Dussehra Box Office: शेर की तरह दहाड़ रही जेलर 2, प्रहार का वार गया खाली, नई नवेली ने 5वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त हनुमान अंश के अलावा जेलर 2, प्रहार और नई नवेली जैसी फिल्में चल रही है. कोई शेर की तरह दहाड़ रही है तो कोई रेंग रही है. चलिए यामी गौतम, राजकुमार राव और रजनीकांत की फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
ICC महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां भारतीय टीम खेलेगी अपने सभी मैच
ICC Womens U19 T20 World Cup 2027 Schedule : आईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के तीसरे संस्करण की मेजबानी बांग्लादेश और नेपाल मिलकर करने वाले हैं. महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे मजबूत टीम के तौर पर इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम उतरने वाली है. महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप दोनों बार भारत ने जीता है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शेफाली वर्मा की कप्तानी में पहला संस्करण 2023 में दक्षिण अफ्रीका में जीता था. वहीं इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने दूसरा संस्करण 2025 में मलेशिया में जीता था. तब टीम की कप्तान निकी प्रसाद थीं. तो आइए आईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल पर नजर डालते हैं.
भारत समेत कुल 16 टीमें लेंगे वर्ल्ड कप में हिस्सा
इस बार महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 21 जनवरी से बांग्लादेश और नेपाल में होने वाली है. इस बार वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा. महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस बार कुल 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. ये टूर्नामेंट का तीसरा एडिशन हैं. इस बार चार टीमों के चार ग्रुप होंगे, जिसमें दोनों देशों में चार जगहों पर 41 मैच खेले जाएंगे.
Mark your calendars ????
— ICC (@ICC) October 21, 2026
The schedule for the ICC Women's T20 #U19WorldCup 2027 is out ????https://t.co/atd1WxBfo1 pic.twitter.com/lVYBN0tqqP
इन जगहों पर खेलें जाएंगे सभी मुकाबले
इस बार महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 के मुकाबले चटगांव में बीर श्रेष्ठ शाहिद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम (BSSFLMRCS), सिलहट में सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (SICS), काठमांडू में TU इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अपर मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे.
16 teams ????
— ICC (@ICC) October 21, 2026
41 matches ????
The ICC Women's T20 #U19WorldCup 2027 fixtures are confirmed ????
More ➡️ https://t.co/atd1WxBfo1 pic.twitter.com/qJm6ynKda4
टीम इंडिया कब और कहां खेलेगी अपना पहला मुकाबला
इस बार भारत की अंडर-19 टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसके साथ-साथ आयरलैंड, वेस्ट इंडीज और नेपाल की टीमें मौजूद हैं. लीग स्टेज में टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेलने वाली है. ये मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच काठमांडू में TU इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत के सभी लीग मैचों का शेड्यूल
|
मैच |
तारीख |
मुकाबला |
वेन्यू |
|---|---|---|---|
|
पहला मैच |
23 जनवरी 2027 |
भारत बनाम वेस्टइंडीज |
TU, कीर्तिपुर, नेपाल |
|
दूसरा मैच |
24 जनवरी 2027 |
नेपाल बनाम भारत |
TU, कीर्तिपुर, नेपाल |
|
तीसरा मैच |
26 जनवरी 2027 |
भारत बनाम आयरलैंड |
TU, कीर्तिपुर, नेपाल |
अंडर-19 वर्ल्ड कप के सभी 4 ग्रुप की डिटेल
ग्रुप A: इंडिया, आयरलैंड, वेस्ट इंडीज़, नेपाल
ग्रुप B: साउथ अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, समोआ
ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया, यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE)
ग्रुप D: इंग्लैंड, श्रीलंका, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका (USA), स्कॉटलैंड
कब होंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
इस बार ग्रुप स्टेज के मैच 26 जनवरी तक चलेंगे, जिसके बाद क्वालिफाइंग टीमें सुपर सिक्स स्टेज में पहुंचेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसके बाद हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल 4 फरवरी को बीर श्रेष्ठ शाहिद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. वहीं इसके लिए 5 फरवरी को रिजर्व डे कन्फर्म किया गया है. फाइनल 6 फरवरी को लोकल टाइम के हिसाब से 13:30 बजे खेला जाएगा और 7 फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है.
ये भी पढ़ें : 'हरमन और मुझे लगता है कि सभी...' मैच के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा बयान, जानिए पूर्व कप्तान को लेकर क्या कहा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









