Responsive Scrollable Menu

NHAI का बड़ा कदम: Highway Toll पर खत्म होगा Cash का दौर, FASTag-UPI होगा अनिवार्य

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक अप्रैल से राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद करने पर विचार कर रहा है। ऐसा होने पर वाहन चालकों को टोल भुगतान के लिए केवल फास्टैग या यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों का ही उपयोग करना होगा। एनएचएआई ने कहा कि नकद भुगतान की व्यवस्था बंद होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों से ही स्वीकार किए जाएंगे।

प्राधिकरण पूरे देश में टोल प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने के उद्देश्य से एक अप्रैल, 2026 से नकद लेनदेन को पूरी तरह खत्म करने की योजना बना रहा है। संस्था ने कहा कि इस प्रस्तावित कदम का लक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह में अब तक मिली सफलताओं को मजबूत करना और टोल प्लाजा के कामकाज में दक्षता और पारदर्शिता लाना है। प्राधिकरण ने कहा कि इस प्रस्तावित कदम से राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा के कामकाज को अधिक कुशल और भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ वर्षों में फास्टैग की 98 प्रतिशत से अधिक पैठ ने देश में टोल संग्रहण की प्रक्रियाओं में उल्लेखनीय बदलाव किया है।

फिलहाल टोल लेनदेन का बड़ा हिस्सा वाहनों पर लगाए गए फास्टैग के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से किया जा रहा है। इससे टोल प्लाजा पर निर्बाध और संपर्क-रहित आवागमन संभव हुआ है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर यूपीआई भुगतान सुविधा भी संचालित की गई है, जिससे देशभर में राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए त्वरित और सुलभ डिजिटल भुगतान विकल्प उपलब्ध हो सके हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमों के मुताबिक, वैध एवं कार्यशील फास्टैग के बिना शुल्क प्लाजा में प्रवेश करने वाले वाहनों से नकद भुगतान की स्थिति में लागू उपयोगकर्ता शुल्क का दोगुना शुल्क लिया जाता है।

वहीं यूपीआई से भुगतान करने वाले उपयोगकर्ताओं से शुल्क का केवल 1.25 गुना शुल्क लिया जाता है। इन पहलों ने सामूहिक रूप से नकद लेनदेन पर निर्भरता कम करने और टोलिंग ढांचे के डिजिटलीकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाया है।

Continue reading on the app

Viral Video: स्टंट का चक्कर…और हो गया भयानक हादसा, वीडियो ने उड़ाए होश

Viral Video: सड़कों पर स्टंट करना कानूनन गलत होता है. इससे न सिर्फ खुद की बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है. हालांकि फिर भी सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी जिंदगी से खिलवाड़ कर देते हैं और फिर बाद में लेने के देने पड़ जाते हैं. इस वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है.

Continue reading on the app

  Sports

“उपनेता का पद ही काफी नहीं, सम्मान और प्रोटोकॉल भी जरूरी”, हेमंत कटारे के इस्तीफे पर यशपाल सिंह सिसोदिया का तंज

भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब कांग्रेस के अटेर से विधायक हेमंत कटारे ने विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष के पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह घटनाक्रम विधानसभा के महत्वपूर्ण बजट सत्र के दौरान हुआ है, जिसने कई सियासी सवालों को जन्म दे दिया है। कटारे ने अपने इस्तीफे … Sat, 21 Feb 2026 13:08:58 GMT

  Videos
See all

CM Yogi Live: प्रदेश के पहले 'सेमीकंडक्टर पार्क' का शिलान्यास | Noida Semiconductor Park Foundation #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T08:50:53+00:00

Big Breaking On America Iran War LIVE Updates: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले! | Trump Vs Khamenei | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T08:51:26+00:00

Bangladesh New Government on India LIVE: एक्शन में बांग्लादेश की नई सरकार | Tarique Rahman |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T08:59:42+00:00

Iran America War Update: ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी! | Trump |Khamenei | Breaking News| US Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T09:01:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers