Responsive Scrollable Menu

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ कब है? जानें चांद दिखने के बाद व्रत खोलने की A2Z विधि

Karwa Chauth 2026: सनातन धर्म में करवा चौथ का व्रत बहुत बड़ा और विशेष माना जाता है. इसे सुहागिन महिलाएं खूब श्रद्धा से मनाती हैं. इस वर्ष करवा चौथ का पावन पर्व 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार के दिन मनाया जाने वाला है. करवा चौथ का व्रत विवाहित स्त्रियां रखती है. इस दिन विधिविधान के साथ पत्नियां व्रत रखती हैं और पूजा करती है. सभी नियमों का पालन करती हैं और करवा माता से अखंड सौभाग्य की कामना करती है. व्रत रखने वाली सभी सुहागिन महिलाओं को पूजा और नियम का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. इन नियमों का पालन करने से घर में हमेशा बरकत आती है और पति-पत्नी का रिश्ता मधुर रहता है. धार्मिक दृष्टिकोण से यह विशेष रात है, जिसका महत्व अत्यधिक होता है. आइए जानते हैं करवा चौथ की सही तारीख और व्रत खोलने की विधि.

करवा चौथ 2026 कब है? (Karwa Chauth 2026 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 01 बजकर 6 मिनट से शुरू होगी और 29 अक्टूबर को रात 10 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 गुरुवार को रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन! 4 राशियों के लिए अगले 15 दिन अचानक धन लाभ के योग बनेंगे

करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया!

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, करवा चौथ पर भद्रा का साया नहीं रहने वाला है. भद्रा 29 अक्टूबर को प्रात:काल में ही समाप्त हो रहा है और इसलिए, सरगी से लेकर सुबह की पूजा में कोई परेशानी नहीं होगी. ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खाने की परंपरा निभाई जाती है. वहीं, दोपहर के समय कथा सुनी जाती है और रात में चंद्रमा निकलने के बाद व्रत खोला जाता है.

करवा चौथ पूजन मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:58 से लेकर सुबह 05:46 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 से लेकर दोपहर 12:33 मिनट तक
  • अमृत काल- सुबह 08:17 मिनट से लेकर सुबह 09:44 बजे तक

चंद्रोदय के बाद कैसे करें पूजन?

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को पूरे दिन निर्जला व्रत रखना होता है. इसके बाद रात के समय चंद्रमा के निकलने के बाद ही पूजन करना होता है. करवा चौथ पर छलनी की मदद से ही चंद्रमा दर्शन करने का विधान माना गया है. इस दौरान महिलाएं मन में अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद चंद्र देव से मांगती है. चंद्र देव को अर्घ्य देती है और उनका पूजन करती है. इसके बाद छलनी से चंद्रमा को देखने के बाद अपने पति का चेहरा देखती है. यह पल हर सुहागिन स्त्री के जीवन का खास पल माना जाता है. इस दिन सही विधि से चंद्र दर्शन करने पर दांपत्य जीवन में हमेशा मिठास और प्रेम रहता है. चंद्रमा के दर्शन करते समय मन में सिर्फ परिवार की खुशहाली की कामना करनी चाहिए.

कैसे करना चाहिए चंद्रमा को जल अर्पित?

छलनी से चंद्रमा के दर्शन करने के तुरंत बाद चंद्रमा को जल अर्पित करने का नियम बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान महिलाएं पूरे दिन श्रद्धाभाव के साथ जल चढ़ाकर पूजा करें. चंद्रमा को जल अर्पित करने से व्रत का पूरा फल मिलता है. जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस पवित्र विधि को पूरा करने के पश्चात ही व्रत की मुख्य पूजा संपन्न होती है.

चंद्रमा का उदय होने के बाद छत या खुले आसमान के नीचे खड़े होना चाहिए. चांदी या तांबे के लोटे में शुद्ध जल, कच्चा दूध, अक्षत, सफेद फूल और मिश्री या शहद मिलाकर दोनों हाथों से मस्तक की ऊंचाई तक उठाकर पतली धार से चंद्रमा को जल अर्पित करें. लोटे को दोनों हाथों से पकड़े और फिर जल को बाहल गिराएं. 

पति के हाथों जल पीकर व्रत खोलें

चंद्रमा पूजन के बाद पूजा की सभी विधियां समाप्त होने के बाद सुहागिन महिलाएं अपने पति के हाथों से जल ग्रहण करके निर्जला व्रत खोलती हैं. पति द्वारा जल पिलाने से आपसी रिश्ता ज्यादा मजबूत बनता है और प्रेम बढ़ता है. इसके बाद घर के सभी बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनसे अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है. पूरे दिन के कठिन व्रत के बाद इस प्रकार व्रत खोलने से मन में असीम शांति मिलती है. 

ये भी पढ़ें- Papankusha Ekadashi 2026: आज या कल, कब रखें पापांकुशा एकादशी व्रत? यहां पढ़ें भगवान विष्णु के मंत्र व आरती

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

काफिले से भीषण जाम और सायरन बजाने का मामला, मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह पर केस दर्ज

बिहार: मोकामा में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पूर्व विधायक अनंत सिंह पर FIR दर्ज, काफिले से लगा था भीषण जाम बिहार के मोकामा में 18 अक्टूबर को आयोजित पूर्व विधायक अनंत सिंह की 'जन आशीर्वाद यात्रा' को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस कार्यक्रम के दौरान नियमों और प्रशासनिक शर्तों के खुले उल्लंघन को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान गाड़ियों का एक लंबा काफिला निकला और वाहनों पर बिना अनुमति के तेज सायरन बजाए गए। दोपहर के समय मोकामा क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ने और गाड़ियों की कतारों की वजह से मुख्य सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बन गई, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात को सुचारू कराने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन द्वारा तय की गई अनुमति शर्तों के उल्लंघन पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। #AnantSingh #Mokama #JanAshirwadYatra #BiharNews #BiharPolice #PatnaNews #BreakingNewsHindi #CrimeNewsBihar #MokamaNews #biharpolitics ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-विराट और गिल पर दारोमदार... न्यूजीलैंड के उछाल से निपटने के लिए भारत को बनानी होगी खास रणनीति

भारत को न्यूजीलैंड की उछाल भरी पिचों पर कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए स्पष्ट रणनीति बनानी होगी. रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ियों से सतर्क रहते हुए भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में धैर्य दिखाना होगा. तेज गेंदबाजों को स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ का सही इस्तेमाल करना होगा. रोहित, विराट और शुभमन गिल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. अनुशासित गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग से ही भारत न्यूजीलैंड की धरती पर ऐतिहासिक सफलता हासिल कर सकता है. Wed, 21 Oct 2026 22:06:33 +0530

  Videos
See all

परिवार के साथ दुर्गा पूजा मनाने पहुंचीं Koushani Mukherjee, बोलीं- दुर्गा माई की जय | #DurgaPuja #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T16:45:20+00:00

Sudarshan News Live: Breaking News | Latest News | Top News | UP Election 2027 | CJP | Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T16:46:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers