हाथ-पैरों में दिख रहे ये बदलाव हो सकते हैं इस खतरनाक कैंसर का संकेत, गलती से भी न करें नजरअंदाज
Cancer Symptoms: कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए मरीज लंबी जंग लड़ते हैं, लेकिन अगर इसके लक्षणों को वक्त रहते पहचान लिया जाए, तो इस खतरनाक बीमारी से बचाव काफी हद तक मुमकिन हो जाता है. शायद आपको मालूम न हो, लेकिन एक कैंसर की स्थिति में हाथ-पैरों पर कुछ बदलाव नजर आते हैं, जिसे अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं, जो आगे चलकर मुसीबत बन जाती है.
The post हाथ-पैरों में दिख रहे ये बदलाव हो सकते हैं इस खतरनाक कैंसर का संकेत, गलती से भी न करें नजरअंदाज appeared first on News24 Hindi.
PAK vs NZ: बारिश में धुला पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच, तो किसे होगा फायदा, जानिए पूरा समीकरण
PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज मिचेल सेंटरन की न्यूजीलैंड से भिड़ने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच श्रीलंका में आज सुपर-8 का पहला मुकाबला खेला जाने वाले हैं. इस मैच में बारिश का आसार है. अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 41वें मुकाबले में बारिश खलल डालती है और ये मैच बारिश के चलते धुल जाता है तो किस टीम को फायदा होगा और किस टीम को मुकसान होगा. आइए इस बारे में जातने हैं.
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में बारिश बनेगी विलेन
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 21 फरवरी यानी आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7: बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. कोलंबो में भारी बारिश के आज आसार है. ऐसे में अगर ये मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ेगा.
बारिश के चलते रद्द हुआ मैच तो किसे होगा फायदा
ये मैच अगर बारिश की वजह रद्द हो गया तो न्यूजीलैंड से ज्यादा पाकिस्तान को नुकसान होगा. इन दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में 3-3 मैच जीतकर कर 6 अंक कमाए थे. पर पाकिस्तान का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से कम था. ऐसे में जब बात सेमीफाइनल में पहुंचने की आएगी तो रन रेट अहम भूमिका निभाएगी. न्यूजीलैंड का नेट रन रेट 1.227 है जबकि पाकिस्तान 0.976 है.
???? PAKISTAN v NEW ZEALAND - WEATHER UPDATE ????
— Rayham (@RayhamUnplugged) February 20, 2026
- There is a 70% chance of rain during the Pakistan vs New Zealand Super 8 game.
- Rain could spoil the game between Pakistan and New Zealand, and unfortunately, we might see a washout as well. (BBC Weather) pic.twitter.com/BOWZuMwqQZ
क्या कहती है मौसम रिपोर्ट
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो में आज यानी 21 फरवरी (रविवार) को तेज गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है. रात के समय में कोलंबो में 75% बारिश होने की संभावना है. यहां दोपहर 1 से 3 बजे तक मौसम खराब रहने की उम्मीद है. शाम को 7 बजे ये मैच शुरू होगा. इस पूरे मैच में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावनाएं हैं.
The wait is over and the stakes just got higher! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 21, 2026
The resilient Kiwis go against mercurial Pak in a Do-or-Die match at Colombo. ????️
Who claims this Super 8 opener?
ICC Men's #T20WorldCup SUPER 8 ???? #NZvPAK | SAT, 21 FEB, 6 PM pic.twitter.com/bvB32CepYb
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के स्क्वाड
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन.
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह
ये भी पढ़ें : BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के बीच किया बड़ा ऐलान, जानिए क्या है पूरा मामला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation



















