मारुति का दावा है कि यह 24kpl से ज़्यादा है। इसके पार्ट्स और सर्विस का खर्च भी काफ़ी कम है, जिससे सालों तक Alto K10 का रखरखाव करना आसान रहता है।

इसे भी पढ़ें: Hyundai Motor India की कुल Sales 10.8 Percent बढ़ी, जुलाई का रिकॉर्ड भी तोड़ा

इसके कॉम्पैक्ट साइज़ की वजह से न सिर्फ़ शहर की तंग गलियों में इसे चलाना आसान है, बल्कि इसे छोटी जगहों पर पार्क करना भी आसान है, जिसे नए ड्राइवर ज़रूर पसंद करेंगे। इसका सस्पेंशन सिस्टम भी मज़बूत है और Alto K10 को ऐसा बनाता है कि यह बिना किसी परेशानी के मुश्किल रास्तों पर भी चल सके। केबिन के अंदर इस्तेमाल किए गए मटीरियल की क्वालिटी भी काफ़ी अच्छी है और यह लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी खराब नहीं होती।

Continue reading on the app

Pakistan के भीतर जाकर भारत ने किया आतंकवाद पर करारा प्रहार! Islamabad में SCO Meeting Attend कर India ने चल दिया बड़ा दाँव

भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी की तलवारें खिंची हुई हों, भले ही हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र के दौरान दोनों देशों के बीच चले वाकयुद्ध को पूरी दुनिया ने देखा हो, लेकिन भारत ने पाकिस्तान की अध्यक्षता में हुई शंघाई सहयोग संगठन यानि एससीओ की राष्ट्रीय समन्वयक बैठक में हिस्सा लेकर दुनिया को एक बड़ा कूटनीतिक संदेश दे दिया है। 28 से 30 सितंबर तक इस्लामाबाद में हो रही इस बैठक में भारत की ओर से संयुक्त सचिव आलोक डिमरी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पाकिस्तान की 2026-27 की अध्यक्षता में यह पहली बड़ी बैठक है, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों और बैठकों का कैलेंडर तय किया जाना है। भारत की इस भागीदारी ने साफ कर दिया है कि नई दिल्ली बहुपक्षीय मंचों से पीछे हटने की बजाय वहां अपनी रणनीतिक मौजूदगी और प्रभाव को और मजबूत करने की नीति पर आगे बढ़ रही है। साथ ही, आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भारत का कड़ा रुख भी बरकरार है।

हम आपको बता दें कि पाकिस्तान ने अपनी अध्यक्षता के लिए ‘दृष्टि को कार्रवाई में बदलना: संपर्क, नवाचार और साझा समृद्धि’ का विषय चुना है। इस एजेंडे के जरिए इस्लामाबाद क्षेत्रीय संपर्क, आर्थिक सहयोग, नवाचार और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने का संदेश देना चाहता है। लेकिन पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही है कि जिस मंच को वह अपनी कूटनीतिक सक्रियता दिखाने के अवसर के रूप में पेश कर रहा है, उसी मंच पर भारत लगातार आतंकवाद के प्रश्न को केंद्रीय सुरक्षा मुद्दे के रूप में सामने रखता आया है।

इसे भी पढ़ें: UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय स्तर पर लंबे समय से कोई सार्थक व्यापक संवाद नहीं है। इसके बावजूद भारत ने शंघाई सहयोग संगठन के बहुपक्षीय ढांचे को द्विपक्षीय विवादों से अलग रखा है। यही नई दिल्ली की कूटनीतिक रणनीति का महत्वपूर्ण पहलू है। पाकिस्तान के साथ सामान्य द्विपक्षीय संबंधों की बहाली और बहुपक्षीय मंच पर भारत की भागीदारी, दोनों को अलग-अलग रखा गया है।

यहीं पाकिस्तान की कूटनीतिक चुनौती स्पष्ट होती है। इस्लामाबाद को एससीओ की अध्यक्षता मिली है, लेकिन भारत के साथ उसके संबंधों में वह परिस्थितियां अब भी मौजूद हैं जिनके कारण व्यापक द्विपक्षीय संवाद बंद पड़ा है। इसके बावजूद भारत पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली संगठनात्मक बैठकों में भाग लेकर यह संदेश दे रहा है कि बहुपक्षीय संस्थाओं को बंधक बनाकर द्विपक्षीय विवादों का समाधान नहीं किया जा सकता।

हम आपको यह भी बता दें कि भारत के एजेंडे में आतंकवाद का मुद्दा एक बार फिर सबसे ऊपर रहने वाला है। खास बात यह है कि इस बार जवाब पाकिस्तान की जमीन पर, उसी के मंच पर दिया जाएगा। पाकिस्तान जब एससीओ के क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी ढांचे की अध्यक्षता कर रहा है, तब भारत के लिए यह मंच इस्लामाबाद को आतंकवाद के सवाल पर सीधे घेरने का महत्वपूर्ण अवसर है। नई दिल्ली लगातार आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई की मांग करती रही है। साथ ही भारत सीमा पार आतंकवाद तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई को पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने की बुनियादी शर्त मानता है। ऐसे में एससीओ के मंच से पाकिस्तान में ही आतंकवाद का मुद्दा उठाना इस्लामाबाद के लिए कहीं अधिक कड़ा कूटनीतिक संदेश होगा।

साथ ही कनेक्टिविटी के सवाल पर भी भारत की स्थिति स्पष्ट है। नई दिल्ली एससीओ के संपर्क और क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग से जुड़े प्रयासों का समर्थन करती है, लेकिन उसकी स्पष्ट शर्त है कि ऐसी कोई भी परियोजना सदस्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन नहीं कर सकती। यानी भारत संपर्क के खिलाफ नहीं है, बल्कि वह संपर्क के नाम पर विवादित क्षेत्रों अथवा संप्रभुता से जुड़े सिद्धांतों को दरकिनार करने के खिलाफ अपनी स्थिति कायम रखता है।

भारत की यही नीति पिछले वर्षों में भी दिखाई दी है। 2017 में एससीओ का पूर्ण सदस्य बनने के बाद भारत ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। अक्टूबर 2024 में विदेश मंत्री एस. जयशंकर पाकिस्तान में एससीओ के शासनाध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए थे। जुलाई 2026 में भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल सीमा सुरक्षा से जुड़े एससीओ कार्यक्रम के लिए इस्लामाबाद गया था। भारतीय अधिकारी एससीओ के आतंकवाद-रोधी ढांचे से जुड़े अभ्यासों और विशेषज्ञ बैठकों में भी भाग लेते रहे हैं।

अब नजर 2027 पर है। पाकिस्तान अगस्त 2027 में इस्लामाबाद में एससीओ राष्ट्राध्यक्ष शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि संगठन के सभी सदस्य देशों के नेताओं को निमंत्रण दिया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। लेकिन निमंत्रण मिलना और प्रधानमंत्री का पाकिस्तान जाना दो अलग-अलग विषय हैं।

हम आपको यह भी बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 2001 में चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने की थी। भारत और पाकिस्तान 2017 में पूर्ण सदस्य बने थे। बाद में ईरान और बेलारूस भी इसमें शामिल हुए। संगठन का दायरा सुरक्षा से लेकर आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय संपर्क और आतंकवाद, अलगाववाद तथा उग्रवाद के खिलाफ सहयोग तक फैला हुआ है।

बहरहाल, इस्लामाबाद की बैठक महज एक प्रशासनिक बैठक नहीं है। पाकिस्तान इसे अपनी अध्यक्षता के प्रभाव को स्थापित करने के अवसर के रूप में देख रहा है, जबकि भारत इसी मंच का इस्तेमाल अपनी सुरक्षा प्राथमिकताओं, आतंकवाद-विरोधी दृष्टिकोण और क्षेत्रीय संपर्क संबंधी सिद्धांतों को मजबूती से रखने के लिए कर रहा है। पाकिस्तान के सामने चुनौती यह है कि संगठन की अध्यक्षता उसके हाथ में होने के बावजूद भारत की भागीदारी उसकी शर्तों पर नहीं, बल्कि भारत की घोषित रणनीतिक प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ रही है। यही इस पूरे घटनाक्रम का सबसे महत्वपूर्ण सामरिक और कूटनीतिक संदेश है।

-नीरज कुमार दुबे

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games: सुवर्णा राज बनीं चैंपियन, डिस्कर थ्रो में जीता गोल्ड, UN से मिल चुका बड़ा अवॉर्ड

भारतीय एथलीट सुवर्णा राज ने देश की झोली में 15वां गोल्ड मेडल डाला है. पैरा गेम्स के पांचवें दिन भारत का ये पहला गोल्ड है. Thu, 22 Oct 2026 08:15:43 +0530

  Videos
See all

Top 100 News Today | 100 बड़ी खबरें | CJP News | Tiger Shroff Firing Case | PM Modi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T02:31:00+00:00

Breaking News: ग्रीस में सरकार विरोधी प्रदर्शन से जुड़ी खबर | Greece | France Protest | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T02:41:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers