केंद्र सरकारी बैंकों में एफडीआई की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने पर कर रही विचार
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को मौजूदा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने पर विचार कर रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने एक प्रारूप कैबिनेट नोट तैयार किया है और प्रस्तावित बदलाव पर अन्य मंत्रालयों से राय मांगी है।
विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी:बांग्लादेश-नेपाल में 21 जनवरी से शुरू होगा; 16 टीमें खेलेंगी; भारत 22 को खेलेगा
ICC विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट 21 जनवरी से बांग्लादेश और नेपाल में शुरू होगा। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। चार ग्रुप में कुल 41 मैच खेले जाएंगे। मुकाबले दोनों देशों के चार स्टेडियम में होंगे। पहले दिन आठ टीमें चार मैचों में उतरेंगी। सह-मेजबान बांग्लादेश का सामना UAE से होगा। नेपाल 22 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारत भी 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। चार ग्रुप में 16 टीमें ग्रुप A में भारत, आयरलैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल हैं। ग्रुप B में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और समोआ को रखा गया है। ग्रुप C में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और UAE हैं। ग्रुप D में इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड शामिल हैं। यह टूर्नामेंट का तीसरा एडिशन होगा। पहली बार यह 2023 में खेला गया था। इन चार मैदानों पर होंगे मैच मैच चट्टग्राम के बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। इसके अलावा सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, काठमांडू के TU इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अपर मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज के मैच 26 जनवरी तक चलेंगे। इसके बाद क्वालिफाई करने वाली टीमें सुपर सिक्स स्टेज में पहुंचेंगी। सुपर सिक्स स्टेज में टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 4 फरवरी को सेमीफाइनल, 6 फरवरी को फाइनल सेमीफाइनल 4 फरवरी को बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। इसके लिए 5 फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है। फाइनल 6 फरवरी को स्थानीय समयानुसार 13:30 बजे खेला जाएगा। फाइनल के लिए 7 फरवरी को रिजर्व डे तय किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama







