Responsive Scrollable Menu

Marco Rubio ने भारत में विरोध प्रदर्शनों को बताया आंतरिक मामला, UN experts पर कसा तंज

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को भारत का "आंतरिक मामला" बताया। साथ ही, प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करने वाले संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों को उन्होंने "ऑक्सीमोरॉन" (विरोधाभासी) करार दिया। CJP विरोध-प्रदर्शनों और पुलिस की कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र (UN) विशेषज्ञों की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, रुबियो ने कहा, "ओह, UN विशेषज्ञ, मेरे पसंदीदा! UN विशेषज्ञ तो अपने आप में एक विरोधाभास हैं।"

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: कभी Pakistan पर सख्त कार्रवाई चाहते थे Marco Rubio, अब उसी की पैरवी कर रहे हैं! सीनेटर से विदेश मंत्री बनते ही क्यों बदल गये सुर?

पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा कि यह एक घरेलू राजनीतिक मामला है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करने जा रहा हूँ। यह एक लोकतंत्र है, यहाँ चुनाव होते हैं। मैं उनके घरेलू, राजनीतिक मामलों पर अपनी कोई राय नहीं दूँगा। अमेरिका में भी हम रोज़ाना विरोध-प्रदर्शन देखते हैं। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने दिल्ली में युवाओं के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के प्रति भारतीय पुलिस की "सख्त" कार्रवाई की आलोचना की है। उन्होंने अधिकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की रक्षा करने और इन प्रदर्शनों तथा पहले हुए प्रदर्शनों के दौरान कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के मामलों में न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

'जबरन गायब किए जाने' (एनफोर्सड डिसअपियरेंस) से जुड़े कार्य समूह के एजेंडे पर चर्चा के दौरान, विदेश मंत्रालय की उप सचिव बरखा ताम्रकार ने मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों से निपटने के लिए भारत में मौजूद संवैधानिक और संस्थागत सुरक्षा उपायों पर प्रकाश डाला। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के 20 से अधिक मानवाधिकार विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय राजधानी में युवाओं के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के प्रति पुलिस की बार-बार अपनाई गई कठोर कार्रवाई पर चिंता जताई है।

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका Trade Deal जल्द संभव, Marco Rubio ने ऊर्जा और रक्षा खरीद बढ़ाने पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव डालने या चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के साधन के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। भारत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार तंत्रों के साथ जुड़ता है, लेकिन इस जुड़ाव का आधार बातचीत, परामर्श और सहयोग होना चाहिए, जिसमें बिना किसी भेदभाव के सबको शामिल करना और पारदर्शिता बरतना मुख्य सिद्धांत होने चाहिए।
 

Continue reading on the app

दुधवा नेशनल पार्क में 1 नवंबर से कर सकेंगे बाघ, गैंडा, हिरण, गिद्ध व हाथियों का दीदार, सैलानियों को फिर मिलेगा सफारी का मौका

दुधवा नेशनल पार्क एक नवंबर से सैलानियों के लिए खुलने जा रहा है. पर्यटक बाघ, तेंदुआ, गैंडा और हिरण समेत विभिन्न वन्यजीवों के दीदार कर सकेंगे. तराई के घने जंगलों, प्राकृतिक सुंदरता और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए मशहूर दुधवा नेशनल पार्क एक बार फिर सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार है. एक नवंबर से दुधवा का नया पर्यटन सत्र शुरू होने जा रहा है. अगर आप भी बाघ, तेंदुआ, गैंडा, हाथी, भालू और हिरण जैसे वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखना चाहते हैं तो दुधवा नेशनल पार्क की सैर की योजना बना सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-विराट और गिल पर दारोमदार... न्यूजीलैंड के उछाल से निपटने के लिए भारत को बनानी होगी खास रणनीति

भारत को न्यूजीलैंड की उछाल भरी पिचों पर कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए स्पष्ट रणनीति बनानी होगी. रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ियों से सतर्क रहते हुए भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में धैर्य दिखाना होगा. तेज गेंदबाजों को स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ का सही इस्तेमाल करना होगा. रोहित, विराट और शुभमन गिल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. अनुशासित गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग से ही भारत न्यूजीलैंड की धरती पर ऐतिहासिक सफलता हासिल कर सकता है. Wed, 21 Oct 2026 22:06:33 +0530

  Videos
See all

परिवार के साथ दुर्गा पूजा मनाने पहुंचीं Koushani Mukherjee, बोलीं- दुर्गा माई की जय | #DurgaPuja #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T16:45:20+00:00

Sudarshan News Live: Breaking News | Latest News | Top News | UP Election 2027 | CJP | Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T16:46:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers