Responsive Scrollable Menu

October 23 OTT: जेल से भागेगा 'लुपिन', लंका में मचेगा कोहराम, ओटीटी पर रिलीज हो रहीं धमाकेदार फिल्में-सीरीज

October 23 2026 OTT Release: 'ओटीटी' पर इस हफ्ते कई नई फिल्में और शो आ रहे हैं, जिन्हें आप अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, एप्पल टीवी, जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर 'गजब रात' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसके अलावा, इस हफ्ते नानी की तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा 'द पैराडाइज' के अलावा 'लुपिन', 'द टर्मिनल लिस्ट' जैसे हिट शोज के नए सीजन भी ओटीटी पर दस्तक दे रहे हैं.

Continue reading on the app

जोमैटो-ब्लिंकइट की पैरेंट कंपनी देसी AI असिस्टेंट लाएगी:डार्क.एआई पर आपकी चैट कंपनी भी नहीं पढ़ सकेगी; इसी साल लॉन्च होगा

जोमैटो और ब्लिंकइट चलाने वाली कंपनी एटरनल 'dark.ai' नाम का नया AI एप लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के मालिक दीपिंदर गोयल ने बताया कि, इस एप में आप बिना किसी डर के अपनी सीक्रेट बातें या विचार शेयर कर सकेंगे। इसमें आपकी चैट कहीं सेव नहीं होगी और आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। फिलहाल कंपनी के कर्मचारी इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं। गोयल के अनुसार, डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहने की गारंटी की वजह से वे बिना किसी चिंता के इसमें अपनी गहरी से गहरी रिसर्च, पर्सनल जानकारी और कठिन सवाल शेयर कर पा रहे हैं। डेटा सुरक्षित रहेगा: कंपनी भी नहीं पढ़ पाएगी आपकी चैट गोयल ने बताया कि Dark.ai को कंपनी अपने खुद के कंप्यूटर सिस्टम और सुरक्षित तकनीक पर चलाएगी। इसमें ऐसी सुरक्षा (एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन) होगी, जिसमें आपकी बातें सिर्फ आपके और एप के बीच रहेंगी। इसके अलावा, इसमें एक खास मेमोरी सिस्टम भी होगा, जो आपके कंट्रोल में रहेगा। यानी आप जब चाहें अपनी पुरानी बातचीत की जानकारी सुरक्षित रख सकते हैं और जब चाहें हटा सकते हैं। फाउंडर्स, साइंटिस्ट्स और रिसर्चर्स के लिए उपयोगी होगा यह एप खास तौर पर स्टार्टअप मालिकों, साइंटिस्ट्स, रिसर्चर्स, बड़ी कंपनियों और सरकारी दफ्तरों के लिए बनाया गया है, जिन्हें अपना काम सीक्रेट रखना होता है। गोयल ने बताया कि यह AI आपको सिर्फ खुश करने के लिए मीठी बातें नहीं करेगा। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि यह आपको वही बताएगा जो इसके हिसाब से सच है। मौजूदा AI टूल्स पर उठाए सवाल, बताया इसकी जरूरत क्यों पड़ी AI कंपनियों में डेटा चोरी और प्राइवेसी को लेकर गोयल ने कहा कि जब लोग एप सेटिंग में अपना डेटा सेव न होने का ऑप्शन (Opt-out) चुनते हैं, तब भी यह साफ नहीं रहता कि पीछे बैकएंड पर उनके डेटा का क्या किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘अभी के आम AI एप्स इस्तेमाल करते वक्त आपके दिमाग में हमेशा एक छोटा सा डर रहता है कि कोई न कोई, कभी न कभी आपकी चैट जरूर पढ़ सकता है। इसी डर और अविश्वास की वजह से लोग AI का पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पाते।’ इसी साल लॉन्च होगा, फीस तय नहीं कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि dark.ai किस मॉडल पर चलेगा और यह कितना तेज काम करेगा। खाना डिलीवरी (जोमैटो) और 10-15 मिनट में सामान डिलीवरी (ब्लिंकइट) के बाद AI सॉफ्टवेयर की दुनिया में कदम रखना एटरनल कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि यह एप मुफ्त होगा या इसके पैसे लगेंगे और इससे कितनी कमाई की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

जिंदगी ने हाथ छीने तो हौसले से छू लिया आसमान, शीतल देवी ने दो घंटे में दो बार बदला इतिहास

sheetal devi creates history: एशियाई पैरा खेलों में भारत के पदकों की संख्या 88 तक पहुंच गई है. बिना हाथों के तीरंदाज शीतल देवी ने दो घंटे से भी कम समय में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया. एथलेटिक्स दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 52 पदक जीते, जिसमें शैलेश कुमार और सोलाइराज धर्मराज के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन शामिल रहे. तैराकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया. Thu, 22 Oct 2026 23:12:54 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 23 Oct 2026 | Tiger Shroff | Rahul Gandhi | France Protest | CJP Leader #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T17:42:21+00:00

Rahul Gandhi का नाम लिए बिना PM Modi ने कैसे साधा Congress पर निशाना?| PM Modi Speech | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T17:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers