गाने 'गुनाह' में गिप्पी-निमरत की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही छाया ट्रैक
नई दिल्ली: पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल और निमरत खैरा की आने वाली फिल्म 'विहा करतारा दा' का नया रोमांटिक गाना 'गुनाह' शुक्रवार को रिलीज हो गया है. हंबल म्यूजिक पर रिलीज हुए इस गाने में गिप्पी और निमरत की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है. गाने में दोनों को साथ में शॉपिंग और घूमते हुए दिखाया गया है, जहां निमरत के स्टाइल की काफी तारीफ हो रही है. इस गाने को सिंगर सिकंदर ने आवाज दी है और संगीत कुलशन संधू का है. फिल्म की कहानी एक आलसी युवक 'करतारा' और समझदार लड़की 'निमो' की शादी और पारिवारिक उलझनों पर आधारित है. स्मीप कांग के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें गुरप्रीत घुग्गी और प्रिंस कंवलजीत सिंह जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म के प्रोडक्शन में गिप्पी ग्रेवाल के साथ करण जौहर और अदार पूनावाला जैसे बड़े नाम भी जुड़े हैं.
Aloo Cheela Recipe: पराठे से भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी... नाश्ते में खाएं क्रिस्पी आलू चीला, नोट कर लें रेसिपी
Aloo Cheela Recipe: सुबह उठकर अगर आपको भी समझ नहीं आता कि नाश्ते में क्या बनाएं तो आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं क्रिस्पी आलू चीला की। अगर आप इसे सही से बनाना सीख गए तो, पराठे का स्वाद भूल जाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Republic Bharat




















