Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान जीत के करीब:वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 6 विकेट गिरे, बढ़त सिर्फ 60 रन; सभी विकेट साजिद-उस्मान के नाम

त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। वेस्टइंडीज को पहली पारी में 344 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 387 रन बनाकर 43 रन की बढ़त हासिल की। इसके जवाब में मेजबान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 103 रन बनाए। उसकी बढ़त अब सिर्फ 60 रन की रह गई है। ऐसे में चौथे दिन पाकिस्तान के सामने छोटा लक्ष्य आने की उम्मीद है और टीम जीत की मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। स्पिनरों ने बदला मैच का रुख तीसरे दिन का आखिरी सत्र मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। शुरुआती समय में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की बढ़त खत्म कर दी थी, लेकिन इसके बाद स्पिनर साजिद खान और अली उस्मान ने लगातार विकेट लेकर मैच का रुख पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया। साजिद खान ने तेजनारायण चंद्रपॉल को LBW आउट कर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने शाई होप और नाइटवॉचमैन जेडन सील्स को भी पवेलियन भेजा। वहीं अली उस्मान ने दिन की आखिरी गेंद पर रोस्टन चेज का अपनी ही गेंद पर कैच लपककर वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया। अब वेस्टइंडीज के सिर्फ चार विकेट बाकी हैं। ऐसे में उसके लिए पाकिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखना आसान नहीं होगा। शफीक के 150 रन से पाकिस्तान को मिली बढ़त इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी 387 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने शानदार 150 रन बनाए और टीम को पहली पारी में 43 रन की अहम बढ़त दिलाई। हालांकि, तीसरे दिन के पहले सत्र में पाकिस्तान ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। बाबर आजम 88 रन पर रन आउट हो गए। इसके बाद डेब्यू कर रहे अजान जफर बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि सलमान आगा भी शून्य पर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान ने 5 रन के भीतर 3 अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान (22 रन) और साजिद खान (20 रन) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम की बढ़त 43 रन तक पहुंचाई। वॉरीकन ने लिए 6 विकेट वेस्टइंडीज की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वॉरीकन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 42 रन देकर 6 विकेट लिए। वॉरीकन ने उबैद शाह और मोहम्मद अली को लगातार गेंदों पर आउट किया, हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही वेस्टइंडीज पाकिस्तान को पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने से रोक सका।

Continue reading on the app

प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब जीता:रैपिड में बनाई बढ़त बरकरार रखी, ब्लिट्ज में भी टॉप पर रहे

भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीत लिया। अमेरिका में खेले गए ग्रैंड चेस टूर के इस टूर्नामेंट में उन्होंने रैपिड मुकाबलों में बनाई बढ़त को ब्लिट्ज राउंड में भी बरकरार रखा और ट्रॉफी अपने नाम की। रैपिड राउंड में बनाई बढ़त प्रज्ञानानंदा ने रैपिड सेक्शन के 9 दौर के बाद 18 में से 12 अंक जुटाकर पॉइंट टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया था। इस दौरान उन्होंने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया, जबकि नीदरलैंड्स के अनिश गिरी के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा। रैपिड में मिली बढ़त ने उन्हें टूर्नामेंट के बाकी राउंड में मजबूत स्थिति में रखा। ब्लिट्ज में भी बनाए रखी लय ब्लिट्ज राउंड में भी प्रज्ञानानंदा ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव समेत अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें चुनौती दी, लेकिन उन्होंने अहम मुकाबलों में अंक जुटाकर अपनी बढ़त कायम रखी और खिताब जीत लिया। ग्रैंड चेस टूर का अहम टूर्नामेंट सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज ग्रैंड चेस टूर का हिस्सा है, जिसमें दुनिया के कई शीर्ष ग्रैंडमास्टर हिस्सा लेते हैं। इस खिताब के साथ प्रज्ञानानंदा ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट में एक और बड़ी सफलता अपने नाम की। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान जीत के करीब:वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 6 विकेट गिरे, बढ़त सिर्फ 60 रन; सभी विकेट साजिद-उस्मान के नाम त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। वेस्टइंडीज को पहली पारी में 344 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 387 रन बनाकर 43 रन की बढ़त हासिल की। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट का सबसे बड़ा 'स्कैम', रिकॉर्ड से मिटा दिया गया तेज गेंदबाज का नाम, खौफ का दूसरा ना था 'वो'

cricket records: दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज गार्थ ले रॉक्स के साथ हुआ क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा कड़वा सच है, जिसे कई लोग खेल जगत का 'सबसे बड़ा स्कैम' या त्रासदी मानते हैं. गार्थ ले रॉक्स का करियर इस बात का गवाह है कि खेल कभी-कभी राजनीति और कागजी रिकॉर्ड्स का बंधक बन जाता है. हालांकि आईसीसी के पन्नों पर उनके नाम के आगे शून्य लिखा है, लेकिन उस दौर के क्रिकेट फैंस और उनके खिलाफ खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज आज भी मानते हैं कि ले रॉक्स अपने समय के सबसे खतरनाक और अजेय तेज गेंदबाजों में से एक थे. Wed, 5 Aug 2026 19:01:43 +0530

  Videos
See all

Varanasi Weather: तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में भरा पानी | SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:44:14+00:00

News18 DSS MP: 'में मुक्त होने के लिए सदेव तैयार हूं' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:44:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers