पलवल में पकड़ा गया 51000 का इनामी बंदर, पीठ पर लादकर ले गया शख्स; थप्पड़ मारते दिखे लोग
दिल्ली में GRAP-1 लागू होते ही मेट्रो का बड़ा कदम, कल से बढ़ेंगे 20 अतिरिक्त फेरे; DMRC का फैसला
कैथल, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के कैथल जिले के अजीत नगर गांव के रहने वाले पैरा तीरंदाज और पद्मश्री सम्मानित खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने एक बार फिर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुष रिकर्व युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि में उनके साथी झारखंड के विजय सुंडी भी शामिल रहे। भारतीय जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में मेजबान चीन की मजबूत टीम को 5-1 से हराते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। Fri, 23 Oct 2026 23:40:57 +0530