Responsive Scrollable Menu

रामायण के 'रावण तांडव' गाने पर उठे सवाल:एआर रहमान को हटाने की मांग, कुमार विश्वास के लिरिक्स फीके; प्रभास की आदिपुरुष से हो रही तुलना

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' के दूसरा गाने 'रावण तांडव' की आलोचना हो रही है। 1 मिनट 55 सेकंड लंबे इस गाने में साउथ एक्टर यश रावण के रूप में भगवान शिव की भक्ति करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है की एआर रहमान का म्यूजिक और डॉ. कुमार विश्वास के लिखे बोल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। दावा किया गया है कि फिल्म में यह गाना 4 मिनट का है, जिसे प्रोमो वर्शन में 1 मिनट 55 सेकंड का करने के चक्कर में ऑडियो क्वालिटी और ओरिजिनल फ्लो से समझौता करना पड़ा है। कई लोगों ने इस संगीत को उम्मीद के मुताबिक एनर्जेटिक न बताते हुए दूसरे पार्ट के लिए म्यूजिक कंपोजर बदलने तक का सुझाव दिया है। एआर रहमान के संगीत पर उठे सवाल, अजय-अतुल का नाम सुझाया गाना सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि फिल्म के मिजाज के हिसाब से एआर रहमान का चुनाव सही नहीं था। लोग इस गाने की तुलना फिल्म 'आदिपुरुष' में अजय-अतुल के बनाए 'शिव तांडव' से कर रहे हैं। क्रिटिक्स का मानना है कि अजय-अतुल का कंपोजिशन आंखें बंद करके सुनने पर भी रोंगटे खड़े कर देता है, जबकि रहमान और हंस जिमर का यह ट्रैक वह इमोशनल इम्पैक्ट नहीं छोड़ पाता। वहीं कुछ लोगों ने मेकर्स को सलाह दी कि अभी समय है और 'रामायण' के दूसरे भाग के लिए संगीतकार की जोड़ी अजय-अतुल को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। कुमार विश्वास के बोल से गायब दिखा भक्ति का प्रभाव म्यूजिक के अलावा डॉ. कुमार विश्वास के लिखे लिरिक्स की भी आलोचना की गई है। लोगों का मानना है कुमार विश्वास के बोल काफी साधारण महसूस होते हैं। रामायण जैसे पौराणिक महाकाव्य के लिए बने गाने में जिस तरह की शिव भक्ति, दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा होनी चाहिए थी, उसकी कमी महसूस होती है। रामायण के युद्ध वाले सीन्स पर सवाल उठे थे गौरतलब है कि रामायण से भगवान राम का लुक हनुमान जयंती पर सामने आया था। टीजर में युद्ध के सीन और शानदार VFX भी दिखा, जिसकी कई लोगों ने तारीफ की थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के सीन्स को हॉलीवुड फिल्मों की नकल बताया था। टीजर में दिखाए गए युद्ध के सीन (लंका में) कुछ यूजर्स को हॉलीवुड फिल्मों जैसे लगे थे। कुछ ने इसे गेम ऑफ थ्रोन्स या अन्य हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित बताया था। राक्षसों के डिजाइन और कुछ शॉट्स को लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी हॉलीवुड मूवीज से कॉपी बताया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा था, "रामायण मूवी का टीजर कल रिलीज किया गया। बजट 4 हजार करोड़ रुपए, जबकि इस छोटे से टीजर में हमें कई शॉट्स ऐसे देखने को मिले जो हॉलीवुड मूवी से कॉपी किए गए हैं। सवाल यह है कि इतनी महंगी फिल्म में कॉपी शॉट्स से क्या लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है?" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा था, "समस्या ये है कि बॉलीवुड वाले सब हॉलीवुड को कॉपी करने के लिए पगलाए रहते हैं। इस वाले टीजर में गेम ऑफ थ्रोन्स का शैडो साफ पता चलता है। रामायण मतलब VFX और CGI होता है, ये मान बैठे हैं बॉलीवुड वाले।" जब एक यूजर ने कहा था कि रामायण के सीन गेम ऑफ थ्रोन्स, द डार्क नाइट और ड्यून: पार्ट टू जैसी फिल्मों से मिलते-जुलते हैं, तो दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि बाहुबली के भी कई सीन दूसरी हॉलीवुड फिल्मों से मिलते-जुलते हैं। 4000 करोड़ के बजट में बन रही दो पार्ट की फिल्म वाल्मीकि रामायण पर आधारित इस फिल्म का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

Continue reading on the app

'बहुत कुछ देखना बाकी है', 'रामायण पार्ट 2' में मिलेगा ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज, 'कुंभकर्ण' बने फैसल मलिक ने दिया हिंट

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. इस बीच फिल्म में कुंभकर्ण का किरदार निभा रहे फैसल मलिक ने दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा हिंट दिया है. उन्होंने रामायण को भारतीय सिनेमा का एक लैंडमार्क प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि पार्ट 2 में दर्शकों के लिए अभी बहुत कुछ खास देखने को बाकी है.ये जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म को लेकर दोगुनी हो गई है.

Continue reading on the app

  Sports

1 दिन में 5 गोल्ड मेडल, एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर भारत

india wins 5 gold medal single day: एशियााई पैरा खेलों में भारत के पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण सहित कुल 18 पदक जीतकर पदक तालिका में भारत को पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया है. सिमरन ने महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता. इसके अलावा प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद और सचिन खिलारी ने शॉटपुट में नए रिकॉर्ड के साथ देश को स्वर्ण पदक दिलाए. भारत अब तक 14 स्वर्ण, 21 रजत और 27 कांस्य समेत कुल 62 पदक अपने नाम कर चुका है. Wed, 21 Oct 2026 19:42:38 +0530

  Videos
See all

Zakir Naik सिर्फ PM नरेंद्र मोदी से डरता है। Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T14:45:22+00:00

Rashtra Sarvopari LIVE: 'कट्टरपंथी' की चाहत 'तख्तापलट'! | Zakir Naik Sting Operation | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T14:43:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers